रतन टाटा का जीवन परिचय | Ratan Tata Biography in Hindi

रतन टाटा जीवनी, जीवन परिचय, शिक्षा, जन्‍म, पुरस्‍कार, माता, पिता, पत्‍नी, नागरिकता, जाति, करियर, कुल संपत्ति (Ratan Tata Biography in hindi, Education, Date of Birth, Family, Wife, Caste, Career, Networth)

रतन टाटा जो टाटा समूह के पूर्व अध्यक्ष हैं। भारतीय उद्योगपति दूरदर्शी होने के साथ-साथ एक परोपकारी व्यक्ति भी हैं यह साल 1990 से 2012 तक टाटा समूह के अध्यक्ष भी थे। रतन टाटा आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है।

रतन टाटा को बच्चे से बूढ़े तक सब जानते हैं। रतन टाटा सभी प्रमुख कंपनियों जैसे टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, टाटा पावर, टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज, टाटा टी,टाटा केमिकल्स, इंडियन होटल्स और टाटा टेलीसर्विसेज के अध्यक्ष भी रहे । ये इतने दूरदर्शी से हैं कि इन्होंने घाटे में चल रही टाटा समूह की कंपनियों को कई सालों की मेहनत और अपनी दूरदर्शिता की मदद से और अपने दम से मुनाफे में पहुंचाया।

रतन टाटा बहुत ही शांत स्वभाव के व्यक्ति हैं यह थोड़े से शर्मीले स्वभाव के व्यक्ति हैं ये बहुत ही सामान्य जीवन जीने वाले व्यक्तियों में से हैं जो समाज की चमक-धमक से दूर रहते हैं।

ऐसे व्यक्ति हैं जो इतने धनवान होने के बाद भी कई सालों से मुंबई के कोलाबा जिले में एक किताबों एवं कुत्तों से भरे हुए बैचलर फ्लैट में रह रहे हैं। इससे पता चलता है इनके स्वभाव के बारे में कि इनका व्यक्तित्व कितना असामान्य और अतुल्य है। इनको अपनी जिंदगी में अपने परोपकारी कामों की वजह से अनगिनत पुरस्कार मिले हैं।

रतन टाटा का जीवन परिचय | Ratan Tata Biography in Hindi
Ratan Tata Biography in Hindi

रतन टाटा का जीवन परिचय (Ratan Tata Biography)

नाम (Full Name)रतन टाटा
असली नाम (Real Name)रतन नवल टाटा
जन्म तारीख (Date of Birth)28 दिसंबर 1937
उम्र (Age)83 (2022 के अनुसार)
जन्म स्थान (Birth Place)सूरत, गुजरात
शिक्षा (Education)बी. एस. डिग्री संरचनात्मक इंजीनियरिंग एवं वास्तुकला में उन्नत प्रबंधन कार्यक्रम
राशि (Zodiac Sign)तुला
ग्रह नगर (Home Town)मुंबई
नागरिकता (Nationality)भारतीय
धर्म (Religion)पारसी
पेशा (Profession)टाटा समूह के रिटायर्ड अध्यक्ष
पुरस्कार (Awards)पदम भूषण, पदम विभूषण
वैवाहिक स्थिति (Marital Status)अवैवाहिक

रतन टाटा का परिवार एवं शुरुआती जीवन (Ratan Tata family & early life)

गुजरात के सूरत शहर में 28 दिसंबर 1937 को रतन टाटा का जन्म हुआ था। और उनके पिता का नाम नवल टाटा है। उनकी माता का नाम सूनू टाटा है जब रतन टाटा केवल 10 साल के थे तो इनके माता-पिता अलग हो गए थे। उसके बाद दोनों भाइयों का लालन-पालन उनकी दादी नवजबाई टाटा ने किया।

इनकी दादी बहुत दयालु थी, लेकिन अनुशासन के मामले में भी काफी सख्त थी इनका का एक सौतेला भाई भी है जिसका नाम नोएल टाटा है। बचपन में ये पियानो सीखते थे और क्रिकेट खेला करते थे।

रतन टाटा की शिक्षा (Ratan Tata Education)

रतन टाटा के शुरुआती शिक्षा मुंबई के कैंपियन स्कूल से हुई। जहां उन्होंने 8 वीं कक्षा तक शिक्षा प्राप्त की। और उसके बाद वह कैथेड्रल एंड जॉन कॉनन स्कूल में चले गए। स्कूली शिक्षा खत्म करने के बाद उन्होंने अपनी बी. एस वास्तुकला में स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग के साथ कर्नल विश्वविद्यालय से 1962 में पूरी की। इसको खत्म करने के बाद उन्होंने हावर्ड बिजनेस स्कूल में एडमिशन लिया जहां उन्होंने 1975 में एडवांस मैनेजमेंट का कोर्स कंप्लीट किया।

रतन टाटा के करियर की शुरुआत

रतन टाटा ने भारत में वापसी करने से पहले लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया में जोंस एंड येमोंस में थोड़े समय के लिए काम किया। लेकिन अपनी दादी की बिगड़ती तबीयत को देख अमेरिका में बसने का सपना छोड़कर उन्हें वापस इंडिया आना पड़ा।

भारत आने के बाद उन्होंने आईबीएम के साथ काम किया लेकिन जेआरडी टाटा को ये पसंद नहीं आया और उन्होंने रतन टाटा को टाटा ग्रुप के साथ काम करने का मौका दिया। इसके बाद से ही उनके करियर की असली नींव रखी गई।

1961 मैं उन्होंने टाटा के साथ काम करना शुरू किया। पहले कुछ शुरुआती दिनों में उन्होंने टाटा स्टील के शॉप फ्लोर पर काम किया। उसके बाद वो धीरे-धीरे टाटा ग्रुप की और कंपनियों के साथ जुड़ गए। एक समय आया जब उन्हें 1971 में राष्ट्रीय रेडियो और इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी (नेल्को) में डायरेक्टर इंचार्ज के लिए चुना गया।

रतन टाटा ने भारत के अलावा कई देशों के संगठनों में भी अपनी अहम भूमिका निभाई है। और प्रधानमंत्री की व्यापार उद्योग परिषद और राष्ट्रीय विनिर्माण प्रतिस्पर्धात्मकता परिषद के सदस्य भी हैं। इसके साथ ही वो कई कंपनियों के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर भी है।

जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं रतन टाटा
Ratan Tata Image

रतन टाटा के इस पद को संभालने के बाद मानो टाटा ग्रुप की किस्मत ही बदल गई हो। ऐसा लग रहा था आसमान पर भी सिर्फ टाटा का ही नाम लिखा है। उनके कार्यकाल में टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज ने पब्लिक इशू जारी किया। जिसके बाद टाटा मोटर्स को न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टड किया गया।

1981 में उन्हें टाटा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उस समय कंपनी काफी घाटे में चल रही थी और बाजार में कंपनी की हिस्सेदारी सिर्फ 2% था और घटा 40% था। कुछ साल बाद रतन टाटा ने कंपनी को काफी मुनाफा पहुंचाया। इसके कुछ समय बाद उन्हें 1991 में टाटा ग्रुप का उत्तराधिकारी बनाया गया।

रतन टाटा सम्मान और पुरस्कार (Ratan Tata Awards)

  • भारत 50 में गणतंत्र दिवस समारोह 26 जनवरी 2000 पर रतन टाटा को तीसरे नागरिक अलंकरण पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।
  • मई 2008 में टाटा को टाइम पत्रिका की 2008 की विश्व के सबसे प्रतिभाशाली लोगों की सूची में शामिल किया गया।
  • टाटा परिवार के देश की प्रगति में योगदान हेतु परोपकार का कार्नेगी मेडल दिया गया।
  • येल की तरफ से नेतृत्व करने वाली सबसे प्रसिद्ध व्यक्ति का पुरस्कार।
  • सिंगापुर की नागरिकता का सम्मान
  • 2009 में ब्रिटिश साम्राज्य के आदेश के मानद नाइट कमांडर
  • फ्रांस की सरकार की ओर 2016 में कमांडर ऑफ ऑनर
  • उन्हें 26 जनवरी 2008 के भारत के दूसरे सर्वोच्च नागरिक अलंकरण पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।

रतन टाटा की कुल संपत्ति (Ratan Tata Net Worth)

अगर हम टाटा ग्रुप की सभी कंपनियों के मार्केट वैल्यू की बात करें तो एक अनुमान के हिसाब से जितनी उनकी कंपनियां हैं उनकी मार्केट वैल्यू 17 लाख करोड़ रुपए होगी। एक रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति 117 बिलीयन डॉलर यानी करीब 8.25 लाख करोड़ है। रतन टाटा इसमें से 65% पैसा लोगों की मदद करने के लिए दान देते हैं। यही कारण है कि वो दुनिया के अमीर व्यक्तियों में शामिल नहीं है। लेकिन लोग उन्हें दिल का बहुत अमीर मानते हैं।

रतन टाटा के बारे में कुछ रोचक जानकारियॉं

  • मैं सही निर्णय लेने में विश्वास नहीं करता। मैं निर्णय लेता हूं और फिर उन्हें सही साबित कर देता हूं।
  • अगर आप तेजी से चलना चाहते हैं तो अकेले चलिए। लेकिन अगर आप दूर तक चलना चाहते हैं तो साथ मिलकर चलिए।
  • सत्ता और धन मेरे दो प्रमुख सिद्धांत नहीं है।
  • ऐसी कई चीजें हैं, जो अगर मुझे दोबारा जीने का मौका मिले तो शायद मैं अलग ढंग से करुगा। लेकिन मैं पीछे मुड़कर यह नहीं देखना चाहूंगा कि मैं क्या नहीं कर पाया।
  • जिस दिन में उड़ान नहीं भर पाऊंगा वह मेरे लिए एक दुखद दिन होगा।

FAQ

Q- रतन टाटा ने शादी क्यों नहीं की?

Ans – ऐसा कहा जाता है कि रतन टाटा को लॉस एंजिल्स से प्यार हुआ। लेकिन 1962 में भारत-चीन युद्ध के कारण बढ़े तनाव ने उन्हें शादी करने से रोक दिया।

Q- टाटा बिरला के पास कितना पैसा है?

Ans – इस समय करीबन 7,350 करोड रुपए।

Q- टाटा की स्थापना कब हुई?

Ans – 1868 में इसकी स्थापना की गई।

रतन टाटा का जन्‍म कहॉं हुआ था?

गुजरात के सूरत शहर में 28 दिसंबर 1937 को रतन टाटा का जन्म हुआ था।

रतन टाटा की उम्र कितनी हैं?

83 वर्ष

इन्‍हें भी पढ़े

निष्‍कर्ष

मैं आशा करता हूं की आपको “रतन टाटा का जीवन परिचय | Ratan Tata Biography in Hindi” पसंद आया होगा। अगर आपको यह पोस्ट पसंद आया है तो कमेंट करके अपनी राय दे, और इसे अपने दोस्तो और सोशल मीडिया में भी शेयर करे।

Leave a Comment