अखिलेश सिंह यादव की जीवन परिचय | Akhilesh Singh Yadav Biography in Hindi

अखिलेश सिंह यादव का जीवन परिचय, कहानी, समाजवादी पार्टी, आयु, पत्नी, राजनीतिक कैरियर, कुल संपत्ति, नेटवर्थ (Akhilesh Singh Yadav biography in Hindi, political career, health news, networth, religion, cast, age, birthday)

अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हैं उन्होंने 15 मार्च 2012 को 38 साल की उम्र में यूपी के मुख्यमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण किया और इस पद को संभालने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति बन गए।

10 अक्टूबर 2022 को 83 साल की उम्र में उनके पिता और समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने इस दुनिया को हमेशा हमेशा के लिए अलविदा कह दिया।

अखिलेश यादव 2012 में उत्तर प्रदेश के सबसे युवा मुख्यमंत्री बने। वह समाजवादी पार्टी के प्रमुख हैं और यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में लड़ेंगे। वह समाजवादी पार्टी के संस्थापक संरक्षक मुलायम सिंह यादव के बेटे हैं।

2000 में, उन्हें कन्नौज निर्वाचन क्षेत्र के लिए लोकसभा के सदस्य के रूप में चुना गया, जो राजनीति में उनकी सबसे बड़ी सफलता थी।

आइए एक नजर डालते हैं अखिलेश यादव की जीवनी, उनके परिवार, शिक्षा, राजनीतिक कैरियर, उनके मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान उनके और उनकी सरकार द्वारा किए गए कार्यों आदि पर।

अखिलेश सिंह यादव की जीवन परिचय | Akhilesh Singh Yadav Biography in Hindi

अखिलेश सिंह यादव का जीवन परिचय (Akhilesh Singh Yadav)

नाम (Name)अखिलेश सिंह यादव
निक नेम (Nick Name)टीपू
जन्मदिन (Birthday)1 जुलाई 1973
जन्म स्थान (Birth Place)सैफई, इटावा, जिला उत्तर प्रदेश
उम्र (Age) 49 साल (साल 2022)
शिक्षा (Aducational)सिविल पर्यावरण इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री
स्कूल का नाम (School)धौलपुर मिलिट्री स्कूल, धौलपुर, राजस्थान
कॉलेज का नाम (College)मैसूर विश्वविद्यालय, मैसूर, कर्नाटक, भारत सिडनी विश्वविद्यालय, ऑस्ट्रेलिया
राशि (Zodiac)कर्क राशि
नागरिकता (Citizenship)भारतीय
गृह नगर (Hometown)इटावा, उत्तर प्रदेश
धर्म (Religion)हिंदू
जाति (Caste)अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी)
लंबाई (Height)5 फीट 3 इंच
वजन (Weight)74 किलो
आंखों का रंग (Eye Colour)भूरा
बालों का रंग (Hair Colour)सफेद
पेशा (Occupation)राजनेता
पार्टी का नाम (Party)समाजवादी पार्टी
वैवाहिक स्थिति (Marital Status)वैवाहिक
शादी की तारीख (Marrige Date)14 नवंबर 1999
सैलरी (Salary)
(लोकसभा सदस्य के रूप में )
1लाख रु. + अन्य भत्ते
कुल संपत्ति (Net Worth)37.78 रु. करोड़ (2019 तक)

अखिलेश यादव कौन है। (Who is Akhilesh Yadav)

अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।वह उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भी हैं। उत्तर प्रदेश के सबसे युवा मुख्यमंत्री का रिकॉर्ड भी अखिलेश यादव के नाम पर ही दर्ज है। उत्तर प्रदेश की कन्नौज लोकसभा सीट से लगातार तीन बार और आजमगढ़ लोकसभा से एक बार सांसद चुने गए। वर्तमान में वह मैनपुरी की करहल विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए हैं।

अखिलेश सिंह यादव का परिवार (Akhilesh Singh Yadav family)

पिता का नाम (Father’s name)मुलायम सिंह यादव
माता का नाम (Mother’s name)मालती देवी
भाई का नाम (Brother’s name)प्रतीक यादव (सौतेला भाई)
पत्नी का नाम (Wife’s name)डिंपल यादव
बच्चों का नाम (Children’s name)बेटा – अर्जुन यादव
बेटियां – अदिती यादव, टीना याद

अखिलेश यादव की शिक्षा (Akhilesh Yadav education)

अखिलेश यादव पढ़ाई में एक होनहार विद्यार्थी हुआ करते थे। उन्हें धौलपुर स्थित राजस्थान मिलिट्री स्कूल से अपने शुरुआती पढ़ाई पूरी की। वहीं इसके बाद अखिलेश यादव ने मैसूर विश्वविद्यालय में इंजीनियरिंग में स्नातक की उपाधि हासिल की। फिर उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए अखिलेश यादव विदेश चले गए। यहां उन्होंने सिडनी यूनिवर्सिटी से एनवायरमेंटल इंजीनियरिंग में परास्नातक की उपाधि हासिल की। अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद वह वापस भारत आ गए।

यह भी पढ़ें:- मल्लिकार्जुन खड़गे का जीवन परिचय

अखिलेश यादव का राजनैतिक करियर (Political career of Akhilesh Yadav)

  • राजनैतिक परिवेश में बड़े होने के कारण उनका राजनीति में आना तय ही था, लेकिन इससे पहले उन्होंने अपनी शिक्षा पूरी की थी, 2000 के 13वीं लोकसभा चुनाव में अखिलेश यादव को पहली बार कन्नौज से चुना गया था। इसके बाद वे 14वे और 15वे में लोकसभा चुनाव में भी लोकसभा की सदस्यता हासिल की थी, इसके अलावा अखिलेश यादव सिविल सप्लाई, खाद्य और वितरण कमेटी के सदस्य रह चुके हैं।
  • 2000 से 2001 तक उन्हें कमिटी ऑफ एथिक्स का सदस्य बनाया गया। 2002 से 2004 तक एनवायरमेंट एंड फॉरेस्ट कमिटी और विज्ञान एवं तकनीक कमिटी के सदस्य भी थे।
  • 2004 से 2009 तक अर्बन डेवलपमेंट कमिटी ऑन एस्टिमेट्स कमिटी, ऑन प्रोविजन ऑफ कंप्यूटर्स जैसे कई विभागों के सदस्य रहे।
  • 2009 से 2012 तक वो एनवायरमेंट एंड फॉरेस्ट कमिटी, विज्ञान और तकनीक कमिटी और 2जी स्पेक्ट्रम स्कैम के जेपीसी में सदस्य रहे।
  • अखिलेश यादव निरंतर ग्रामीण इलाकों, गरीबों और किसानों के लिए काम करते रहते हैं, उनकी पार्टी ने विधानसभा चुनावों की डोर जब उनके हाथ में सौंपी, तो उन्होंने पारंपरिक तरीके से प्रचार करने के स्थान पर नए तरीके से पूरे प्रदेश में रैलियां करानी शुरू की, जिसमें उन्हें न केवल सफलता मिली, बल्कि काफी प्रसिद्धि मिली और विभिन्न वर्ग के लोगों और युवाओं के बीच एक नई पहचान बनी।
अखिलेश यादव का राजनैतिक करियर (Political career of Akhilesh Yadav)

  • अखिलेश ने 2012 में हुए उत्तर प्रदेश के चुनावों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने समाजवादी पार्टी को ना केवल सत्ता दिलाई बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों और गरीबों एवं किसानों तक अपनी पहचान बनाए, अखिलेश यादव को समाजवादी पार्टी की छवि बदलने का श्रेय दिया जाता है। उन्होंने चुनाव अभियानों में नई तकनीकों को जोड़कर पार्टी को एक नई दिशा दी, उन्होंने प्रदेश में बहुत सी साइकिल रेलिया और एक सफल रथ यात्रा की, जिससे युवा वोटर्स पर काफी सकारात्मक प्रभाव पड़ा, इसके परिणाम स्वरूप ही 2012 की यूपी विधानसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी को 403 में से 224 सीट मिली।
  • 10 मार्च 2012 को अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश के समाजवादी पार्टी के नेता के रूप में चुना गया और 15 मार्च को सबसे कम उम्र के उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने, 2 मई 2012 को अखिलेश ने 15वीं लोकसभा से इस्तीफा दे दिया और उत्तर प्रदेश की विधानसभा काउंसिल के सदस्य बन गए।
  • 2017 में हुए उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों से पहले अखिलेश यादव ने कांग्रेस पार्टी से गठबंधन कर लिया था। उन्होंने विकास के मुद्दे पर वोट मांगे थे और राज्य से कम्युनल शक्ति को हटाने का प्रयास किया, फिर भी समाजवादी पार्टी चुनावों में जीत नहीं सकी।

अखिलेश यादव से जुड़े विवाद (Akhilesh Yadav controversy)

  • अखिलेश यादव के सक्रिय राजनीति से जुड़े होने के कारण उनसे जुड़े कई विवाद सामने आते रहते हैं 2013 में अखिलेश तब विवादों में घिर गए थे, जब उन्होंने आईएस ऑफिसर दुर्गा शक्ति नागपाल को सस्पेंड किया था।
  • इसके बाद 2014 में बॉलीवुड फिल्म पीके की पायरेटेड कॉपी डाउनलोड करके देखने पर भी उन पर एफ आई आर दर्ज की गई थी।
  • 2016 में कैराना मुद्दे पर गलत बयानबाजी के कारण भी उनकी आलोचना की गई थी। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव से पहले यादव के परिवार में काफी तनाव की स्थिति थी। समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों की सूची को लेकर काफी विवादस्पद स्थितियां बनी थी। इसके अतिरिक्त भी उनके चाचा शिवपाल सिंह यादव के साथ राजनीतिक और निजी विवादों की चर्चा मीडिया में बनी रहती है।

वर्तमान में भारत की राजनीति के युवा चेहरों में से एक चेहरा अखिलेश यादव का भी है जबकि वह किसी राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टी का नेतृत्व नहीं करते बल्कि क्षेत्रीय राजनीति में अपनी सशक्त पहचान रखते हैं।

अखिलेश सिंह यादव की कुल संपत्ति (Akhilesh Singh Yadav Net Worth)

कुल संपत्ति (Net Worth)राशि (money factor)
लोकसभा सदस्य के रूप में वेतन (Salary)1लाख रु. प्रति माह एवं अन्य व्यक्ति
नगद धन (Cash)3.90 लाख रुपए
बैंक में जमा धन (Bank Deposits)4.40 करोड़ रुपए
कृषि भूमि (Agriculture Land)7.88 करोड़ रुपए
गैर कृषि भूमि (Non-Agriculture Land)21.50 करोड़ रुपए
आवासीय भवन (Residential Buildings)7.71 करोड़ रुपए
वाणिज्यिक भवन (Commercial Buildings)4.08 करोड रुपए की कीमत
कुल संपत्ति (Net Worth)22 करोड़ रुपए (2019 की रिपोर्ट)

अखिलेश यादव से संबंधित जुड़ी रोचक जानकारियां

  • अखिलेश यादव को खेल के प्रति बहुत लगाव है वह क्रिकेट और फुटबॉल को खेलना पसंद करते हैं।
  • वैसे सिडनी विश्वविद्यालय में पढ़ने के दौरान संगीत की तरफ आकर्षित हो गए और उन्होंने Guns N Roses, Bryan Adams and Metallica के गाने बहुत पसंद है।
  • राजनीति के विषय के बारे में बात करें तो इनके मुख्य प्रतिद्वंद्वी पहले मायावती थी और अब भारतीय जनता पार्टी है।
  • इनके पसंदीदा नेता की बात करें तो उनका नाम राम मनोहर लोहिया है।
  • अखिलेश यादव एक समाजवादी विशेषज्ञ हैं जो कि समाज में हो रहे घटित सामाजिक मुद्दों पर अच्छे ढंग से विवेचना कर सकते हैं।
  • मात्र 27 वर्ष की उम्र में 2000 में कन्नौज के 13वीं लोकसभा में चुनाव जीत पर लोकसभा के सदस्य बने।
  • मात्र 38 वर्ष की उम्र में अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के सबसे युवा मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी।
  • अखिलेश जब मैसूर में पढ़ाई कर रहे थे तब वह अपनी कॉलेज के पास ही एक चाय की दुकान पर जाते थे।
  • जहां उनकी दोस्ती चंदू नाम के व्यक्ति से हुई, जिसने उन्हें कन्नड़ सिखाई और अखिलेश ने कॉलेज में एक भाषण कन्नड़ में दिया।

इन्हें भी पढ़ें

निष्‍कर्ष

मैं आशा करता हूं की आपको “अखिलेश सिंह यादव की जीवन परिचय | Akhilesh Singh Yadav Biography in Hindi” पसंद आया होगा। अगर आपको यह पोस्ट पसंद आया है तो कमेंट करके अपनी राय दे, और इसे अपने दोस्तो और सोशल मीडिया में भी शेयर करे।

Leave a Comment