सुचित्रा कृष्णमूर्ति का जीवन परिचय | Suchitra Krishnamurti Biography In Hindi

सुचित्रा कृष्णमूर्ति का जीवन परिचय, जीवनी, जन्म, शिक्षा, उम्र, परिवार, बॉयफ्रेंड, शादी, पति, तलाक, संपत्ति, फिल्में, विवाद (Suchitra Krishnamurti Biography In Hindi, Wiki, Family, Education, Age, Birthday, Career, Marriage, Husband, Daughter, Latest News, Movies, Hobbies, Personal Life, Lifestyle, Photos, Sister, Net Worth, Controversy, Divorce)

साथियों आप सभी बॉलीवुड से रोजाना निकल आने वाली खबरों को सुनकर और देखकर इतना तो समझ ही गए होंगे कि बॉलीवुड में रिश्ते बनना और बिगड़ ना कोई बड़ी बात नहीं है।

यहां कुछ सेलेब्स एक दूसरे के करीब आते हैं तो बहुत से सितारों के रिश्ते तलाक की चौखट पर पहुंच जाते हैं और कुछ ऐसा ही रिश्ता था सिंगर और एक्ट्रेस सुचित्रा कृष्णमूर्ति और निर्देशक शेखर कपूर का।

जिन्होंने एक दूसरे से प्यार किया और फिर शादी के बंधन में बंधे हुए एक दूसरे के साथ रहने की कसमें खाई परंतु वर्ष 2007 मैं उनका तलाक हो गया।

तलाक के बाद वर्ष 2020 में दोनों संपत्ति विवाद के कारण फिर से चर्चाओं में आए थे और एक इंटरव्यू में सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने अपने तलाक का कारण अभिनेत्री प्रीति जिंटा को ठहराया है।

तो दोस्तों आज के अपने लेख सुचित्रा कृष्णमूर्ति का जीवन परिचय (Suchitra Krishnamurti Biography In Hindi) में हम आपको उनके बारे में बहुत सी जानकारियां देंगे तो आइए जानते हैं उनके बारे में-

c8ec9f4b 106c 4b34 96dd 7537acb4623d 11zon

Table of Contents

सुचित्रा कृष्णमूर्ति कौन है? (Who is Suchitra Krishnamurti?)

सुचित्रा कृष्णमूर्ति एक प्रसिद्ध भारतीय बॉलीवुड अभिनेत्री गायिका चित्रकार और लेखिका है जो कि वर्ष 1994 में आई फिल्म कभी हां कभी ना में अन्ना की भूमिका को निभाने के लिए जानी जाती हैं।

अभिनेत्री सुचित्रा कृष्णमूर्ति का जन्म गुरुवार 27 नवंबर 1975 को महाराष्ट्र के मुंबई शहर में एक हिंदू परिवार में हुआ था और उनके पिता का नाम श्री वी. कृष्णमूर्ति है।

उनकी माता जी का नाम सुलोचना कृष्णमूर्ति है और उनके परिवार में उनकी माता-पिता के अलावा उनकी एक बहन सुजाता कुमार थी ,जिनका निधन हो चुका है और हम बता दें कि वह भी एक अभिनेत्री थी।

सुचित्रा कृष्णमूर्ति का जीवन परिचय-

नाम (Name)सुचित्रा कृष्णमूर्ति
पेशा (Profession)अभिनेत्री, गायिका, चित्रकार ,लेखिका
जन्म (Date Of Birth)गुरुवार, 27 नवंबर 1975
जन्म स्थान (Birth Place)मुंबई महाराष्ट्र भारत
धर्म (Religion)हिंदू
उम्र (Age)47 वर्ष (2023 के अनुसार)
नागरिकता (Nationality)भारतीय
गृह नगर (Home Town)मुंबई महाराष्ट्र भारत
लंबाई (Height)(लगभग) 5 फीट 5 इंच
आंखों का रंग (Eyes Colour)भूरा
शारीरिक माप (Figure Size)36- 27 -37
शैक्षिक योग्यता (Education)ज्ञात नहीं
शौक (Hobbies)लेखन ,चित्रकारी ,शॉपिंग
बॉयफ्रेंड (Boyfriend)शेखर कपूर
वैवाहिक स्थिति (Marrital Status)तलाकशुदा
कुल संपत्ति (Net Worth)$5-6 मिलियन

सुचित्रा कृष्णमूर्ति की शिक्षा (Suchitra Krishnamurti Education)

साथियों हमें अभिनेत्री सुचित्रा कृष्णमूर्ति की शैक्षणिक पृष्ठभूमि से जुड़ी कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई जैसे ही कोई जानकारी प्राप्त होती है उसे आप के लिए जल्द से जल्द करने का प्रयास करेंगे।

सुचित्रा कृष्णमूर्ति का परिवार (Suchitra Krishnamurti Family)

पिता का नाम (Father’s Name)वी कृष्णमूर्ति
माता का नाम (Mother’s Name)सुलोचना कृष्णमूर्ति
भाई का नाम (Brother’s Name)कोई नहीं
बहन का नाम (Sister’s Name)सुजाता कुमार (दिवंगत)
पति का नाम (Husband’s Name)शेखर कपूर
बेटी का नाम (Daughter’s Name)कावेरी कपूर (गायिका)
बेटे का नाम (Son’s Name)कोई नहीं

सुचित्रा कृष्णमूर्ति के पति, बेटी, तलाक (Suchitra Krishnamurti Husband, Daughter, Devorce)

साथियों को बता देना कि अभिनेत्री सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने वर्ष 1999 में निर्देशक और अभिनेता शेखर कपूर के साथ विवाह किया था।

साथियों आपको बता दें कि सुचित्रा के माता-पिता इस शादी के खिलाफ थे और उनकी मां ने उनसे बहुत विनती की थी कि वह उनसे शादी ना करें फिर भी अभिनेत्री सुचित्रा ने अपने माता पिता के खिलाफ जाते हुए शेखर कपूर के साथ विवाह किया था।

अपने प्यार में भरोसा करके अपने परिवार के खिलाफ जाकर अभिनेत्री सुचित्रा ने विवाहित हो कर लिया परंतु बॉलीवुड के अन्य रिश्तो की तरह ही उनका रिश्ता भी बहुत ज्यादा समय तक नहीं चल पाया और वर्ष 2007 में जाकर उनका रिश्ता खत्म हो गया।

अपना रिश्ता खत्म होने के बाद वर्ष 2020 में वह दोनों संपत्ति विवाद को लेकर सुर्खियों में आए थे और वर्ष 2023 में एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेत्री सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने है अपने तलाक का कारण अभिनेत्री प्रीति जिंटा को ठहराया।

साथियों आपको बता दें कि शेखर कपूर और अभिनेत्री सुचित्रा कृष्णमूर्ति की एक बेटी है जिनका नाम कावेरी कपूर है जो कि सुचित्रा कृष्णमूर्ति के पास रहती है और वह एक गायिका है।

सुचित्रा कृष्णमूर्ति का करियर (Suchitra Krishnamurti Career, Latest News, Movies)

अभिनेत्री सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने अपने करियर की शुरुआत 1987 में डीडी नेशनल पर प्रसारित होने वाले टीवी शो चुनौती से की थी और इसके बाद वे विभिन्न टीवी विज्ञापनों में भी कार्य करते हुए दिखाई दी।

इस प्रकार से करीब 6 वर्षों तक काम करने के बाद वर्ष 1994 में उन्हें अभिनेता शाहरूख खान और दीपक तिजोरी के साथ बॉलीवुड फिल्म कभी हां कभी ना से डेब्यू करने का मौका प्राप्त हुआ।

बॉलीवुड में डेब्यू करने के बाद अभिनेत्री सुजाता कृष्णमूर्ति ने जसवंत, वादे इरादे, मेरी पत्नी की हत्या, कर्म और होली, रोमियो अकबर वाल्टर ,बेमेल जोड़ा जैसी फिल्मों में अभिनय किया और इसके साथ ही उन्होंने मुजरिम हाजिर, दोषी मन, कश-म-कश जैसे टेलीविजन शोज में भी कार्य किया है।

इसलिए साथी आपको बता दें कि अभिनेत्री सुचित्रा ग्वालियर घराना शैली में प्रशिक्षित एक गायिका हैं और उन्होंने एक एक गायिका के रूप में डोले डोले, दम तारा, अहा और जिंदा एल्बम रिलीज किए हैं।

अभिनेत्री सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने कुछ हिंदी थिएटर नाटकों में भी अभिनय किया है और वर्ष 2019 में वह अनुभवी अभिनेता शेखर सुमन के साथ एक नाम के नाटक में दिखाई दी थी।

सुचित्रा कृष्णमूर्ति से जुड़े विवाद (Suchitra Krishnamurti Controversy)

  • सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने अपने ट्वीट से के जरिए कई बार विवादों को जन्म दिया है इनमें से कुछ मुस्लिमों के खिलाफ है एवं प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को मुस्लिम बताते हैं वह धर्म पर नकारात्मक टिप्पणियां लिखती हैं।
  • उन्होंने अभिनेत्री प्रीति जिंटा पर भी विवादित टिप्पणी करते हुए उन्हें शेखर कपूर के साथ अपने तलाक का कारण बताया था।

सुचित्रा कृष्णमूर्ति की कुल संपत्ति (Suchitra Krishnamurti Net Worth)

सोशल मीडिया में उपलब्ध जानकारी के अनुसार अभिनेत्री सुचित्रा कृष्णमूर्ति कि वर्ष 2023 में कुल संपत्ति $5-6 मिलियन है जो भारतीय रुपयों में ₹41-49 करोड़ होती है।

कुल संपत्ति (Net Worth)$5-6 मिलीयन
कुल संपत्ति भारतीय रुपयों में (Net Worth In Indian Rupees)₹41-49 करोड़
वार्षिक आय (Yearly Income)ज्ञात नहीं
मासिक आय (Monthly Income)ज्ञात नहीं
आय के स्रोत (Income Source)अभिनय, मॉडलिंग, ब्रांड एंडोर्समेंट आदि

सुचित्रा कृष्णमूर्ति के सोशल मीडिया

Instagramclick here
Youtubeclick here
Facebookclick here

अभिनेत्री सुचित्रा कृष्णमूर्ति से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण रोचक तथ्य-

  • अभिनेत्री सुचित्रा कृष्णमूर्ति का जन्म और पालन-पोषण मुंबई के एक हिंदू परिवार में हुआ है।
  • सुचित्रा के माता-पिता उनके अभिनय में कार्य करने को लेकर संतुष्ट नहीं थे।
  • सुचित्रा ने अपने माता-पिता को बिना बताए ही अभिनय के क्षेत्र में कार्य करना शुरू किया था।
  • सुचित्रा को उनके कॉलेज के समय से ही अभिनय के ऑफर प्राप्त होने लगे थे।
  • सुचित्रा के माता-पिता शेखर कपूर के साथ उनकी शादी को लेकर भी असहमत थे।
  • सुचित्रा ने घरवालों के खिलाफ जाकर वर्ष 1999 में शेखर कपूर के साथ विवाह किया और 2007 में उनका तलाक हो गया।
  • एक साक्षात्कार में सुचित्रा ने अपने तलाक का कारण अभिनेत्री प्रीति जिंटा को ठहराया था।
  • सुचित्रा कृष्णमूर्ति एक अच्छी अभिनेत्री के साथ-साथ एक अच्छी गायिका, लेखिका और चित्रकार हैं।
  • सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने वर्ष 1989 में टेलीविजन के क्षेत्र में और 1994 में बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था।
  • 2013 में उन्होंने अपनी सबसे चर्चित किताब ड्रामा क्वीन लांच की जो कि उनकी अर्ध- आत्मकथा थी।

FAQ:

सुचित्रा कृष्णमूर्ति का जन्म कहां हुआ था?

अभिनेत्री सुचित्रा कृष्णमूर्ति का जन्म गुरुवार 27 नवंबर 1975 को मुंबई के एक हिंदू परिवार में हुआ था।

सुचित्रा कृष्णमूर्ति के पति कौन?

सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने वर्ष 1999 में अपने बॉयफ्रेंड निर्देशक और अभिनेता शेखर कपूर के साथ किया था।

सुचित्रा कृष्णमूर्ति की उम्र कितनी है?

वर्ष 2023 के अनुसार अभिनेत्री सुचित्रा कृष्णमूर्ति की उम्र 47 वर्ष है।

सुचित्रा कृष्णमूर्ति की बेटी कौन है?

अभिनेत्री सुचित्रा कृष्णमूर्ति की एक बेटी है जिनका नाम कावेरी कपूर है और वह पेशे से एक गायिका हैं।

सुचित्रा कृष्णमूर्ति के तलाक का कारण कौन हैं?

सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने एक साक्षात्कार में शेखर कपूर के साथ अपने तलाक का कारण अभिनेत्री प्रीति जिंटा को बताया था।

इन्हें भी पढ़ें :-

निष्‍कर्ष

मैं आशा करता हूं की आपको “सुचित्रा कृष्णमूर्ति का जीवन परिचय (Suchitra Krishnamurti Biography In Hindi)” पसंद आया होगा। अगर आपको यह पोस्ट पसंद आया है तो कमेंट करके अपनी राय दे, और इसे अपने दोस्तो और सोशल मीडिया में भी शेयर करे।

Leave a Comment