सौम्या सेठ का जीवन परिचय | Saumya Seth Biography In Hindi

सौम्या सेठ का जीवन परिचय, जीवनी, जन्म, शिक्षा, उम्र, परिवार, बॉयफ्रेंड, शादी, पति, बच्चे, तलाक, दूसरे, पति, संपत्ति (Saumya Seth Biography In Hindi, Wiki, Family, Education, Birthday, Career, Age, Marriage, Husband, Boyfriend, Divorce, Latest News, Second Husband, Children, Hobbies, Photos, Sister, Net Worth, TV Serial)

साथियों बॉलीवुड में हीरो नंबर 1 के नाम से मशहूर अभिनेता गोविंदा ने इंडस्ट्री में अपनी जबरदस्त एक्टिंग से ना सिर्फ लोगों के दिलों में अपनी पहचान बनाई है बल्कि उनके फैंस आज भी उनकी फिल्मों को देखने के लिए हर वक्त तैयार रहते हैं।

गोविंदा जी ने एक्टिंग की दुनिया में खुद को साबित करके अपने साथ-साथ अपने रिश्तेदारों के लिए भी नए दरवाजे खोल दिए जिससे कृष्णा अभिषेक आरती सिंह ने अपने मामा का नाम इस्तेमाल करते हुए टीवी जगत में काफी नाम कमाया है।

परंतु दोस्तों क्या आप गोविंदा की भांजी को जानते हैं जिन्होंने अपने पहले ही डेब्यू सीरियल से घर-घर में अपनी पहचान बना ली थी और अचानक ही वह इंडस्ट्री से दूर भी हो गई।

यदि नहीं तो आपको बता दें दोस्तों हम बात कर रहे हैं टेलीविजन धारावाहिक नव्या में नव्या का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस सौम्या सेठ के बारे में जोकि अभिनेता गोविंदा की भांजी और कृष्णा अभिषेक की चचेरी बहन है।

दोस्तों आज के अपने लेख सौम्या सेठ का जीवन परिचय में (Saumya Seth Biography In Hindi) हम आपको उनके बारे में बहुत सी जानकारियां देने वाले हैं तो आइए जानते हैं उनके बारे में-

सौम्या सेठ का जीवन परिचय | Saumya Seth Biography In Hindi

Table of Contents

सौम्या सेठ कौन है? (Who Is Saumya Seth?)

सौम्या सेठ एक पूर्व भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री हैं जिन्होंने टीवी सीरियल नव्या से घर-घर में अपनी पहचान बनाई थी और इसके साथ ही वह बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की भांजी और कृष्णा अभिषेक की चचेरी बहन के रूप में जानी जाती हैं।

अभिनेत्री सौम्या सेठ का जन्म 17 अक्टूबर 1989 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर में एक हिंदू परिवार में हुआ था और उनके पिता का नाम कमल सेठ है जो कि एक व्यापारी हैं।

सौम्या सेठ की माता जी का नाम अनु सेठ है और उनके परिवार में उनकी माता-पिता के अलावा उनकी छोटी बहन प्रकृति सेठ और एक छोटे भाई कार्तिक सेठ हैं।

सौम्या सेठ का जीवन परिचय-

नाम (Name)सौम्या सेठ
पेशा (Profession)अभिनेत्री
जन्म (Date Of Birth)17 अक्टूबर 1989
जन्म स्थान (Birth Place)वाराणसी उत्तर प्रदेश भारत
धर्म (Religion)हिंदू
उम्र (Age)34 वर्ष (2023 के अनुसार)
नागरिकता (Nationality)भारतीय
गृह नगर (Home Town)मुंबई महाराष्ट्र भारत
लंबाई (Height)(लगभग) 5 फीट 5 इंच
आंखों का रंग (Eyes Colour)भूरा
शारीरिक माप (Figure Size)33-26-33
शैक्षिक योग्यता (Education)स्नातक
शौक (Hobbies)डांस करना, यात्राएं करना
बॉयफ्रेंड (Boyfriend)अरुण कपूर
शुभम
वैवाहिक स्थिति (Marrital Status)पुनर्विवाहित
कुल संपत्ति (Net Worth)$2 मिलीयन

सौम्या सेठ की शिक्षा (Saumya Seth Education)

सुपरस्टार गोविंदा की भांजी और अभिनेत्री सौम्या से अपने अपनी स्कूली शिक्षा को वह आरएन सहाय हाई स्कूल मुंबई एवं सेंट जॉन्स स्कूल महौली बनारस से हासिल की है।

इसके साथ ही दोस्तों उनकी उच्चतर शिक्षा के बारे में कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है जैसे ही कोई जानकारी प्राप्त होगी हम उसे आपके लिए जल्द से जल्द अपडेट करने का प्रयास करेंगे।

सौम्या सेठ का परिवार (Saumya Seth Family)

पिता का नाम (Father’s Name)कमल सेठ
माता का नाम (Mother’s Name)अनु सेठ
बहन का नाम (Sister’s Name)प्रकृति सेठ
भाई का नाम (Brother’s Name)कार्तिक सेठ
पूर्व पति का नाम (Ex-husband Name)अरुण कपूर (2017-19)
बेटे का नाम (Son’s Name)आयडेन कपूर
दूसरे पति का नाम (Second Husband’s Name)शुभम (कथित)

सौम्या सेठ के बॉयफ्रेंड, शादी, पति, बच्चे (Saumya Seth Husband, Marriage, Children)

सौम्या सेठ और अरुण कपूर (Saumya Seth And Arun Kapoor)

टीवी धारावाहिक नव्या से हर घर में अपनी पहचान बनाने वाली सौम्या सेठ ने वर्ष 15 जनवरी 2017 में अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ विवाह किया था।

अपनी शादी के बाद वह विदेश में जाकर बस गई और उन्होंने यहां कि टेलीविजन इंडस्ट्री को छोड़ दिया परंतु दोस्तों अभिनेत्री सौम्या सेठ की शादी बहुत दिनों तक अच्छे तरीके से नहीं चल सकी।

सौम्या सेठ और अर्जुन कपूर का तलाक (Saumya Seth And Arun Kapoor Divorce)

अभिनेत्री सौम्या सेठ की वैवाहिक जिंदगी बहुत ज्यादा समय तक अच्छे तरीके से व्यतीत नहीं हो पाई और वह अपने पहले बच्चे के जन्म के कुछ दिनों बाद ही अपने पति अरुण कपूर से अलग हो गई।

जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया में एक पोस्ट को साझा करते हुए यह जानकारी दी कि वह घरेलू हिंसा का शिकार हुई थी जिसके कारण उन्होंने यह फैसला लिया हालांकि उन्होंने कभी भी खुलकर इस बारे में कोई बात नहीं की।

सौम्या सेठ की दूसरी शादी, दूसरे पति (Saumya Seth Second Husband, Marriage Photos)

अरुण कपूर से शायद अपनी शादी को टूटने के बाद सौम्या से काफी निराश हुई परंतु उन्होंने अपने आप को संभालते हुए अब अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने का फैसला कर लिया है।

इसीलिए छोटे पर्दे के मशहूर शो नव्या से घर-घर में पहचान बनाने वाली गोविंदा की भांजी सौम्या सेठ एक बार फिर से शादी के बंधन में बंध गई है और

उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड शुभम के साथ सात फेरे लिए हैं एवं जानकारी के मुताबिक दोनों ने एक प्राइवेट सेरेमनी में एक दूसरे का हाथ थामा।

अपने वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव देखने के बाद अभिनेत्री सौम्या सेठ को अब शुभम के रूप में अपना प्यार मिल चुका है और उन्होंने जून 2023 में दोबारा विवाह कर लिया है।

अपनी दूसरी शादी के बारे में बात करते हुए स्वामी ने बताया कि शादी के लिए उनके पास बहुत अधिक समय नहीं था इसके लिए उन्होंने अपने मम्मी पापा से कहा कि हम क पास शादी के लिए केवल 1 दिन है जो करना चाहते हैं कर ले इसी कारण शादी में कोई मेहमान नहीं थे।

सौम्या सेठ का करियर (Saumya Seth Career, Latest News)

सुपरस्टार गोविंदा की भांजी सौम्या सेठ ने वर्ष 2011 में टीवी शो नव्य नए धड़कन नए सवाल के साथ अपना टेलीविजन डेब्यू किया था और उन्होंने अपने पहले ही धारावाहिक में अपने किरदार से घर-घर में अपनी एक अलग पहचान बनाई।

इसके बाद वर्ष 2011 में ही उन्हें धारावाहिक यह रिश्ता क्या कहलाता है मैं नव्या अनंत बाजपेई की भूमिका को निभाते हुए देखा गया और इसके अगले वर्ष 2012 और 13 में हुआ है टीवी सीरियल वी द सीरियल में सौम्या की भूमिका को निभाते हुए नजर आए।

इसके बाद वह सोनी टेलीविजन पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक दिल की नजर से खूबसूरत में आराध्या राहुल पेरीवाल की मुख्य भूमिका को निभाते हुए नजर आए और फिर उन्होंने वर्ष 2013 में ही यह है आशिकी में सारा हुसैन के किरदार को निभाया।

इसके साथ वर्ष 2013 में ही वह है धारावाहिक एमटीवी वेबवेड में मेजबान की भूमिका में नजर आए और फिर इसके बाद वर्ष 2016 में वह चक्रवर्ती अशोक सम्राट में कौरवांकी की भूमिका को निभाते हुए नजर आईं।

इसके बाद वर्ष 2017 में उनका विवाह हो गया और उन्होंने अचानक ही टीवी इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया परंतु इसके बाद भी आज भी उन्हें कोई भुला नहीं पाया है।

सौम्या सेठ के धारावाहिक (Saumya Seth TV Serials)

वर्षधारावाहिक का नाम
2011-12नव्यानव्या आनंद बाजपाई
2011यह रिश्ता क्या कहलाता हैनव्या आनंद बाजपाई
2012-13वी द सीरियलसौम्या
2013दिल की नजर से खूबसूरतआराध्या माधव पेरीवाल
2013ये है आशिकीसहारा हुसैन
2013एमटीवी वेबबेडमेजबान
2016चक्रवर्ती अशोक सम्राटकौरवांकी

सौम्या सेठ की कुल संपत्ति (Saumya Seth Net Worth)

सोशल मीडिया में उपलब्ध जानकारी के अनुसार वर्ष 2023 में पूर्व भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री सौम्या सेठ की कुल संपत्ति में $2 मिलियन है जो भारतीय रुपयों में ₹16 करोड़ होती है।

कुल संपत्ति (Net Worth – 2023)$2 मिलियन
कुल संपत्ति भारतीय रुपयों में (Net Worth In Indian Rupees)₹16 करोड़
वार्षिक आय (Yearly Income)ज्ञात नहीं
मासिक आय (Monthly Income)ज्ञात नहीं
आय के स्रोत (Income Source)अभिनय व अन्य स्रोत

सौम्या सेठ से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण रोचक तथ्य-

  • अभिनेत्री सौम्या सेठ का जन्म उत्तर प्रदेश के वाराणसी एवं पालन पोषण मुंबई में हुआ है।
  • सौम्या सेठ बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की भांजी और कृष्णा अभिषेक की चचेरी बहन है।
  • अभिनेता ऋतिक रोशन अभिनेत्री सौम्या सेठ के पसंदीदा अभिनेता हैं।
  • टीवी एक्ट्रेस आशा नेगी और बिग बॉस 9 के प्रतियोगी सुयश राय उनकी अच्छी दोस्त हैं।
  • सौम्या सेठ फिल्म ओम शांति ओम में एक छोटे से किरदार में नजर आई थी।
  • सौम्या सेठ ने वर्ष 2011 में धारावाहिक नव्या से अपने करियर की शुरुआत की थी।
  • सौम्या सेठ का पहला ही धारावाहिक सुपरहिट रहा और उन्होंने वर्ष 2016 में अपने अंतिम धारावाहिक चक्रवर्ती अशोक सम्राट में और बाकी की भूमिका निभाई है।
  • सौम्या सेठ ने न्यूयॉर्क फिल्म अकादमी से अभिनय कौशल की शिक्षा को ग्रहण किया है।
  • सौम्या सेठ को डांस करना, खाना बनाना और तैराकी करना बहुत पसंद है।

FAQ:

सौम्या सेठ का जन्म कब और कहां हुआ?

अभिनेत्री सौम्या सेठ का जन्म 17 अक्टूबर 1989 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ था।

सौम्या सेठ की उम्र कितनी है?

वर्ष 2023 के अनुसार अभिनेत्री सौम्या शेर की उम्र 34 वर्ष है।

सौम्या सेठ के पहले पति कौन है?

अभिनेत्री सौम्या सेठ ने 15 जनवरी 2017 को अरुण कपूर के साथ अपना पहला विवाह किया था। और वर्ष 2019 में उनका तलाक हो गया।

सौम्या सेठ के कितने बच्चे हैं?

अभिनेत्री सौम्या सेठ के केवल एक बेटे हैं जिनका जन्म 2017 में हुआ था और उनका नाम आयडेन कपूर है।

सौम्या सेठ के दूसरे पति कौन हैं?

अरुण कपूर से अपने तलाक के बाद अभिनेत्री सौम्या सेठ ने जून 2023 में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड शुभम के साथ अपना दूसरा विवाह किया है।

इन्हें भी पढ़ें :-

निष्‍कर्ष

मैं आशा करता हूं की आपको सौम्या सेठ का जीवन परिचय में (Saumya Seth Biography In Hindi)” पसंद आया होगा। अगर आपको यह पोस्ट पसंद आया है तो कमेंट करके अपनी राय दे, और इसे अपने दोस्तो और सोशल मीडिया में भी शेयर करे।

Leave a Comment