रेणुका ठाकुर का जीवन परिचय | Renuka Thakur Biography In Hindi

रेणुका सिंह ठाकुर का जीवन परिचय, रेणुका सिंह की बायोग्राफी, उम्र, परिवार, करियर, क्रिकेट करियर, शादी, बॉयफ्रेंड (Renuka Thakur Biography in Hindi, Age, Height, Weight, Carrier, family, Match, Cricket carrier)

रेणुका सिंह एक भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी हैं। जिनका भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चयन हुआ हैं। रेणुका सिंह का चयन भारतीय महिला क्रिकेट टीम में पहली बार ऑस्‍ट्रेलिया दौरे में हुआ था। रेणुका सिंह राइट हैंड मीडियम फास्‍ट गेंदबाज हैं।

रेणुका सिंह ठाकुर को 2019-2020 सीरियर महिला वनडे लीग में विरोधी टीम के 23 विकेट लेने के लिए जाना जाता हैं। 7 अक्‍टूबर 2021 को रेणुका सिंह ठाकुर ने ऑस्‍ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के खिलाफ अपना टी20 डेब्‍यू किया। 2022 में, उन्‍हें न्‍यूजीलैंड में महिला क्रिकेट विश्‍व कप के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया था।

रेणुका ठाकुर का जीवन परिचय | Renuka Thakur Biography In Hindi

रेणुका सिंह ठाकुर का जीवन परिचय

नाम (Name)रेणुका ठाकुर
पूरा नाम (Full Name)रेणुका सिंह ठाकुर
जन्‍म तारीख (Date of Birth)1 फरवरी 1996
आयु (Age)28 साल (2024 में)
जन्‍म्‍ स्‍थान (Birth Place)ग्राम परसा, जिला शिमला, हिमाचल प्रदेश
राशि (Zodiac Sign)कुंभ राशि
राष्‍ट्रीयता (Nationality)भारतीय
गृहनगर (Hometown)ग्राम परसा, जिला शिमला, हिमाचल प्रदेश
स्‍कूल (School)जीएसएस स्‍कूल, धर्मशाला, हिमाचल प्रदेश, भारत जेएवी सीनियर सेकेंडरी स्‍कूल, कांगड़ा हिमाचल प्रदेश
विश्‍वविद्यालय (University)गुरू नानक देव विश्‍वविद्यालय, अमृतसर खालसा कॉलेज, अमृतसर, पंजाब सरकारी कॉलेज, धर्मशाला
शौक (Hobbies)यात्रा करना, खाना बनाना, फिल्‍म देखना
पेशा (Profession)क्रिकेटर
लंबाई (Height)5 फीट 4 इंच
वजन (Weight)50 किलोग्राम
ऑंखो का रंग (Eye Colour)काला
बालों का रंग (Hair Colour)काला
कोच (Coach)पवन सेन और वीना पांडे
घरेलू टीम (Domestic Team)हिमाचल प्रदेश महिला
बल्‍लेबाजी शैली (Batting Style)दाएं हाथ से
बॉलिंग स्‍टाइल (Bowling Style)दाहिना हाथ मध्‍यम तेज
अंतर्राष्‍ट्रीय पदार्पण (International Debyu)वनडे – 18 फरवरी 2022 बनाम न्‍यूजीलैंड टी20 – 7 अक्‍टूबर 2021 बनाम ऑस्‍ट्रेलिया
वैवाहिक स्थिति (Marital Status)अवैवाहिक
धर्महिंदू
जर्सी नंबर#10

रेणुका ठाकुर की शिक्षा (Renuka Thakur Education)

रेणुका ने अपनी माध्‍यमिक स्‍कूली शिक्षा जीएसएस स्‍कूल, धर्मशाला, हिमाचल प्रदेश से पूरी की। बाद में, उन्‍होंने अपनी सीनियर सेकेंडरी स्‍कूली शिक्षा जेएवी सीनियर सेकेंडरी स्‍कूल, कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश में की।

उसके बाद वह ग्रेजुएशन की पढ़ाई करने के लिए गुरू नानक देव विश्‍वविद्यालय, अमृतसर चली गईं. फिर उन्‍होंने अमृतसर (पंजाब) के खालसा कॉलेज और गवर्नमेंट कॉलेज धर्मशाला में अपनी आगे की शिक्षा पूरी की।

रेणुका सिंह ठाकुर का परिवार (Renuka Singh Thakur Family)

पिता का नाम (Father’s Name)केहर सिंह ठाकुर
माता का नाम (Mother’s Name)सुनीता ठाकुर
भाई का नाम (Brother’s Name)विनोद ठाकुर

रेणुका सिंह ठाकुर के संघर्ष की कहानी

इस कहानी में दर्द हैं पापा के दुनिया को छोड़ कर जाने का, इस कहानी में संघर्ष हैं मॉं और बेटी का, इस कहानी में जुनून हैं रेणुका सिंह ठाकुर का, इस कहानी में वो जिद हैं जिसको पूरा करने की रेणुका ने ठान लिया और आखिरकार पूरा करके दिखाया।

जब रेणुका सिंह ठाकुर मात्र 3 साल की थी तब रेणुका के पिता केहर सिंह का स्‍वर्गवास हो गया। पिता को क्रिकेट का जबरदस्‍त शौक था और चाहते थे कि उनके बेटा और बेटी भारत के लिए क्रिकेट खेले। अपने बेटे का नाम भारत के पूर्व खिलाड़ी विनोद कांबली के नाम पर रखा।

रेणुका सिंह बचपन से ही अपने भाई और लड़कों के साथ क्रिकेट खेलती थी। रेणुका सिंह ठाकुर ऐसे ही बचपन में पड़ोस के लड़कों के साथ क्रिकेट खेल रही थी और उनको खेलता देखकर रेणुका के अंकल भूपिंदर सिंह ठाकुर की नजर उन पर पड़ी और फिर अंकल की सलाह और मदद से रेणुका सिंह ने हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के लिए ट्रायल दिया।

अपनी शानदार तेज गेंदबाजी के चलते सेलेक्‍ट हो गयी और फिर यहॉं चल पड़ा क्रिकेट में संघर्ष का कठिन दौर। यहॉं हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन में लगातार कड़ी मेहनत और अपने पापा के सपने को पूरा करने के जूनून के साथ तैयारी करती रही और फिर ये हिमाचल की लड़की शानदार गेंदबाज के रूप में उभर कर आयी।

रेणुका सिंह का करियर (Renuka Singh Career)

रेणुका को क्रिकेट खेलने की प्रेरणा अपने भाई से मिली। स्‍टेडियम में लड़कों को क्रिकेट खेलता देख वे भी उनके साथ क्रिकेट खेला करती थी। उसके बाद धीरे-धीरे रेणुका कि क्रिकेट के प्रति रू‍चि बढ़ने लगी और वर्ष 2009 में रेणुका ने हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एकेडमी कांगड़ा जाकर ट्रायल दिया जिसमें उनका चयन हो गया। तब रेणुका की उम्र मात्र 14 वर्ष थी।

इसके बाद रेणुका ने हिमाचल प्रदेश की घरेलू टीम से क्रिकेट खेलना प्रारंभ किया और उन्‍होंने जूनियर और सीनियर वर्ग में बेहतरीन प्रदर्शन किया। वर्ष 2019 में रेणुका का चयन भारत की ए टीम में हो गया। रेणुका ने अंडर-19 में खेलते हुए कर्नाटक के खिलाफ हैट्रिक ली और ऐसा करने वाली वह हिमाचल की एकमात्र महिला क्रिकेटर बनी।

अक्‍टूबर 2021 में रेणुका ने अपना पहला टी20 अंतर्राष्‍ट्रीय डेब्‍यू ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ किया। उन्‍होंने तीन मुकाबले खेलें जिसमें उन्‍होंने 1 विकेट लिया। इसके बाद उनका चयन न्‍यूजीलैंड के खिलाफ हुई पांच एकदिवसीय मैंचों की श्रंखला के लिए हुआ था।

इन पांच एकदिवसीय मैचों की सीरीज में उन्‍हें दो मैचों में खेलने का मौका मिला, जिसमें उन्‍होंने 3 विकेट झटके। वर्तमान में उनका चयन न्‍यूजीलैंड में हो रहे महिला विश्‍व क्रिकेट कप 2022 के लिए भारतीय टीम में हो गया हैं।

रेणुका सिंह ठाकुर अंतर्राष्‍ट्रीय कैरियर

हिमाचल प्रदेश टीम की कप्‍तान होने के नाते, रेणुका भारत की महिला क्रिकेट टीम में जगह बनाने की कगार पर थीं।

2019-2020 सीनियर महिला वनडे लीग में, मीडियम आर्म पेसर, रेणुका सिंह ने प्रतिद्धंदी टीम के 23 विकेट लिए और भारतीय क्रिकेट टीम की अग्रणी विकेट लेने वाली खिलाड़ी भी बन गईं।

2021 में, रेणुका सिंह को BCCI से पहला अंतर्राष्‍ट्रीय कॉल मिला जब उन्‍होंने ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ महिला वनडे के लिए टीम में जगह बनाई। 7 अक्‍टूबर 2021 को, रेणुका ने टी20 में अपनी शुरूआत की।

रेणुका ठाकुर का जीवन परिचय | Renuka Thakur Biography In Hindi
Renuka Singh Thakur

ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ बीसीसीआई सीनियर महिला वनडे ट्रॉफी मैच में, रेणुका ने 9 विकेट लिए और ‘मैन ऑफ द मैच’ पुरस्‍कार भी प्राप्‍त किया।

2022 में, रेणुका सिंह ने महिला क्रिकेट विश्‍व कप में न्‍यूजीलैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में पदार्पण किया।

रेणुका सिंह से जुड़े कुछ महत्‍वपूर्ण रोचक जानकारियॉं

  • रेणुका सिंह ठाकुर हिमाचल प्रदेश की अंडर-16 और अंडर-19 टीमों के लिए खेलीं।
  • एक मीडिया हाउस से बातचीत में उनके कोच पवन सेन ने बताया कि कर्नाटक के खिलाफ अंडर-19 मैच में रेणुका सिंह ठाकुर ने तीन विकेट जीते थे। वह हिमाचल प्रदेश के लिए खेली।
  • मार्च 2020 में बीसीसी सीनियर महिला एक दिवसीय ट्रॉफी मैच में रेणुका सिंह ठाकुर ने ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ नौ विकेट हासिल किए थे।
  • पूर्व भारतीय क्रिकेटर जहीर खान और पंजाब के क्रिकेटर हरप्रीत ढिल्‍लों उनके क्रिकेट आइडल हैं।
  • 2021 में, रेणुका‍ सिंह ठाकुर ने रेलवे की नौकरी में शामिल हुईं। और अगस्‍त 2021 में, उन्‍होंने भारत की महिला क्रिकेट टीम में अपना टी20 डेब्‍यू किया।
  • रेणुका सिंह ठाकुर विभिन्‍न सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म पर काफी एक्टिव रहती हैं।

FAQ:

रेणुका ठाकुर कौन हैं?

रेणुका ठाकुर एक भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी हैं।

रेणुका ठाकुर की उम्र कितनी हैं?

26 साल (2022 में)

रेणुका ठाकुर का पति कौर हैं?

अभी शादी नहीं हुईं

रेणुका ठाकुर का जन्‍म कब हुआ था?

रेणुका सिंह ठाकुर का जन्‍म गुरूवार 1 फरवरी 1996 को शिमला, हिमाचल प्रदेश, भारत में हुआ था।

निष्‍कर्ष

मैं आशा करता हूं की आपको “रेणुका ठाकुर का जीवन परिचय | Renuka Thakur Biography In Hindi” पसंद आया होगा। अगर आपको यह पोस्ट पसंद आया है तो कमेंट करके अपनी राय दे, और इसे अपने दोस्तो और सोशल मीडिया में भी शेयर करे।

Leave a Comment