पराग अग्रवाल का जीवन परिचय | Parag Agrawal Biography In Hindi

पराग अग्रवाल का जीवन परिचय, बायोग्राफी, उम्र, जन्म, पत्नी, परिवार, नेटवर्थ, सैलरी (Parag Agrawal Biography In Hindi, Age, Date of birth, family, networth, salary, Twitter)

पराग अग्रवाल एक और भारतीय दुनिया में तहलका मचाने को तैयार है इससे पहले गूगल कंपनी के सीईओ सुंदर पिचाई भारतीयों का नाम दुनिया में रोशन कर रहे हैं। अब आ गए हैं पराग अग्रवाल।

सबसे खास बात यह है कि दोनों में कुछ समानताएं हैं जैसे कि दोनों tech कंपनियों के लिए काम करते हैं दोनों को सीईओ की पोस्ट मिलने से पहले वह कंपनी के सीटीओ पद पर थे और अब सीईओ के पद पर आइए जानते हैं पराग अग्रवाल के बारे में कुछ और अनजाने तथ्य और जानकारियां

पराग अग्रवाल का जीवन परिचय | Parag Agrawal Biography In Hindi

पराग अग्रवाल का जीवन परिचय (Parag Agrawal Biography)

नाम (Full Name)पराग अग्रवाल
प्रसिद्धि (Famous For)ट्विटर के नए सीईओ
Twitter में नियुक्तिसाल 2011
जन्म तारीख (Date of Birth)सन 1984 में
उम्र (Age)38 वर्ष (2022 में)
जन्म स्थान (Birth Place)खारघर, मुंबई
वर्तमान पता (Current Address)सन फ्रांसिस्को केलिफोर्निया
शिक्षा (Education)कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग में बीटेक, कंप्यूटर विज्ञान में पीएचडी
स्कूल (School)एटॉमिक एनर्जी सेंट्रल स्कूल, मुंबई
कॉलेज (Collage)आईआईटी मुंबई, भारत
स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय, अमेरिका
पेशा (Profession)टि्वटर के नए सीईओ
वजन (Weight)73 किलोग्राम
लंबाई (Height)5 फीट 6 इंच
धर्म (Religion)हिंदू
जाति (caste)बनिया
नागरिकता (Nationality)अमेरिकन
वैवाहिक स्थिति (Marital status)विवाहित
पत्नी का नाम (Wife Name)विनीता अग्रवाल
कुल संपत्ति (Net Worth)1.52 मिलियन डॉलर
सैलरी (Salary)2,50,000 डॉलर

पराग अग्रवाल लेटेस्ट न्यूज़ (Parag Agrawal Letest News)

जब से खबर सामने आई है कि अब एलॉन मुस्क टि्वटर के मालिक बनने वाले हैं तब से ही सोशल मीडिया पर एक खबर काफी वायरल हो रही है क्या पराग अग्रवाल ट्विटर छोड़ने वाले हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पराग ने ट्विटर के बिकने पर कहा है कि अब इसका फ्यूचर अंधकार में हैं अब कोई इस बात का अंदाजा भी नहीं लगा सकता कि कंपनी का फ्यूचर किस तरफ जाने वाला है।

पराग अग्रवाल का प्रारंभिक जीवन (Parag Agrawal Early Life)

पराग अग्रवाल का जन्म 21 मई 1984 को राजस्थान की अजमेर में हुआ। कुछ सालों बाद वे अपने माता-पिता के साथ मुंबई आ गए जहां उनके पिता भारतीय परमाणु ऊर्जा विभाग में एक वरिष्ठ अधिकारी और उनकी मां एक सेवानिवृत्ति स्कूल शिक्षिका थी। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा भी मुंबई स्थित परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय से कि यहां उन्होंने कक्षा 4 से आगे की पढ़ाई पूरी की।

पराग अग्रवाल कोन है? (Who is Parag Agrawal)

  • पराग अग्रवाल अब तक ट्विटर कंपनी के चीफ टेक्नोलॉजी ऑफीसर यानी मुख्य तकनीकी अधिकारी पद पर थे लेकिन एक ही रात में ट्विटर के संस्थापक जैक डोर्सी ने जिंदगी बदल दी।
  • 29 नवंबर 2021 को ट्विटर के संस्थापक जैक डोर्सी ने सोशल मीडिया कंपनी के सीईओ का पद छोड़ने का फैसला किया उनकी जगह भारतीय मूल के पराग अग्रवाल को सीईओ नियुक्त किया गया था।
  • पराग अग्रवाल एक भारतीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं वह नवंबर 2021 में टि्वटर के सीईओ मुख्य प्राधोगिकी अधिकारी बन गए थे।
  • पराग अग्रवाल पिछले एक दशक से ट्विटर से जुड़े हुए हैं उन्होंने विशिष्ट सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में ट्विटर ज्वाइन किया और फिर मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी बने।
  • पराग ने लगभग 10 साल पहले साल 2011 में ट्विटर को ज्वाइन किया था तब से अभी तक वह लगातार ट्विटर में ही काम कर रहे हैं।

पराग अग्रवाल की शिक्षा (Parag Agrawal Education)

पराग अग्रवाल की शिक्षा की बात करें तो आपको बता दें कि पराग ने एटॉमिक एनर्जी सेंट्रल स्कूल से अपनी स्कूल की पढ़ाई पूरी की है इसके बाद वे इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए आईआईटी मुंबई में एडमिशन लिया। वहां से उन्होंने कंप्यूटर साइंस विषय से बीटेक की डिग्री हासिल की फिर उन्होंने हायर एजुकेशन यानी कि पीएचडी करने के लिए स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया।

पराग अग्रवाल की पत्नी एवं परिवार

पराग अग्रवाल की पत्नी विनीता अग्रवाल है जो कि एंड्रिसेन होरोविट्स में काम करती है इनके माता-पिता की जानकारी उनके द्वारा नहीं दी गई है किंतु यह जानकारी है कि पराग के पिता एटॉमिक एनर्जी सेक्टर में काम करते थे। और उनकी माता एक रिटायर्ड स्कूल टीचर रह चुकी है, इनका एक बेटा भी है जिसका नाम है अंश।

Father’s NameRam Gopal Agrawal
Mother’s Name Shashi Agrawal
Wife’s NameVinita Agrawal
Daughter’s NameAnamika Agrawal
Son’s NameAnsh Agrawal

पराग अग्रवाल का कैरियर (Parag Agrawal Career)

एक छात्र के रूप में पराग अग्रवाल जून 2006 में माइक्रोसॉफ्ट से अपने कैरियर की शुरुआत की माइक्रोसॉफ्ट में 4 महीने काम करने के बाद सितंबर 2006 में उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट छोड़ दिया। इसके बाद वे जून 2007 में याहू में शामिल हुए। याहू में लगभग 1 वर्ष 4 माह काम करने के बाद सितंबर 2008 में उन्होंने याहू को भी छोड़ दिया।

इसके बाद एक बार फिर से जून 2009 में माइक्रोसॉफ्ट कॉरपोरेशन में शामिल हुए और केवल 4 महीनों में ही सितंबर 2009 को उन्होंने एक बार फिर माइक्रोसॉफ्ट छोड़ दिया। इसके बाद वे जून 2010 को एटी एंड टी लैब्स, इंक के साथ जुड़े और सितंबर 2010 तक लगभग 4 महीने तक काम किया।

हालांकि इन सभी कंपनी में पराग अग्रवाल एक छात्र के रूप में कार्य कर रहे थे और वे इन सभी कंपनियों में बतौर इंटर्न शामिल हुए थे। और उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट रिसर्च और याहू अनुसंधान प्रबंधन के पदों पर अपनी सेवाएं दी थी।

कैसे बने पराग अग्रवाल टि्वटर के सीईओ (Parag Agrawal Twitter CEO)

  • एक छात्र के रूप में अग्रवाल ने माइक्रोसॉफ्ट yahoo और एटी एंड टी लैब्स के अनुसंधान विभाग में काम किया। स्टैनफोर्ड से स्नातक होने के बाद, अग्रवाल एक विज्ञापन इंजीनियर के रूप में ट्विटर से जुड़े।
  • उन्होंने अक्टूबर 2011 से अक्टूबर 2017 तक इस पद पर कार्य किया। 8 मार्च 2018 को यह सार्वजनिक रूप से घोषणा किया गया था कि ट्विटर ने अग्रवाल को CTO के रूप में उनका प्रमोशन किया है।
  • उन्होंने एडम मेसिंगर का स्थान लिया जिन्होंने दिसंबर 2016 में कंपनी कंपनी छोड़ दी थी। उनकी नियुक्ति की घोषणा अक्टूबर 2017 में आंतरिक रूप से की गई थी।
  • CTO के रूप में उनका प्रारंभिक कार्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग के माध्यम से ट्विटर टाइमलाइन में ट्वीट्स की प्रसंगिकता कर बढ़ाने के लिए समर्पित था।
  • एक ट्विटर कार्यकर्ता ने सीएनबीसी को बताया कि सीटीओ के रूप में अपनी क्षमता में उन्होंने हमारे उपभोक्ता और राजस्व उत्पाद और बुनियादी ढांचा टीमों में एक समेकित मशीन सीखने और ए आई दृष्टिकोण को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया है।

पराग अग्रवाल की कुल संपत्ति (Parag Agrawal Net worth)

भारतीय मूल के पराग अग्रवाल की संपत्ति की यदि बात की जाए तो पराग की अनुमानित कुल संपत्ति 1.52 मिलियन डॉलर यानी कि 11 करोड़ रुपए से भी अधिक हैं।

कुल संपत्ति (Net worth)1.52 मिलियन डॉलर
कुल संपत्ति रुपयों में (Total networth in rupees)11 करोड़ रुपए से ज्यादा
सैलरी (Income)2,50,000 मिलियन डॉलर

FAQ:

पराग अग्रवाल की उम्र कितनी है?

पराग अग्रवाल की उम्र 38 साल (2022 में) है।

पराग अग्रवाल का जन्म कब और कहां हुआ?

पराग अग्रवाल का जन्म 21 मई सन 1984 को राजस्थान के अजमेर में हुआ।

सीईओ का सबसे कम वेतन कितना होता है?

26 सितंबर 2022 तक संयुक्त राज्य अमेरिका में अतिथियों वेतन $802,900 है, लेकिन यह सीमा आमतौर पर $606,900 और $1,034,500 के बीच होती हैं।

टि्वटर के सीईओ की सैलरी कितनी होती है?

ट्विटर के नए सीईओ को सालाना सैलरी के रूप में $1000000 और तमाम तरह की बोनस मिलते हैं।

इन्हें भी पढ़ें

निष्कर्ष

मैं आशा करता हूं की आपको “ पराग अग्रवाल का जीवन परिचय | Parag Agrawal Biography In Hindi” पसंद आया होगा। अगर आपको यह पोस्ट पसंद आया है तो कमेंट करके अपनी राय दे, और इसे अपने दोस्तो और सोशल मीडिया में भी शेयर करे।

1 thought on “पराग अग्रवाल का जीवन परिचय | Parag Agrawal Biography In Hindi”

Leave a Comment