सुनील छेत्री [फुटबॉलर] का जीवन परिचय | Sunil Chhetri Biography in Hindi

सुनील छेत्री का जीवन परिचय, फुटबॉलर, जीवनी, जन्‍म तारीख, जाति, धर्म, नेटव‍र्थ, संपत्ति, परिवार, उम्र (Sunil Chhetri Biography in Hindi, Date of birth, height, weight, caste, education, football career, fottball match, Profession, Net worth, wife, family, awards, age)

भारत के सिकंदराबाद में पैदा हुए सुनील छेत्री जूनियर और सीनियर दोनों ही श्रेणी में इंडियन टीम के लिए खेल चुके हैं और आज के समय में यह भारतय फुटबॉल टीम की कप्‍तानी को संभाल रहे हैं। साल 2008 में कंबोडिया के विरूद्ध खेले गए मैच में इन्‍होंने 2 गोल किए थे। जिसके बाद यह लाइमलाइट में आ गए थे। सुनील छेत्री की पर्सनल लाइफ के बारें मे काफी लोग जानना चाहते हैं। इसलिए आइए आज सुनील छेत्री की जीवनी के बारें में जानते हैं।

सुनील छेत्री [फुटबॉलर] का जीवन परिचय | Sunil Chhetri Biography in Hindi
Sunil Chhetri Biography in Hindi

सुनील छेत्री का जीवन परिचय

नाम (Full Name)सुनील छेत्री
निक नेम (Nick Name)भाई
जन्‍म तारीख (Date of Birth)3 अगस्‍त 1984
उम्र (Age)38 साल (2022 में)
स्‍कूल (School)बहाई स्‍कूल, गंगटोक, सिक्किम
कॉलेज (College)आशुतोष कॉलेज, कोलकाता
जन्‍म स्‍थान (Birth Place)सिकंदराबाद, भारत
राष्‍ट्रीयता (Nationality)भारतीय
गृहनगर (Home town)सिकंदराबाद, भारत
धर्म, (Religion)हिन्‍दू धर्म
जाती (Caste)भारतीय, नेपाली
राशि (Zodiac Sign)सिंह राशि
लंबाई (Height)5 फीट 7 इंच
वजन (Weight)62 किलो
आंखो का रंग (Eye’s Colour)गहरे भूरे रंग
बालों का रंग (Hair Colour)काला
पेशा (Profession)भारतीय पेशेवर फुटबॉलर
कोच (Coach)सुब्रतो भट्टाचार्य
जर्सी संख्‍या (Jersey Number)#11
अंतर्राष्‍ट्रीय डेब्‍यू (International Debyu)2002 मोहन बागान के लिए
वैवाहिक स्थिति (Marital Status)वैवाहिक
शादी की तारीख (Marriage Date)04 दिसंबर 2017

सुनील छेत्री कौन है? (Who is Sunil Chhetri)

सुनील छेत्री भारत के ऐसे महान खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्होंने अपने फुटबॉल कैरियर में कुछ ऐसे कारनामें करके दिखाएं हैं कि आज भारत अपनी भारतीय फुटबॉल टीम और सुनील छेत्री पर गर्व करती है। सुनील छेत्री का कैरियर बेमिसाल रहा है जिसकी वजह से सुनील छेत्री लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई है। वर्तमान में फुटबॉल को भी वही दर्जा दिया जाता है जो कि आज क्रिकेट को दिया जाता है इसका पूरा श्रेय भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री को दिया जाता है।

सुनील छेत्री एक भारतीय मशहूर पेशेवर फुटबाल खिलाड़ी हैं जिन्हें फॉरवर्ड के रूप में खेलने के लिए जाना जाता है। यह भारतीय राष्ट्रीय फुटबॉल टीम और इंडियन सुपर लीग बेंगलुरू एफसी की ओर से खेलते हैं। यह वर्तमान में भारतीय राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के कप्तान हैं। जिन्होंने अभी तक अपने फुटबॉल कैरियर में 80 गोल दाग चुके हैं।

यह विश्व के सक्रिय फुटबॉल खिलाड़ियों के बीच अंतरराष्ट्रीय मैचों में सर्वाधिक गोल करने वाले क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बाद दूसरे फुटबॉल खिलाड़ी हैं। हाल ही में भारत का नाम ऊंचा करने के लिए सुनील छेत्री को 2021 में भारत सरकार द्वारा मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

सुनील छेत्री का प्रारंभिक जीवन

सुनील छेत्री का जन्म 3 अगस्त 1984 को सिकंदराबाद में नेपाली माता-पिता के घर में हुआ था। उनके पिता के. बी. छेत्री भारतीय सेना के एक गोरखा जवान है और मां एक ग्रहणी है। उनकी एक बहन भी है जिनका नाम वंदना छेत्री हैं।

उनके पिता की सेना में नौकरी के कारण उनके स्थानांतरण बहुत जल्दी होता था जिससे सुनील छेत्री की स्कूली शिक्षा भारत के कई शहरों में हुई। जिसमें उन्होंने गंगटोक में बाहाई स्कूल, दार्जिलिंग में बेथानी और आरसीएस कोलकाता में लोयोला स्कूल और नई दिल्ली के आर्मी पब्लिक स्कूल भी शामिल है।

17 साल की आयु में सुनील ने अपना फुटबॉल जीवन दिल्ली शहर में 2001 में शुरू किया। और जल्द ही लोगों ने उनकी प्रतिभा को पहचान लिया और मोहन बागान ने समझा कि और उन्हें टीम में शामिल कर लिया और तभी से सुनील छेत्री के पेशेवर फुटबॉलर जीवन का आरंभ हुआ। और फिर उसके बाद बे एक के बाद एक सफलता की ऊंचाइयों पर चढ़ते ही चले गए।

सानिया मिर्जा का जीवन परिचय

सुनील छेत्री का परिवार (Sunil Chhetri Family)

पिता का नाम (Father’s Name)केबी छेत्री
माता का नाम (Mother’s Name)सुशीला छेत्री
बहन का नाम (Sister’s Name)बंदना छेत्री
पत्‍नी का नाम (Wife’s Name)सोनम भट्टाचार्य

सुनील छेत्री की शादी, पत्नी (Sunil Chhetri Wife)

4 दिसंबर 2017 को क्षेत्री ने अपना लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड सोनम भट्टाचार्य से शादी की। जो पूर्व भारतीय अंतरराष्ट्रीय और मोहन बागान के खिलाड़ी सुब्रत भट्टाचार्य की बेटी है।

सुनील छेत्री की शादी, पत्नी (Sunil Chhetri Wife)
Sunil Chhetri wife

सुनील छेत्री की फुटबॉल मैच देखने की अपील

भारत जैसे करोड़ों लोगों के देश में फुटबॉल को इतना पसंद नहीं किया जाता जितना कि यूरोपीय देशों में किया जाता है। भारत की ज्यादातर जनसंख्या क्रिकेट को पसंद करती है जबकि फुटबॉल दुनिया में क्रिकेट से भी ज्यादा लोकप्रिय गेम हैं।

इंटरनेशनल कप में India और Chinese Taipei पानी के बीच खेले गए मैच में सुनील छेत्री के हैट्रिक के बदौलत भारत 50 से विजई रहा लेकिन इस मैच को देखने के लिए स्टेडियम में 2000 से भी कम लोग आए यह किसी भी खिलाड़ी के लिए निराशाजनक था।

कप्तान सुनील छेत्री ने भारत और केन्या के मैच के पहले ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने लोगों से अपील की –

“कि हमें गाली दो, हमारी आलोचना करो, लेकिन कम से कम हमारा मैच तो देखने आओ।”

सुनील छेत्री के द्वारा की गई इस अपील को विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर जैसे खिलाड़ियों ने भी आगे बढ़ाया जिसके पश्चात जब मैच चालू हुआ तो स्टेडियम में दर्शकों की भारी भीड़ आई।

सुनील छेत्री का फुटबॉल करियर (Sunil Chhetri Career)

सुनील छेत्री ने नई दिल्ली के सिटी एफसी के साथ खेलने के बाद नेशनल फुटबॉल लीग के मोहन बागान एथलेटिक क्लब के साथ अपने फुटबॉल करियर की शुरुआत की।

साल 2002-03 में अपने पहले के दौरान उन्होंने चार गोल किए और क्लब तालिका में सातवें स्थान पर रहे। साल 2003- 04 सीजन में क्षेत्री केवल दो गोल करने में सफल रहे और क्लब तालिका में नौवें स्थान पर रहे। मोहन बागान के साथ अपने आखिरी सीजन में उन्होंने दो गोल किए और क्लब तालिका में आठवें स्थान पर रहे।

2005 में छेत्री ने मोहन बागान को छोड़ दिया और जगटिट कॉटन एंड टैक्सटाइल फुटबॉल क्लब में शामिल हो गए और 2005-06 सीजन में खेले जहां उन्होंने तीन गोल किया और क्लब में छठे स्थान पर रहे। 2006-7 सीजन में छेत्री ने 11 गोल किए और उनका क्लब दूसरे स्थान पर रहा।

आई लीग या हीरो आई लीग में अपने पहले सीजन के दौरान छेत्री ने सात गोल किए और जेसीटी तीसरे स्थान पर रहे।

आई लीग के अगले सीजन में क्षेत्री ने ईस्ट बंगाल के लिए साइन किया और टीम ने चिराग यूनाइटेड के खिलाफ 3-1 से मैच जीत लिया।

सुनील छेत्री के रिकॉर्ड (Awards & Achievements)

  • क्षेत्री ने संतोष ट्रॉफी में जेसीटी के लिए हस्ताक्षर किए छेत्री ने उड़ीसा और रेलवे दोनों के खिलाफ समूह चरणों में दिल्ली के लिए दो हैट्रिक बनाई।
  • छेत्री ने 2006-7 सीजन के दौरान जेसीटी के लिए 11 गोल किए और क्लब डेंपो के बाद दूसरे स्थान पर रहा।
  • हीरो आई लीग 2007 के पहले सीजन में छेत्री ने 7 गोल किए और जेसिटी ने सीजन को तीसरे स्थान पर समाप्त किया।
  • दिसंबर 2007 में, छेत्री ने अपने क्लब और देश के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 2007 का एआईएफएफ प्लेयर ऑफ द ईयर पुरस्कार जीता।
  • बाद में भी उन्हें 2011, 2013 और 2014 में एआईएफएफ प्लेयर ऑफ द ईयर का पुरस्कार दिया गया।
  • 2009 में उन्होंने एफपीएआई इंडियन प्लेयर ऑफ द ईयर का पुरस्कार जीता।
  • 2011 में उन्हें 13 गोल करने के लिए SAFF चैंपियनशिप में “द प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट” नामित किया गया था।
  • 2013-14 सीजन में छेत्री ने सीजन में 23 मैचों में 14 गोल और 7 असिष्ट किए। छेत्री ने बेंगलुरू एफसी को अपने डेब्यू सीजन में पहली बार आई लीग खिताब दिलाया।
  • क्षेत्री भारतीय फुटबॉल टीम के लिए 93 मैचों में 53 गोल करने वाले शीर्ष से गोल स्कोरर रहे हैं।

सुनील छेत्री की कुल संपत्ति (Sunil Chhetri Net Worth)

यह अनुमान लगाया गया है कि भारतीय पेशेवर फुटबाल खिलाड़ी और प्रतिभाशाली सुनील छेत्री की नेटवर्क एक मिलियन डॉलर से भी अधिक है। कई मैचों में सक्रिय रूप से खेलने के साथ ही इतना कमाते हैं कि उनकी प्रति मैच आय लगभग एक $1,10,008 है। सुनील को कारों और लग्जरी वस्तुओं का काफी शौक है इसलिए वे कई विभिन्न अंतरराष्ट्रीय लग्जरी कारों के मालिक भी हैं।

FAQ:

सुनील छेत्री कौन है?

इंडियन फुटबॉल प्लेयर

सुनील छेत्री ने अब तक कितने गोल किए हैं?

उन्होंने अब तक 80 गोल दागे हैं।

सुनील छेत्री प्रतिमाह कितना कमाते हैं?

सुनील छेत्री प्रतिमाह लगभग 11000 डॉलर (INR 8 लाख प्रति माह) का वेतन लेते हैं।

सुनील छेत्री की हाइट कितनी है?

5 फीट 7 इंच

निष्‍कर्ष

मैं आशा करता हूं की आपको “सुनील छेत्री [फुटबॉलर] का जीवन परिचय | Sunil Chhetri Biography in Hindi” पसंद आया होगा। अगर आपको यह पोस्ट पसंद आया है तो कमेंट करके अपनी राय दे, और इसे अपने दोस्तो और सोशल मीडिया में भी शेयर करे।

Leave a Comment