साइरस मिस्त्री का जीवन परिचय, निधन | Cyrus Mistry Biography In Hindi

साइरस मिस्त्री का जीवन परिचय, निधन, मृत्यु, ताजा खबर, उम्र, पत्नी, शादी, बच्चे, कुल संपत्ति (Cyrus mistry biography, death, wife, age, latest news, Cyrus mistri wife, Tata sons chairman, Cyrus mistry news, networth in Hindi)

साइरस पल्लोनजी मिस्त्री का जन्म 4 जुलाई 1966 को हुआ था। वह एक आयरिश उद्यमी हैं। उन्होंने 2012 से 2016 तक टाटा समूह के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया।

टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की अहमदाबाद से मुंबई जाते समय 4 सितंबर 2022 को सड़क हादसे में मौत हो गई। मुंबई से सटे महाराष्ट्र के पालघर जिले में मिस्त्री की कार डिवाइडर से टकरा गई।

टाटा समूह एक प्रमुख भारतीय व्यापार समूह हैं हालांकि अध्यक्ष के रूप में उनके प्रशासन को काफी विवादों का सामना करना पड़ा था।

साइरस मिस्त्री का जीवन परिचय, निधन | Cyrus Mistry Biography In Hindi
Cyrus Mistry

Table of Contents

साइरस मिस्त्री का जीवन परिचय (Cyrus Mistry Biography)

जन्म का नाम (Full Name)साइरस पल्लोनजी मिस्त्री
जन्मदिन (Date of Birth)4 जुलाई 1968
जन्म स्थान (Place of Birth)मुंबई, महाराष्ट्र
उम्र (Age)54 साल मृत्यु के समय
मृत्यु की तारीख (Date of Death)पालघर जिला, महाराष्ट्र, भारत
मृत्यु का कारण (Death Reason)कार दुर्घटना
शिक्षा (Education)बीएससी सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री
स्कूल (School)कैथेड्रल और जॉन कॉनन स्कूल, मुंबई
कॉलेज (Collage)इंपीरियल कॉलेज, लंदन, यूनाइटेड किंग्डम लंदन बिजनेस स्कूल, लंदन, NW 1, यूनाइटेड किंगडम
नागरिकता (Nationality)भारतीय
गृह नगर (Home Town)मुंबई, भारत
धर्म (Religion)पारसी धर्म
पेशा (Profession)आयरिश भारतीय व्यवसायी
शादी की तारीख (Marriage Date)साल 1992
कुल संपत्ति (Net Worth)18 बिलियन डॉलर

साइरस मिस्त्री का जन्म एवं शुरुआती जीवन

साइरस मिस्त्री का जन्म 4 जुलाई 1966 को मुंबई महाराष्ट्र में एक पारसी परिवार में हुआ था, जो उनकी पत्नी पत्सी पेरिन दुबाश द्वारा भारतीय अरबपति और निर्माण व्यवसाय पालोनजी मिस्त्री के छोटे बेटे थे।

उनके माता-पिता एक पारसी भारतीय व्यवसाई परिवार से ताल्लुक रखते थे जिसे शापूरजी पलोनजी समूह के नाम से जाना जाता था और उनकी जड़ें भारत से हैं। हालांकि मिस्त्री की मां का जन्म आयरलैंड में हुआ था, और उनके पिता ने आयरिश नागरिकता लेने का विकल्प चुना।

मिस्त्री का एक बड़ा भाई शापूर मिस्त्री है, जो एक आयरिश नागरिक भी है, और उसकी शादी पार्टी वकील रूसी सेठना की बेटी बेहरोज सेठना से हुई है।

मिस्त्री की दो बहने भी हैं लैला और आलू। लैला की शादी लंदन के पोर्टफोलियो फंड मैनेजर रुस्तम जहांगीर से हुई है।

उनके दादा ने टाटा संस में शेयर खरीदे और 2011 में उनके पिता टाटा समूह में सबसे बड़े शेयर धारक बन गए।

साइरस मिस्त्री का परिवार (Cyrus Mitry Family)

पिता का नाम (Father Name)पल्लोनजी मिस्त्री
माता का नाम (Mother Name)पाटसी पेरिन डुबास
भाई का नाम (Brother Name)शापूर मिस्त्री (बड़ा)
बहन का नाम (Sister Name)लैला मिस्त्री, आलू मिस्त्री
पत्नी का नाम (Wife Name)रोहिका छागला
बच्चो के नाम (Children’s Name)2 बेटे – फिरोज मिस्त्री, और जहान मिस्त्री

साइरस मिस्त्री कौन थे?

साइरस मिस्त्री टाटा ग्रुप ऑफ कंपनीज के छठमें चेयरमैन थे। वर्ष 2012 में रतन टाटा ने टाटा ग्रुप ऑफ कंपनीज के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया था। और इसके बाद इस कंपनी के नए चेयरमैन के रूप में साइरस मिस्त्री को चुना गया।

साइरस मिस्त्री एक अच्छे बिजनेसमैन और काइंड पर्सन थे उन्होंने इस पद पर 4 साल तक कार्य करने के बाद वर्ष 2016 में पद से इस्तीफा दे दिया। टाटा ग्रुप ऑफ कंपनी के इतिहास में सबसे युवा चेयरमैन साइरस मिस्त्री ही थे।

साइरस मिस्त्री की शिक्षा (Cyrus Mistry Education)

साइरस मिस्त्री ने अपने स्कूल की पढ़ाई मुंबई के ही एक स्कूल कैथेड्रल से प्राप्त की। इस स्कूल के बाद उन्होंने दूसरी जगह शिफ्ट होकर जॉन केनन स्कूल से शिक्षा प्राप्त की और यहीं पर इन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा भी प्राप्त की अपनी प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त करने के बाद लंदन चले गए।

लंदन जाकर इन्होंने लंदन के मशहूर कॉलेज इंपीरियल कॉलेज में अपना एडमिशन करवा लिया। और वहां से इन्होंने सिविल इंजीनियरिंग में बी आई के साथ ग्रेजुएशन को कंप्लीट किया।

इसके बाद इन्होंने अपने इंटरेस्ट का ध्यान रखते हुए मास्टर की डिग्री प्राप्त करने की सोची, और इसके बाद उन्होंने लंदन के बिजनेस कॉलेज में एडमिशन ले लिया, इस कॉलेज से इन्होंने मैनेजमेंट में मास्टर की डिग्री प्राप्त की और इसके बाद वह इंडिया चले आए जहां से उन्होंने मुंबई के विश्वविद्यालय से कॉमर्स में ग्रेजुएशन कंप्लीट किया।

साइरस मिस्त्री की पत्नी (Cyrus Mistry Wife)

साइरस मिस्त्री का विवाह आयरलैंड की रोहिका छागला के साथ हुआ। रोहिका से विवाह करने के लिए इन्हें आयरलैंड की नागरिकता चाहिए थी और इसके लिए उन्होंने आयरलैंड की नागरिकता भी ली। साइरस मिस्त्री के दो बेटे हैं, जिनके नाम फिरोज मिस्त्री और जहान मिस्त्री है।

साइरस मिस्त्री का कैरियर (Cyrus Mistry Career)

  • बचपन से ही साइरस मिस्त्री बिजनेस में काफी इंटरेस्ट रखते थे वह हमेशा से अपने पिता की तरह एक बिजनेसमैन बनना चाहते थे।
  • साल 1991 में उन्होंने अपने पिता की कंपनी शापूर्जी पल्लोंजी एंड कंपनी के बोर्ड निदेशक के रूप में कमान संभाली और यहीं से उनके बिजनेस कैरियर की शुरुआत हुई।
  • 3 साल बाद 1994 में इन्हें पिता की कंपनी का मैनेजर चुन लिया गया साइरस ने अपनी मैनेजमेंट स्किल्स का इस्तेमाल करते हुए कंपनी को नई ऊंचाइयों दी और काफी आगे भी ले गए।
  • साइरस मिस्त्री के पिता टाटा ग्रुप के बोर्ड के सदस्य थे। साइरस मिस्त्री ने साल 2009 तक टाटा एलेक्सी लिमिटेड के निर्देशक के रूप में भी काम किया।
  • साइरस मिस्त्री को इसी दौरान टाटा पावर कंपनी लिमिटेड का भी निर्देशक बनाया गया था। जहां वह साल 2006 तक रहे।
  • पिता की रिटायरमेंट के बाद साइरस मिस्त्री 1 सितंबर 2006 को टाटा संस के बोर्ड मेंबर बन गए। साल 2011 में सायरस को टाटा संस कंपनी का उपाध्यक्ष बनाया गया। उपाध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने अपने पैतृक कंपनी के मैनेजर पद से इस्तीफा दे दिया।
  • दिसंबर 2012 में साइरस मिस्त्री को टाटा संस कंपनी के चेयरमैन के रूप में चुना गया। हालांकि चेयरमैन बनने के बाद वह कई सारे विवादों में घिर गए जिसके कारण साल 2016 में उन्हें टाटा संस कंपनी के चेयरमैन पद से हटा दिया गया। इस दौरान टाटा कंपनी के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा जी ने अंतरिम प्रमुख के तौर पर कंपनी को संभाला।

मिस्त्री परिवार की टाटा संस में 18% हिस्सेदारी

साइरस के पिता पालोनजी मिस्त्री साल 2006 में टाटा कंपनी के बोर्ड से रिटायर हुए थे। उनके बाद उनके बेटे साइरस मिस्त्री ने जगह ले ली थी साइरस मिस्त्री के पिता पालोनजी मिस्त्री टाटा कंपनी के सबसे बड़े शेयर होल्डर थे।

अभी भी मिस्त्री परिवार की टाटा संस में 18.4 परसेंट की हिस्सेदारी है। बे टाटा ट्रस्ट के बाद टाटा संस में दूसरे सबसे बड़े शेयर होल्डर हैं।

टाटा ग्रुप के छठे ग्रुप चेयरमैन थे साइरस मिस्त्री

दिसंबर 2012 को भारतीय उद्योगपति रतन टाटा ने टाटा संस के चेयरमैन पद से रिटायरमेंट ले लिया था। रतन टाटा के बाद साइरस मिस्त्री को टाटा संस के नए चेयरमैन नियुक्त किया गया।

टाटा ग्रुप की 150 साल से भी ज्यादा समय के इस सुनहरे इतिहास में साइरस मिस्त्री छठवें ग्रुप चेयरमैन थे। इसके अलावा मिस्त्री टाटा संस के सबसे युवा चेयरमैन भी थे।

साइरस मिस्त्री को चेयरमैन के पद से क्यों हटाया गया?

साइरस मिस्त्री को टाटा ग्रुप ऑफ कंपनी से निष्कासित करने का सिर्फ एक ही रीज़न था कि उनके काम करने का तरीका टाटा ग्रुप ऑफ कंपनीज के संस के काम करने के तरीके से बिल्कुल भी मेल नहीं खाता।

साइरस मिस्त्री के कार्यकाल को मात्र 4 वर्ष ही हुए थे कि उनको 24 अक्टूबर 2016 को टाटा संस के द्वारा चेयरमैन पद से निष्कासित कर दिया गया। इस जगह को पुनः रतन टाटा ने ले लिया और जब तक नए चेयरमैन को नियुक्त नहीं किया गया। तब तक रतन टाटा ने ही अपनी कंपनी को संभाला।

इसके बाद 12 जनवरी वर्ष 2017 को टाटा ग्रुप ऑफ कंपनीज के द्वारा एन चंद्रशेखरन को नया चेयरमैन बनाया गया। यदि हम बात करें साइरस मिस्त्री को चेयरमैन पद से हटाने की तो उन्हें सिर्फ इसलिए हटाया गया था, कि उनके काम करने का तरीका टाटा संस के काम करने के तरीके से बिल्कुल भी मैच नहीं करता था।

साइरस मिस्त्री की उपलब्धियां (Achievements of Cyrus Mistry)

  • साइरस मिस्त्री के प्रमुख उपलब्धियों में आता है कि टाटा एक्सेल लिमिटेड कंपनी में सबसे पहले 1990 से 2009 तक निदेशक के रूप में कार्य किया।
  • 2006 में टाटा पावर लिमिटेड के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हुए और टाटा पावर लिमिटेड को नई ऊंचाइयों तक ले गए।
  • 2011 तक साइरस मिस्त्री टाटा संस, टाटा पावर लिमिटेड, टाटा कंसलटेंसी और टाटा कंपनी के निर्देशक थे। उसके बाद 2011 से 2016 तक टाटा कंपनी में आए हुए बेहतरीन चढ़ाव के लिए साइरस मिस्त्री जिम्मेदार थे, जिन्होंने कंपनी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया था।

साइरस मिस्त्री का निधन (Cyrus Mistry Death)

साइरस मिस्त्री का निधन 4 सितंबर 2022 में एक कार एक्सीडेंट में हुआ। उनकी कार मुंबई से सटे हुए महाराष्ट्र के पालघर जिले में रोड के साइड लगे एक डिवाइडर से जाकर टकरा गई।

साइरस मिस्त्री की नेटवर्थ (Cyrus Mistry Networth)

साइरस मिस्त्री की कुल नेटवर्थ वर्ष 2018 के मुताबिक 10 बिलीयन डॉलर थी और वहीं एक राष्ट्रीय एकता परिषद के सदस्य भी थे। टाटा संस में साइरस मिस्त्री की कंपनी साइरस इन्वेस्टमेंट प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा 18.4% की हिस्सेदारी है।

FAQ:

साइरस मिस्त्री कौन थे?

साइरस मिस्त्री टाटा ग्रुप ऑफ कंपनीज के पूर्व चेयरमैन थे।

साइरस मिस्त्री की मौत कैसे हुई?

साइरस मिस्त्री की मौत 4 सितंबर 2022 को एक कार एक्सीडेंट में हुई।

सायरस मिस्त्री की उम्र क्या है?

54 साल (मृत्यु के समय)

इन्हें भी पढ़ें

निष्कर्ष

मैं आशा करता हूं की आपको “ साइरस मिस्त्री का जीवन परिचय (Cyrus Mistry Biography in Hindi)” पसंद आया होगा। अगर आपको यह पोस्ट पसंद आया है तो कमेंट करके अपनी राय दे, और इसे अपने दोस्तो और सोशल मीडिया में भी शेयर करे।

Leave a Comment