मान्या सिंह का जीवन परिचय | Manya Singh biography in Hindi

मान्या सिंह का जीवन परिचय, परिवार, उम्र, फैमिली, सफलता की कहानी, बॉयफ्रेंड, शादी (Manya Singh biography in Hindi, age, family, boyfriend, success story)

मिस इंडिया 2020 की दूसरे नंबर का खिताब अपने नाम करने वाली मान्या सिंह की जीवनी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. आपने फिल्म में देखा होगा कि कैसे एक गरीब व्यक्ति का लड़का किसी उपलब्धि को पाने के लिए कितना संघर्ष करता है. और कितने कष्टों उपेक्षाओं का शिकार होता हैं। लेकिन वह अपने लक्ष्य से भ्रमित नहीं होता है, और अंत में अपने मकसद में कामयाब होता है।

ऐसी ही कुछ कहानी है मान्या सिंह की जिनकी बायोग्राफी पढ़कर लोगों के आंसू आ जाएंगे जिन्होंने अनेक प्रकार की कमियों को दरकिनार करती हुई आज जीवन में सफलता की ऊंचाइयों को छुआ है।

और वह लोग जो अपनी कमियों को छुपाने हेतु सुविधाओ के ना होने का बहाना करते हैं और जिंदगी में पीछे रह जाते हैं। उन सभी लोगो को मान्या सिंह से प्रेरणा लेकर कभी भी Give up नहीं करना चाहिए।

मान्या सिंह का जीवन परिचय (Manya Singh Biography)

पूरा नाम (Full Name)मान्या सिंह
निक नेम (Nick Name)मान्या , काजल
प्रसिद्धि (Famous for)रनर-अप फेमिना मिस इंडिया 2020
जन्म तारीख (Date of Birth)25 मार्च 2001
जन्म स्थान (Birth Place)कुशीनगर, उत्तर प्रदेश, भारत
गृह नगर (Home town)कुशीनगर, उत्तर प्रदेश, भारत
आयु/उम्र (Age)22 वर्ष (2022 में)
जन्मदिन25 मार्च
पेशा (Profession)मॉडल
शिक्षा (Education Qualification)बैंकिंग और बीमा प्रबंधन में स्नातक
स्‍कूल (School)एसएम लोहिया हाई स्कूल, महाराष्ट्र
कॉलेज (Collage)ठाकुर कॉलेज ऑफ साइंस एंड कॉमर्स, मुंबई
राष्ट्रीयता (Nationality)भारतीय
धर्म (Religion)हिंदू धर्म
वर्तमान पता (Current Address)मुंबई, भारत
राशि (Zodiac signs)वृषभ

मान्या सिंह कौन है? (Who is Manya Singh)

मिस इंडिया भारत का राष्ट्रीय सौंदर्य पिंगेट है जो कि भारत में 1947 से होता आया है सुष्मिता सेन, प्रियंका चोपड़ा, ऐश्वर्या राय ऐसे कई जाने-माने नाम इस प्रतियोगिता से सामने आए उनमें से ही एक कहानी है मान्या की। मान्या का जन्म कुशीनगर उत्तर प्रदेश में हुआ।

घर की हालत काफी साधारण थी पिताजी रिक्शा चलाते थे कई बार स्थिति इतनी खराब होती थी कि बिना खाने के भी राते गुजरती थी मान्या को पढ़ाई का शौक था लेकिन वो कभी कॉलेज भी रेगुलर अटेंड नहीं कर पाती थी।

मान्या सिंह का प्रारम्भिक जीवन (Manya Singh Early life)

मान्या सिंह का जन्म 2001 में उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में हुआ था उनके पिता ओमप्रकाश सिंह एक रिक्शा चालक हैं, और उनकी मां मनोरमा सिंह एक पार्लर में काम करती है।

उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा एस एम लोहिया हाई स्कूल, महाराष्ट्र से पूरी की। अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने ठाकुर कॉलेज ऑफ साइंस एंड कॉमर्स, मुंबई से प्रबंधन में ग्रेजुएशन पूरा किया।

14 साल की उम्र में उन्होंने मुंबई में पिज्जा हट में काम करना शुरू कर दिया, वह बर्तन धोती थी। और उस पैसे से इन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखी उन्होंने कॉलेज की फीस भरने के लिए कॉल सेंटर में भी काम किया है।

मान्या सिंह का परिवार (Manya Singh Family)

पिता का नाम (Father’s Name)ओमप्रकाश सिंह (रिक्शा चालक)
माता का नाम (Mother’s Name)मनोरमा सिंह (ब्यूटीशियन और गृहिणी)
भाई का नामज्ञात नहीं
बॉयफ्रेंड (Boyfriend)ज्ञात नहीं
पति का नाम (Husband Name)अविवाहित

मान्या सिंह का संघर्ष (Manya Singh Struggle Story)

मान्या का जीवन औरों की तरह साधारण नहीं था मान्या ने अपने जीवन में बहुत सी समस्याओं का सामना किया है। मान्या बचपन से ही कुछ करना चाहती थी मान्या और लड़कियों की तरह नहीं थी मान्या ने शुरू से अपने जीवन में बहुत संघर्ष किया है।

मान्या को पढ़ाई में भी रुचि थी लेकिन कभी-कभी मान्या अपने समस्याओं के कारण स्कूल भी नहीं जा पाती थी मान्या ने अपनी पढ़ाई को पूरी करने के लिए बहुत मेहनत भी किया है। यहां तक की मान्या ने रेस्टोरेंट में भी काम किया था ताकि वह अपनी पढ़ाई को पूरी कर सके।

मान्या का बचपन से ही एक मॉडल बनने का मन था लेकिन उनके परिवार को यह भी नहीं पता था कि मॉडल गर्ल क्या होती है, जब मान्य उनके मां से इस बारे में बात करती थी तो उनकी मां कहती थी कि आदमी को उसकी औकात से बड़े सपने नहीं देखनी चाहिए लेकिन मान्या को तो कुछ अलग ही करना था मान्या को पता था अगर उनको मॉडल बनना है तो उनको ही कुछ करना पड़ेगा।

जिसके कारण मान्या 14 की उम्र में अपने घर से भागकर मुंबई चली गई थी ताकि वे अपने सपने को पूरा कर सके और यहीं से मान्या ने अपने मिस इंडिया बनने के सफर की शुरूआत की। मान्या को मालूम था कि मिस इंडिया बनने के लिए शारीरिक और सुंदरता के साथ साथ बातचीत (Communication skills) भी बहुत जरूरी है।

इसलिए मान्या ने कॉल सेंटर में भी जॉब किया था कि उनकी बातचीत (Communication skills) करने के तरीके में सुधार आए।

मान्या सिंह की सफलता की कहानी (Manya Singh Success Story)

मान्या ने अपने सपने को पूरा करने के लिए बहुत मेहनत किया इसमें कोई शक नहीं, लेकिन मान्या के सपनों को उड़ान तब मिली जब मान्या को उत्तर प्रदेश को रिप्रेजेंट करने के लिए मिस इंडिया में चुना गया। मान्या ने उत्तर प्रदेश को रिप्रेजेंट किया और मिस इंडिया 2020 की रनर अप बनी।

मान्या सिंह की सफलता की कहानी (Manya Singh Success Story)

मान्या कहती है कि उनकी इस कामयाबी के पीछे उनके माता-पिता और उनके कई दोस्तों की कड़ी मेहनत है. मान्या को उनके परिवार ने भी मान्या के इस सफर में साथ दिया। मान्या ने ऐसा करके साबित कर दिया। मान्या कहती है –

“कि कोई भी व्यक्ति कुछ भी कर सकता है। यह फर्क नहीं पड़ता कि आप किस जगह से हो और आप की परिस्थिति कैसी है अगर कुछ मायने रखता है तो वह है सिर्फ आपकी मेहनत है की आप अपने सपनो को पाने के लिए कितनी मेहनत कर सकते हो।”

इसे भी पढ़ें:- रीवा अरोड़ा का जीवन परिचय

मान्या सिंह की बिग बॉस में एंट्री (Manya Singh Bigg-Boss 16)

बिग बॉस एंट्री के दौरान मान्या सिंह ने बताया कि इतना बड़ा खिताब हासिल करने के बाद भी मेरे पास कोई खास काम नहीं है, लोगों को लगता है कि मेरे पास बहुत पैसा आ गया है. लेकिन ऐसा कुछ नहीं है मेरे पापा आज भी ऑटो रिक्शा ही चलाते हैं हालांकि मान्या को इंस्टाग्राम पर Paid Promotion से जरूर थोड़ी बहुत कमाई हो जाती है।

जब मान्या ने सलमान खान को बताया कि उन्हें ज्यादा काम नहीं मिल रहा है तो सलमान खान ने बोला कोई बात नहीं बिग बॉस के घर में अगर तुम अच्छी खेली तो तुम्हें काम पैसा और नाम सब कुछ मिल जाएगा हालांकि बिग बॉस के घर में रहने की सैलरी भी अच्छी खासी होती है।

मान्या सिंह के बारे में कुछ रोचक तथ्य

  • मान्या सिंह मिस इंडिया 2020 की पहली रनर अप हैं।
  • मान्या ने भारत के विभिन्न राज्यों से कुल 13 अन्य प्रतियोगिताओं को हराया।
  • मान्या को बचपन से ही बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ा था।
  • मान्या ने कई बार कैंपस प्रीसेंस ब्यूटी प्रजेंट में ऑडिशन दिया लेकिन 10 से अधिक ऑडिशन में पहला राउंड पास नहीं कर सकी।
  • उन्होंने 2020 में मिस इंडिया फर्स्ट रनर अप का खिताब जीता।
  • उन्हें किताबें पढ़ना, संगीत सुनना, योगा करना और प्रकृति में समय बिताना बहुत पसंद है।
  • मान्या अपनी इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में टॉपर है और उन्हें सर्वश्रेष्ठ छात्र के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • वह टाइम्स फैशन वीक और लैक्मे फैशन वीक फैशन शो में रैंप पर चली।
  • वह एक शौकीन पशु प्रेमी हैं।
  • मान्या की बोली “अपनी किस्मत खुद बनाओ”।
  • मान्‍या सिंह के इंस्‍टाग्राम (@manyasingh993) पर 256K से भी अधिक फॉलोवर्स हैं।

FAQ:

मान्या सिंह का जन्म कब और कहां हुआ था?

मान्या सिंह का जन्म 2001 में उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में हुआ था।

मान्या सिंह के पिता का नाम क्या है?

ओमप्रकाश सिंह

मान्या सिंह के पिता क्या करते हैं?

एक ऑटो रिक्शा चालक

मान्या सिंह की मां का नाम क्या है?

मनोरमा सिंह (ब्यूटीशियन)

इन्‍हें भी पढ़ें –

अंतिम शब्‍द

दोस्‍तों में आशा करता हूँ आपको मान्या सिंह का जीवन परिचय | Manya Singh biography in Hindi वाला आर्टिकल/ब्‍लॉग पसंद आया होगा अगर आपको मेरा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो अपने दोस्‍तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करे लोगों को भी इसकी जानकारी दे।

Leave a Comment