करण सिंह ग्रोवर का जीवन परिचय | Karan Singh Grover biography in Hindi

करण सिंह ग्रोवर का जीवन परिचय, उम्र, हाइट, परिवार, जीवनी, पत्‍नी, शादी, करियर, फिल्‍में (Karan Singh Grover Biography in Hindi, Age, Height, Family, Jeevan Parichay, Marriage, Movies)

करण सिंह ग्रोवर एक भारतीय मॉडल और टीवी और फिल्म अभिनेता हैं उन्होंने स्टार वन टीवी धारावाहिक ‘दिल मिल गए’ (2007) से अपार लोकप्रियता हासिल थी जिसमें उन्होंने डॉ अरमान मलिक की भूमिका निभाई उन्होंने प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री बिपाशा बसु से शादी की है।

करण सिंह ग्रोवर का जीवन परिचय | Karan Singh Grover biography in Hindi

करण सिंह ग्रोवर का जीवन परिचय

नाम (Full Name)करण सिंह ग्रोवर
निक नेम (Nick Name)केएसजी (KSG)
प्रसिद्धि (Famous for)हिंदी टीवी सीरियल “दिल मिल गए” मैं डॉक्टर अरमान मलिक की भूमिका
जन्मदिन (Date of birth)23 फरवरी 1982
जन्म स्थान (Birth Place)नई दिल्ली, भारत
उम्र (Age)40 साल (2022 में)
शिक्षा (Education)हॉस्पिटैलिटी एंड होटल एडमिनिस्ट्रेशन कोर्स
स्कूल (school)इंटरनेशनल इंडियन स्कूल, दम्मम, सऊदी अरब
कॉलेज (Collage)इंस्टिट्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट कैटरिंग टेक्नोलॉजी एंड अप्लाइड न्यूट्रिशन, मुंबई
गृहनगर (Home town)अंबाला, हरियाणा
राशि (Zodiac Sign)मकर राशि
धर्म (Religion)उनका जन्म एक सिख परिवार में हुआ था
पेशा (Profession)मॉडल, टीवी और फिल्म अभिनेता
शुरुआत (Debyu)टीवी : कितनी मस्त है जिंदगी (2004)
फिल्म: अलोन (2015) कबीर
वेब सीरीज: बॉस (बाप आफ स्पेशल सर्विसेज)
गर्लफ्रेंड (Girlfriend’s)श्रद्धा निगम (टीवी एक्ट्रेस)
निकोल अल्वारेस (कोरियोग्राफर, 2009)
जेनिफर विंगेट (टीवी अभिनेत्री, 2012)
गुल खान (टीवी निर्माता)
बिपाशा बासु (अभिनेत्री)
वैवाहिक स्थिति (Marital Status)विवाहित
शादी की तारीख (Marriage Date)पहली शादी: 2 दिसंबर 2008
दूसरी शादी: 9 अप्रैल 2012
तीसरी शादी: 30 अप्रैल 2016
कुल संपत्ति (Net worth)219 करोड़ रुपए (2022 तक)

करण सिंह ग्रोवर का जन्म एवं शुरुआती जीवन

करण सिंह ग्रोवर का जन्म 23 फरवरी 1982 को दिल्ली में हुआ था करण एक पंजाबी सिख परिवार से ताल्लुक रखते हैं।

उनके पिता अमृतपाल सिंह एक ट्रैवल एजेंसी में काम करते थे उनकी माता का नाम दीपा सिंह है उनका एक छोटा भाई है जिसका नाम इश्मीत सिंह ग्रोवर है। और पत्नी का नाम अभिनेत्री बिपाशा बसु है।

करण सिंह ग्रोवर की शिक्षा (Karan Singh Grover Education)

करण सिंह ग्रोवर ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा इंटरनेशनल इंडियन स्कूल दम्मन से पूरी की है और उसके बाद वर्ष 2000 में वह वापस अपने देश आ गए। भारत आकर आईएचएम (IHM) मुंबई से होटल मैनेजमेंट का कोर्स पूरा किया। होटल मैनेजमेंट में डिग्री हासिल कर लेने के बाद करण सिंह ग्रोवर ने ओमेन के शेर्टन होटल में बतौर एग्जीक्यूटिव का काम भी करा है।

करण सिंह ग्रोवर का परिवार (Karan Singh Grover Family)

पिता का नाम (Father’s Name)अमृत पाल सिंह
माता का नाम (Mother’s Name)दीपा सिंह
भाई का नाम (Brother’s Name)इशमीत सिंह ग्रोवर
पहली पत्नी (First Wife’s Name)श्रद्धा निगम (शादी 2008, तलाक 2009)
दूसरी शादी (Second wife Name)जेनिफर विंगेट (शादी 2012, तलाक 2014)
तीसरी शादी (3rd wife Name)बिपाशा बासु (शादी 2016)
बच्चे (Children Name)कोई भी नही

करण सिंह ग्रोवर की पत्नी/गर्लफ्रेंड (Karan Singh Grover Girlfriend’s)

करण सिंह ग्रोवर ने बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु से शादी की है वे 2015 में अपने हॉरर फिल्म अलोन के सेट पर एक दूसरे से मिले उन्हें एक साथ काम करने के दौरान प्यार हो गया। और फिल्म का शेड्यूल पूरा होने के बाद उन्होंने एक-दूसरे के साथ समय बिताना शुरू कर दिया। एक बार जब भी आधिकारिक रूप से डेटिंग करने लगे तो उनका रिश्ता बहुत जल्दी आगे बढ़ गया।

करण सिंह ग्रोवर की पत्नी/गर्लफ्रेंड (Karan Singh Grover Girlfriend's)

ज्यादा समय बर्बाद किए बिना कपल ने 30 अप्रैल 2016 को एक भव्य 2 दिनों के उत्सव में शादी के बंधन में बंध गए। युगल एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं और उनका इंस्टाग्राम उनके लवली पिक्स से भर जाता है।

हालांकि करण को अफेयर्स के एक राजा के रूप में जाना जाता है उनकी पहली शादी अभिनेत्री श्रद्धा निगम के साथ हुई थी वह शादी के 10 महीने बाद उन्हें धोखा देते हुए पकड़े गए और उन्होंने एक दूसरे को तलाक दे दिया।

उसके बाद उनका नाम कोरियोग्राफर निकोल अल्वारेस के साथ जोड़ा गया था निकोल के साथ ब्रेकअप होने के बाद उनका नाम जेनिफर विंगेट के साथ जोड़ा गया और दोनों 9 अप्रैल 2012 को शादी के बंधन में बंध गए। हालांकि उन्होंने 2014 में तलाक ले लिया जब करण ने अभिनेत्री बिपाशा बासु के साथ डेटिंग शुरू की।

पुरस्कार और उपलब्धियां (Karan Singh Grover Awards)

  • 2004 में ग्लेडरेग्स मैनहंट में सबसे लोकप्रिय मॉडल का अवार्ड जीता था।
  • 2008 में “कलकर अवॉर्ड्स” में सीरियल ‘दिल मिल गए’ के लिए बेस्ट प्रॉमिसिंग स्टार का अवार्ड मिला था।
  • 2010 में जी गोल्ड अवॉर्ड्स में मोस्ट फिट एक्टर का अवार्ड मिला था।
  • 2013 इंडियन टेली अवॉर्ड्स में सीरियल कुबूल है के लिए बेस्ट टेलीविजन पर्सनालिटी ऑफ द ईयर का अवार्ड मिला था।
  • 2013 इंडियन टेलिविजन अकैडमी अवॉर्ड्स में सीरियल कुबूल है के लिए देश का सितार बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला था।
  • 2013 ज़ी गोल्ड अवॉर्ड्स में सीरियल कुबूल है के लिए बेस्ट ऑनस्क्रीन जोड़ी का अवार्ड मिला था।
  • 2014 एफएचएम अवॉर्ड्स में बैचलर ऑफ द ईयर अवार्ड मिला था।
  • 2017 जी गोल्ड अवॉर्ड्स में राइजिंग स्टार का अवार्ड मिला था।

शारीरिक बनावट (Karan Singh Grover Body Measurements)

लंबाई (Height)5 फीट 9 इंच
वजन (Weight)76 किलोग्राम
आंखो का रंग (Eye’s Colour)हल्का भूरा
बालो का रंग (Hair Colour)काला

करण सिंह ग्रोवर से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां

  • करण काफी समय तक सऊदी अरेबिया में रहे और उन्होंने आईआईएसडी से पढ़ाई की है।
  • करण के पास होटल मैनेजमेंट की डिग्री है।
  • उन्होंने अपने टीवी डेब्यू एमटीवी के शो “कितनी मस्त है जिंदगी” से की थी।
  • उन्होंने अपनी को-स्टार बरखा बिष्ट को लंबे समय तक डेट किया था।
  • कॉलेज में वे थाउजेंड डिबल्स नामक बैंड का हिस्सा थे।
  • उन्होंने एकता कपूर के शो “कसौटी जिंदगी की” में शरद का किरदार निभाया था।
  • उन्हें शो दिल मिल गए में अरमान मलिक के किरदार को निभाने के बाद पहचान मिली।
  • उन्हें फिल्म भ्रम में पहली बार देखा गया था।
  • 2008 में उन्होंने श्रद्धा निगम से शादी की थी 10 महीने बाद इनका डिवोर्स हो गया।
  • उनकी पहली फिल्म लोरी डिस्ट्रीब्यूटर ना होने की वजह से नहीं चल पाई थी।

FAQ:

करण सिंह ग्रोवर के पिता का नाम क्या है?

अमृत पाल सिंह

करण सिंह ग्रोवर की कितनी शादी हुई हैं?

तीन

करण सिंह ग्रोवर की उम्र कितनी है?

40 साल (2022 में)

करण सिंह ग्रोवर का जन्म कब और कहां हुआ था?

करण सिंह ग्रोवर का जन्म 23 फरवरी 1982 को दिल्ली में हुआ था करण एक पंजाबी सिख परिवार से ताल्लुक रखते हैं।

करण सिंह ग्रोवर कौन है?

करण सिंह ग्रोवर एक इंडियन मॉडल और एक्टर हैं।

निष्‍कर्ष

मैं आशा करता हूं की आपको “करण सिंह ग्रोवर का जीवन परिचय | Karan Singh Grover biography in Hindi” पसंद आया होगा। अगर आपको यह पोस्ट पसंद आया है तो कमेंट करके अपनी राय दे, और इसे अपने दोस्तो और सोशल मीडिया में भी शेयर करे।

Leave a Comment