मलाइका अरोड़ा का जीवन परिचय | Malaika Arora Biography in Hindi

मलाइका अरोड़ा का जीवन परिचय, जीवनी, बायोग्राफी, पति, उम्र, विवाह, फिल्‍म, बच्‍चे, बेटा, मलाइका अरोड़ा की कुल संपत्ति, विवाद (Malaika Arora biography in hindi, husband, marriage, movie, family, age, boyfriend, controversy, son, Net worth, sister)

मलाइका अरोड़ा खान भारत की एक मशहूर एक्‍ट्रेस, मॉडल, TV Personality और फिल्‍म प्रोड्यूसर हैं। उनके चाहने वाले उन्‍हें ‘मल्‍ला’ के नाम से बुलाते हैं।

मलाइका ज्‍यादातर फिल्‍मों में आइटम नंबर डांस एवं टीवी रियलिटी शो में जज की भूमिका निभाने को लेकर जानी जाती हैं। फिलहाल मलाइका एवं अर्जुन कपूर की प्रेम कहानी मीडिया में चर्चा का विषय बनी हुई हैं हालॉंकि दोनों तक अपने रिश्‍ते को लेकर हामीं नहीं भरी हैं।

आपकों बता दें कि मलाइका ऋतिक रोशन की पूर्व पत्‍नी सुजैन खान की बहुत अच्‍छी दोस्‍त हैं। दोनों को पार्टियों में खूब देखा जाता हैं।

मलाइका अरोड़ा का जीवन परिचय | Malaika Arora Biography in Hindi

मलाइका अरोड़ा का जीवन परिचय

नाम (Name)मलाइका अरोड़ा
पूरा नाम (Full Name)          मलाइका अरोड़ा खान
निक नाम (Nick Name)मल्‍ला
पेशा (Profession)अभिनेत्री, मॉडल, वीजे, टीवी निर्माता
जन्‍म (Date of birth)23 अक्‍टूबर 1973
उम्र (Age)49 साल (2022 में)
जन्‍म स्‍थान (Birth Place)ठाणे, महाराष्‍ट्र
राष्‍ट्रीयता (Nationality)भारतीय
गृहनगर (Hometown)बेंगलुरू, कर्नाटक, भारत
शिक्षा (Education)अर्थशास्‍त्र में डिग्री
स्‍कूल (School)स्‍वामी विवेकानंद स्‍कूल, चेंबूर, मुंबई, होली क्रॉस हाई स्‍कूल, ठाणे
कॉलेज (College)जय हिंद कॉलेज, चर्चगेट, मुंबई
धर्म (Religion)तुला राशि
लंबाई (Height)5 फीट 3 इंच
आंखों का रंग (Eye’s Colour)हल्‍का भूरा
बालों का रंग (Hair Colour)काला
शौक (Hobbies)बागवानी, जॉगिंग, तैराकी और योगा
पेशा (Profession)अभिनेत्री, भरतनाट्यम डांसर, कराटे मास्‍टर, लेखक और न्‍यूट्रिनिस्‍ट
शुरूआत (Debut)फिल्‍म: ईएमआई (2008)
टीवी: नच बलिए 1 (2005, जज के रूप में)
बॉयफ्रेंड (Boyfriend’s)अरबाज खान (अभिनेता), अर्जुन कपूर (अभिनेता)
वैवाहिक स्थिति (Marital Status)तलाकशुदा
शादी की तारीख (Marriage Date)12 दिसंबर 1998

मलाइका अरोड़ा का जन्म एवं शुरुआती जीवन

मलाइका अरोड़ा का जन्म 23 अक्टूबर 1973 को मुंबई के चेंबूर में एक पंजाबी खत्री परिवार में हुआ था। उनके पिता अनिल अरोड़ा थे। जो व्यापारिक नौसेना में सेवा करते थे और उनकी मां जॉइस पोलीकार्प मलयाली है।

जब मलाइका 11 साल की थी तब उसके माता-पिता का तलाक हो गया और वह अपनी मां के साथ चेंबूर चली गई। उनकी एक छोटी बहन अमृता अरोड़ा भी है जो पेशे से एक अभिनेत्री भी है।

मलाइका अरोड़ा की शिक्षा (Malaika Arora Education)

मलाइका अरोड़ा नियति शुरुआती शिक्षा होली क्रॉस हाई स्कूल ठाणे से प्राप्त की इस स्कूल में वह 9th कक्षा तक पढ़ाई पूरी की थी।

उसके बाद उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा चेंबूर के स्वामी विवेकानंद स्कूल से पूरी की उसके बाद उन्होंने आगे की पढ़ाई के लिए जय हिंद कॉलेज चर्चगेट में दाखिला लिया और अपनी कॉलेज की शिक्षा प्राप्त की।

मलाइका अरोडा का परिवार (Malaika Arora Family)

पिता का नाम (Father’s Name)अनिल अरोड़ा (मर्चेंट नेवी)
माता का नाम (Mother’s Name)जॉइस पोलीकार्प
बहन का नाम (Sister’s Name)अमृता अरोड़ा (छोटी, अभिनेत्री)
पूर्व पति का नाम (Ex Husband Name)अरबाज खान (अभिनेता)
बेटे का नाम (Son Name)अरहान खान

मलाइका अरोड़ा की शादी, पति (Malaika Arora Marriage, Husband)

मलाइका की सबसे पहली मुलाकात बॉलीवुड अभिनेता निर्देशक- निर्माता अरबाज खान से कॉफी विज्ञापन की शूटिंग के दौरान हुई और दोनों ने उसके बाद एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया और कुछ समय के बाद दोनों ने 1998 में शादी कर ली थी।

अरबाज खान से शादी के बाद से तलाक होने तक उन्हें मलाइका अरोड़ा खान के नाम के जाना जाता था।

18 साल के लंबे रिश्ते के बाद, उन्होंने कुछ व्यक्तिगत कारणों की वजह से मार्च 2016 में अलग होने की घोषणा कर दी थी। 11 मई 2017 को उनका आधिकारिक रूप से तलाक हो गया।

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर (Malaika Arora and Arjun Kapoor news)

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अपने रिश्ते को लेकर बहुत ज्यादा चर्चा में रहते हैं कुछ लोग यह भी बताते हैं कि यह दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा एक दूसरे के साथ काफी समय बिताते हैं और जब भी उन्हें समय मिलता है वह एक साथ विदेश यात्रा पर जाते हैं और इससे जुड़ी बहुत सारे न्यूज गूगल पर आपको मिल जाएंगे।

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर (Malaika Arora and Arjun Kapoor news)

लेकिन अभी यह बात पूरी तरह से क्लियर नहीं है कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के बीच कुछ रिश्ता है। वह दोनों बताते हैं कि सिर्फ दोस्त हैं और ऐसा अर्जुन कपूर मलाइका अरोड़ा दोनों बोलते हैं आप लोगों को क्या लगता है नीचे कमेंट करके जरूर बताइए।

मलाइका अरोड़ा का कैरियर (Malaika Arora Career)

मलाइका अरोड़ा को बीजे के तौर पर तब सिलेक्ट किया गया था जब इंडिया में एमटीवी ने अपना वर्क नया-नया ही स्टार्ट किया था। मलाइका अरोड़ा ने क्लब एमटीवी कार्यक्रम की पहली बार मेजबानी की थी।

इसके अलावा उन्होंने अभी तक कई एडवर्टाइजमेंट में भी काम किया है आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा “गुड नाल इश्क मीठा” एल्बम में भी दिखाई दी थी।

छोटा-मोटा काम करते करते 1 दिन मलाइका के पास एक ऐसा ऑफर आया जिन्होंने इन्हें काफी फेमस कर दिया। दरअसल मलाइका अरोड़ा को साल 1998 में चल छैया छैया गाना जो कि “दिल से” फिल्म का था।

उस पर उन्होंने ट्रेन के ऊपर डांस किया था और यह ट्रेन खड़ी नहीं बल्कि चल रही थी मलाइका अरोड़ा के द्वारा चलती ट्रेन पर किए गए डांस को लोगों ने काफी पसंद किया था। और तभी से लोग इनके बारे में जानने लगे थे।

मलाइका को एक एक्ट्रेस के तौर पर साल 2008 में आई फिल्म ईएमआई के लिए सिलेक्ट किया गया था हालांकि पिक्चर मिलने के बावजूद भी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई और इस फिल्म की गिनती एक फ्लॉप फिल्म की लिस्ट में होने लगी।

अरोड़ा ने अपने पूर्व पति अरबाज खान के प्रोडक्शन हाउस के साथ मिलकर के दबंग पिक्चर का निर्माण किया। जिसमें अभिनेता के तौर पर सलमान खान स्क्रीन पर दिखाई दिए थे इस पिक्चर में इन्होंने आइटम नंबर “मुन्नी बदनाम किया” जिसे लोगों ने काफी पसंद किया।

मलाइका अरोड़ा ने साल 2002 में आई कांटे फिल्म, साल 2008 में आई ईएमआई, साल 2010 में आई हाउसफुल, साल 2012 में आई हाउसफुल 2, साल 2012 में आई दबंग 2 पिक्चर में काम किया है इसके अलावा भी इन्होंने कई फिल्मों में काम किया है।

आपको बता दें कि फिल्मों में काम करने के अलावा मलाइका ने कई टीवी कार्यक्रम में भी जज के तौर पर भूमिका अदा की है।

इन्होंने नच बलिए सीजन 1, नच बलिये सीजन 2, जरा नच के दिखा और झलक दिखलाजा जैसे टीवी कार्यक्रम में भी जज का काम किया है। इसके अलावा मलाइका अरोड़ा इंडिया नेक्स्ट टॉप मॉडल शो में भी जज की भूमिका अदा कर चुकी है।

मलाइका अरोड़ा के विवाद (Malaika Arora Controversy)

अभिनेत्री ने एक मैगजीन कवर के लिए एक तस्वीर साझा की जिसमें उनके बगल के बाल दिख रहे थे इस बात को लोगों ने उनकी खिल्लिया उड़ाई और उनकी तस्वीर में नजर आ रहे उनके बगल के बालों पर टिप्पणी करना शुरू कर दिया। मलाइका ने टिप्पणियों के बारे में चुप रहना ही पसंद किया।

मलाइका अरोड़ा ने अपने बेटे अरहान के साथ एक प्यारी सी तस्वीर साझा की थी जिसके ऊपर कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल ने एक विवादास्पद टिप्पणी की “यह आधुनिक भारतीय मां है बहुत अच्छी है।” मलाइका की तस्वीर पर विवादित टिप्पणी के लिए रंगोली की आलोचना की गई थी।

मलाइका अरोड़ा की कुल संपत्ति (Malaika Arora Net Worth)

कुछ आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार मलाइका की कुल संपत्ति को 100 करोड़ के करीब बताया गया है। उनकी कमाई का जरिया मशहूर फिल्मों में डांस करने से लेकर रियलिटी शो जज करना है।

कुल सम्पत्ति (Net Worth)$10 से 15 मिलियन
कुल संपत्ति रुपयों में (Networth in Indian rupees)80 से 100 करोड़ रुपए
महीने की आय (Monthly Income)60 लाख से ज्यादा
सालाना आय (Annual Income)10 से 12 करोड़ रूपए

मलाइका अरोड़ा से जुड़े कुछ रोचक जानकारियां

  • मलाइका अरोड़ा एक भारतीय अभिनेत्री, मॉडल, टीवी होस्ट और प्रोड्यूसर है। जो बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में काम करने के लिए जानी जाती है।
  • उन्होंने 4 साल की उम्र से ही डांस का अभ्यास करना शुरू कर दिया था।
  • उन्होंने 17 साल की उम्र में अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत की थी।
  • वर्ष 2007 में उन्हें मैक्सिम मैगजीन द्वारा सबसे सेक्सी महिला घोषित किया गया था।
  • मलाइका अरोड़ा जब 11 साल की थी तभी उनके माता-पिता एक दूसरे से अलग हो गए थे।
  • वर्ष 2012 में उन्हें “ताइवान एक्सीडेंट सेलिब्रिटी एंडोर्सर अवार्ड” से सम्मानित किया गया।
  • उन्होंने विभिन्न फिल्मों में अपने सिजलिंग आइटम सॉन्ग के जरिए लाखों लोगों का दिल चुराया।
  • मलाइका अरोड़ा ने एक अभिनेत्री के रूप में वर्ष 2002 की फिल्म “कांटे” में मुख्य भूमिका निभाई।
  • मलाइका अरोड़ा को जानवरों से काफी लगाव है और उनके पास एक पालतू कुत्ता भी है।
  • मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस को बरकरार रखने के लिए नियमित रूप से जिम और योगा करती है।

FAQ:

मलाइका अरोड़ा कौन है?

मलाइका अरोड़ा अभिनेत्री, मॉडल, डांसर, बीजे, निर्माता और टीवी प्रस्तोता भी है।

मलाइका अरोड़ा के हस्बैंड का नाम क्या है?

फिलहाल मलाइका अरोड़ा तलाकशुदा है उनके पूर्व पति का नाम अरबाज खान था।

मलाइका अरोड़ा कितने साल की हो गई?

49 वर्ष (23 अक्टूबर 1973)

मलाइका अरोड़ा पति कौन है?

अरबाज खान (1998-2017)

मलाइका अरोड़ा के कितने बच्चे हैं?

एक (अरहान खान)

इन्‍हें भी पढ़ें

निष्‍कर्ष

मैं आशा करता हूं की आपको मलाइका अरोड़ा का जीवन परिचय | Malaika Arora Biography in Hindi पसंद आया होगा। अगर आपको यह पोस्ट पसंद आया है तो कमेंट करके अपनी राय दे, और इसे अपने दोस्तो और सोशल मीडिया में भी शेयर करे।

Leave a Comment