दिव्यांका त्रिपाठी का जीवन परिचय | Divyanka Tripathi biography in Hindi

दिव्‍यांका त्रिपाठी का जीवन परिचय, उम्र, परिवार, शादी, पति, करियर, जाति, वजन, फिल्‍में (Divyanka Tripathi Biography in hindi, Jeevan parichay, Age, Family, shadi, career, caste, height, weight, films, movies)

दिव्‍यांका त्रिपाठी हिंदी टीवी की सबसे पसंदीदा अभिनेत्री में से एक है शादी के बाद इन्हें दिव्‍यांका त्रिपाठी दहिया नाम से भी जाना जाता है दिव्यंका ने अपने अभिनय से बहुत प्यार पाया हैं। दिव्‍यांका त्रिपाठी ने 2006 में ज़ी टीवी के सीरियल बनू मैं तेरी दुल्हन से अपने मुख्य किरदार का अभिनय करना शुरू किया था सीरियल में दिव्‍यांका त्रिपाठी ने सुशील बहू और मॉडर्न लड़की दोनों के किरदार का अभिनय किया था जिसे लोगों ने बहुत पसंद भी किया था।

इस किरदार के लिए दिव्‍यांका ने कई सारे अवार्ड भी जीते थे इसके बाद दिव्‍यांका ने स्टार प्लस के सीरियल यह है मोहब्बतें में इशिता का किरदार निभाया था दिव्यंका अपने काम को लेकर हमेशा सीरियस रहती है और इसी वजह से उन्होंने पहले ही मुख्य किरदार के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड भी हासिल किया था दिव्‍यांका त्रिपाठी अच्छी अभिनेत्री के साथ-साथ बहुत अच्छी डांसर भी है दिव्‍यांका ने स्टार प्लस के डांस रियलिटी शो नच बलिए सीजन 8 को जीता था।

दिव्यांका त्रिपाठी का जीवन परिचय | Divyanka Tripathi biography in Hindi

Table of Contents

दिव्‍यांका त्रिपाठी का जीवन परिचय

नाम (Name)दिव्‍यांका त्रिपाठी
पूरा नाम (Full Name)दिव्‍यांका त्रिपाठी दहिया
निक नेम (Nick Name)चेन्‍नी
प्रसिद्ध (Famous For)टीवी सीरियल ‘ये हैं मोहब्‍बतें’ में इशिता भल्‍ला
जन्‍मदिन (Date of Birth)14 दिसंबर 1984
आयु (Age)38 साल (2022 में)
जन्‍म स्‍थान (Birth Place)भोपाल, मध्‍यप्रदेश, भारत
शिक्षा (Education)स्‍नातक
स्‍कूल का नाम (School Name)कार्मेल कॉन्‍वेंट स्‍कूल, भोपाल
कॉलेज का नाम (Collage Name)सरोजिनी नायडू सरकार गर्ल्‍स पी.जी. कॉलेज, भोपाल
धर्म (Religion)हिन्‍दू
नागरिकता (Nationality)भारतीय
राशि (Zodiac Sign)धनुराशि
शौक (Hobbies)शॉपिंग करना और पढ़ना
पेशा (Profession)अभिनेत्री
शुरूआत (Debyu)टीवी: बनू मैं तेरी दुल्‍हन (2006) फिल्‍म: लाला हरदौल (2012)
बॉयफ्रेंड (Boyfriend’s)शरद मल्‍होत्रा (अभिनेता) विवेक दहिया (अभिनेता)
वैवाहिक स्थिति (Marital Status)विवाहित
शादी की तारीख (Marriage Date)8 जुलाई 2016
सैलरी (Net Worth)रू.1 लाख/एपिसोड़

दिव्‍यांका त्रिपाठी शुरुआती जीवन एवं शिक्षा (Early life And Education)

दिव्‍यांका त्रिपाठी का जन्म 14 दिसंबर 1984 को मध्यप्रदेश के भोपाल शहर में पिता नरेंद्र त्रिपाठी एवं मां नीलिमा त्रिपाठी के यहां हुआ था उनके पिता नरेंद्र त्रिपाठी एक फार्मासिस्टका काम करते थे और उनकी माता एक ग्रहणी है।

वह अपनी युवा दिनों में साहसी थी। दिव्‍यांका त्रिपाठी ने उत्तरकाशी में नेहरू इंस्टीट्यूट आफ माउंटेनियरिंग से पर्वतारोहण कोर्स किया उसके पिता चाहते थे कि वह राष्ट्रीय कैडेट कोड (एनसीसी) का हिस्सा बने।

पुरानी भोपाल राइफल अकादमी में दाखिला लिया जहां उन्होंने राइफल शूटिंग में स्वर्ण पदक जीता इसके अलावा वह सेना अधिकारी बनना चाहती थी।

त्रिपाठी ने अपना पहला काम स्कूल में ही किया था। उन्होंने ऑल इंडिया रेडियो में एक होस्ट के रूप में काम किया जिसके लिए उन्हें 800 रुपए मिले। 2003 में उन्होंने “मिस भोपाल” का खिताब जीता।

जब वह जी टीवी के धारावाहिक “बनू मैं तेरी दुल्हन” में शरद मल्होत्रा के साथ दोहरी भूमिका के साथ एक प्रसिद्ध नाम बन गई थी। तो “बनू मैं तेरी दुल्हन” में मुख्य भूमिका मिलने के बाद उन्हें अपनी आईएएस की तैयारी बीच में ही छोड़नी पड़ी। इसके अलावा उसे अपने माता-पिता को समझाने के लिए बहुत प्रयास करना पड़ा।

दिव्‍यांका त्रिपाठी शारीरिक माप (Divyanka Tripathi Physical Stats)

लंबाई (Height)5 फीट 5 इंच
वजन (Weight)65 किग्रा.
आंखो का रंग (Eye’s Colour)गहरा भूरा
बालों का रंग (Hair Colour)काला
शारीरिक माप (Body Measurement’s)34-30-34

दिव्‍यांका त्रिपाठी का परिवार (Divyanka Tripathi Family)

दिव्‍यांका त्रिपाठी का परिवार मध्यप्रदेश के भोपाल में रहता है उनके परिवार में माता-पिता के अलावा एक भाई और एक बहन भी है। दिव्यंका के पिता का नाम नरेंद्र त्रिपाठी है और मां का नाम नीलम त्रिपाठी है। दिव्‍यांका की बहन प्रियंका त्रिपाठी उनसे बड़ी है, और छोटा भाई ऐश्वर्य है जो कि एक पायलट है।

पिता का नाम (Father’s Name)नरेंद्र त्रिपाठी (फार्मेसिस्ट)
माता का नाम (Mother’s Name)नीलम त्रिपाठी
भाई का नाम (Brother’s Name)ऐश्वर्य त्रिपाठी (छोटा, पायलट)
बहन का नाम (Sister’s Name)प्रियंका त्रिपाठी (बड़ी)
पति (Husband Name)विवेक दहिया

दिव्‍यांका त्रिपाठी का पति (Divyanka Tripathi husband)

दिव्‍यांका त्रिपाठी के पति विवेक दहिया एक भारतीय टेलीविजन अभिनेता हैं। विवेक एक हिंदू जाट परिवार से ताल्लुक रखते हैं।

दिव्‍यांका त्रिपाठी का पति (Divyanka Tripathi husband)

उन्हें “यें है मोहब्बतें” में अभिषेक सिंह, एक “कवच काली शक्तियों से” मैं राजवीर बुंदेला और “कयामत की रात में” राजवर्धन सूर्यवंशी की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है। इसके अलावा वह 2017 में रियलिटी शो नच बलिए 8 के विजेता के रूप में उभरे।

दिव्‍यांका त्रिपाठी का कैरियर (Divyanka Tripathi Career)

दिव्‍यांका त्रिपाठी के करियर की शुरुआत भोपाल के आकाशवाणी से हुई थी एक्ट्रेस ने साल 2003 में ‘पेंटिंग जी टीन क्कीन’ में पार्टिसिपेट किया था इस कंपटीशन में एक्ट्रेस को “मिस ब्यूटीफुल स्क्रीन” का पुरस्कार मिला था।

इसके बाद साल 2004 में एक्ट्रेस ने बेस्ट ‘साइनस्टार की खोज’ में हिस्सा लिया और सफल हुई इसके अलावा दिव्‍यांका त्रिपाठी को मिस भोपाल का खिताब मिल चुका है।

ज़ी टीवी पर आने वाले टीवी सीरियल बनू मैं तेरी दुल्हन में काम किया था इस शो से दिव्यांका को पहचान मिलना शुरू हुई थी। जिससे उन्हें कई अवॉर्ड भी मिले थे दिव्यंका ने इस शो में दो विपरीत किरदार निभाए थे और सभी को काफी इंप्रेस किया था।

दिव्‍यांका त्रिपाठी सब टीवी के शो “मिसेज एंड मिस्टर शर्मा इलाहाबादवाले” (Mrs. & Mr. Sharma Allahabadwale) में भी नजर आई।

दिव्‍यांका त्रिपाठी को सबसे अधिक पापुलैरिटी एकता कपूर के सीरियल ये है मोहब्बतें से मिली यह शो साल 2013 में आया था और दिव्‍यांका ने इसमें डॉक्टर इशिता भल्ला का किरदार निभाया था। शो में करण पटेल ही नजर आए थे।

इस सीरियल और अपने किरदार के लिए दिव्‍यांका त्रिपाठी ने कई अवार्ड अपने नाम किए इसकी बदौलत ही दिव्‍यांका की फैन फॉलोइंग भी काफी बढ़ गई थी।

साल 2017 में दिव्‍यांका त्रिपाठी को अपने पति विवेक दहिया के साथ स्टार प्लस के डांस रियलिटी शो नच बलिए 8 मैं देखा गया इस शो को उन्होंने जीतकर अपने नाम किया।

साल 2017 में ही एक्ट्रेस ने फोर्ब्स सेलिब्रिटी 100 (Forbes Celebrity 100) में भी अपनी जगह बनाई थी ऐसा करने वाली पहली भारतीय टीवी अभिनेत्री थी।

दिव्यांका त्रिपाठी की फिल्में/मूवीज (Divyanka Tripathi Movies)

  • 2012 में उन्होंने ‘लाला हरदौल’ नाम की एक फिल्म की। इस फिल्म में उन्होंने रानी पद्मावती की भूमिका निभाई थी।
  • 2014 में उन्होंने “ए डिवोर्स टू रिमेंबर” की फिल्म की इस फिल्म में उन्होंने जारा की भूमिका निभाई थी।
  • 2019 में उन्होंने ‘कोल्ड लस्सी और चिकन मसाला’ नाम से वेब सीरीज की यह वेब सीरीज ऑल्ट बालाजी और Zee 5 पर प्रसारित की गई थी इस वेब सीरीज में उन्होंने सेफ नित्या शर्मा का रोल प्ले किया था।

दिव्यांका त्रिपाठी विवाद (Controversy)

दिव्‍यांका त्रिपाठी सीरियल यह है मोहब्बतें के सेट पर शूटिंग कर रही थी उस समय एक अनजान व्यक्ति उसके नजदीक आ गया और बदसलूकी करने लगा उसने दिव्यंका पर अपमानजनक टिप्पणी की थी उसके बाद करण पटेल और अली गोनी ने उस व्यक्ति को संभाला एवं खराब व्यवहार के लिए इसे मारा था।

शो नच बलिए 8 में एक डांस परफॉर्मेंस के लिए रिहर्सल के समय दिव्‍यांका घायल हुई थी लेकिन दर्शकों ने नकली चोट का आरोप लगाया था बाद में उसने साबित करने के लिए वीडियो पोस्ट किया कि उनकी चोट असली है।

दिव्यांका त्रिपाठी से जुड़े कुछ रोचक जानकारियां

  • दिव्‍यांका त्रिपाठी को बचपन से ही अपने शहर भोपाल में नाटक और टेलीफिल्म्स में भाग लेना पसंद था जिसके चलते उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करना प्रारंभ कर दिया।
  • वर्ष 2003 में उन्होंने मिस भोपाल का खिताब जीता।
  • वर्ष 2004 में उन्होंने बहुचर्चित प्रतिभा खोज शो “द ज़ी सिने स्टार” इंदौर के खिताब को जीता।
  • वह मुंबई स्थित लोखंडवाला बाजार से खरीदारी करना पसंद करती है।
  • वर्ष 2017 में उन्होंने अपने पति विवेक दहिया के साथ मिलकर नच बलिए ट्रॉफी जीती और ₹35 लाख का नकद पुरस्कार भी प्राप्त किया।
  • उनका सपना है कि वह एक मनोरोगी या पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाये।
  • दिव्यंका के पिता उन्हें राष्ट्रीय कैडेट कोर एनसीसी का हिस्सा बनाना चाहते थे।
  • दिव्यांका 1 एपिसोड का लगभग ₹100000 चार्ज लेती है।
  • दिव्‍यांका त्रिपाठी उनके स्कूल में होने वाले नाटक और डांस कंपटीशन में भी भाग लेती थी।

FAQ:

दिव्‍यांका त्रिपाठी कौन हैं?

दिव्‍यांका त्रिपाठी एक भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री हैं।

दिव्‍यांका त्रिपाठी की शादी कब हुई?

दिव्‍यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया 8 जुलाई 2016 को भोपाल में शादी के बंधन में बंध गये थे।

दिव्‍यांका त्रिपाठी के पति का क्‍या नाम हैं?

विवेक दहिया

दिव्‍यांका और विवेक की मुलाकात कैसे हुई थी?

दिव्‍यांका और विवेक की मुलाकात ये हैं मोहब्‍बते के सेट पर हुई थी

दिव्‍यांका त्रिपाठी का जन्‍म कब और कहॉं हुआ था?

दिव्‍यांका त्रिपाठी का जन्म 14 दिसंबर 1984 को मध्यप्रदेश के भोपाल शहर में पिता नरेंद्र त्रिपाठी एवं मां नीलिमा त्रिपाठी के यहां हुआ था

इन्‍हें भी पढ़ें

निष्‍कर्ष

मैं आशा करता हूं की आपको “दिव्यांका त्रिपाठी का जीवन परिचय | Divyanka Tripathi biography in Hindi” पसंद आया होगा। अगर आपको यह पोस्ट पसंद आया है तो कमेंट करके अपनी राय दे, और इसे अपने दोस्तो और सोशल मीडिया में भी शेयर करे।

Leave a Comment