विवियन डीसेना का जीवन परिचय | Vivian Dsena Biography In Hindi

विवियन डीसेना का जीवन परिचय, जीवनी, जन्म, शिक्षा, उम्र, परिवार, गर्लफ्रेंड, शादी, पत्नी, बेटी, धारावाहिक, संपत्ति (Vivian Dsena Biography In Hindi, Wiki, Family, Education, Birthday, Career, Marriage, Wife, Girlfriend, Age, Second Wife, Daughter, Net Worth, Hobbies, Favourite Things, Personal Life, Lifestyle, Photos, Sister, Controversy)

विवियन डीसेना भारतीय हिंदी टीवी धारावाहिकों के सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक हैं और उन्होंने सबसे पहले धारावाहिक प्यार की ये एक कहानी में अपने किरदार के लिए लोकप्रियता हासिल की थी।

साथियों आपको बता दें कि विवियन डीसेना को फुटबॉल से भी बहुत लगाओ रहा है और उन्होंने अपनी कॉलेज की पढ़ाई भी फुटबॉल के लिए बीच में ही छोड़ दी थी।

इसके बाद उन्होंने खुद को खेल के लिए समर्पित कर दिया और एक राष्ट्रीय स्तर के फुटबॉल खिलाड़ी बने हैं परंतु कुछ कारणों की वजह से वह पीछे हट गए और अभिनय की दुनिया में आकर एक अभिनेता बन गए।

विवियन डीसेना अपने किरदारों के लिए जितना पसंद हैं वह है आप अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी उतना ही सुर्खियों में रहते हैं।

तो दोस्तों आज के अपने लेख विवियन डीसेना का जीवन परिचय (Vivian Dsena Biography In Hindi) में हम आप को उनके बारे में बहुत सी जानकारियां देंगे तो आइए जानते हैं उनके बारे में-

विवियन डीसेना का जीवन परिचय | Vivian Dsena Biography In Hindi

Table of Contents

विवियन डीसेना कौन है? (Who Is Vivian Dsena?)

विवियन डीसेना एक भारतीय अभिनेता और मॉडल हैं जो कि अलौकिक टेलीविजन धारावाहिक प्यार की ये एक कहानी में अभय चंद्र राय और धारावाहिक मधुबाला- एक इश्क का जुनून में ऋषभ कुंद्रा की भूमिका के लिए जाने जाते हैं।

विवियन डीसेना का जन्म मध्य प्रदेश के उज्जैन में 28 जून 1988 में एक ईसाई परिवार में हुआ था और उनके पिता का नाम डंकन डीसेना है जो एक भारतीय रेलवे के पूर्व पेशेवर फुटबॉलर थे।

उनकी मां का नाम श्यामलता डीसेना है जो कि भारतीय रेलवे की ही एक पूर्व हॉकी खिलाड़ी थी और उनके परिवार में उनके माता-पिता के अलावा उनकी एक छोटी बहन है जिनका नाम परवारा गार्सिया है।

विवियन डीसेना का जीवन परिचय-

नाम (Name)विवियन डीसेना
पेशा (Profession)अभिनेता, मॉडल
जन्म (Date Of Birth)28 जून 1988
जन्म स्थान (Birth Place)उज्जैन मध्य प्रदेश भारत
धर्म (Religion)ईसाई (इस्लाम 2019 से)
उम्र (Age)35 वर्ष (2023 के अनुसार)
नागरिकता (Nationality)भारतीय
गृह नगर (Home Town)उज्जैन मध्य प्रदेश भारत
लंबाई (Height)(लगभग) 5 फीट 11 इंच
आंखों का रंग (Eyes Colour)भूरा
शैक्षिक योग्यता (Education)कॉलेज ड्रॉपआउट
शौक (Hobbies)फुटबॉल मैच देखना, खेलना और खरीदारी करना
गर्लफ्रेंड (Girlfriend)वाहबिज दोराबजी
अमृता प्रकाश (अफवाह)
नूरान अली
वैवाहिक स्थिति (Marrital Status)विवाहित
कुल संपत्ति (Net Worth)$2 मिलीयन

विवियन डीसेना की शिक्षा (Vivian Dsena Education)

अभिनेता और मॉडल विवियन डीसेना ने अपनी स्कूली शिक्षा को लोकमान्य तिलक हाई स्कूल मुंबई से प्राप्त किया है और उन्होंने आगे की शिक्षा के लिए एडमिशन तो लिया परंतु अपनी शिक्षा को बीच में ही छोड़ दिया।

उनकी शिक्षा को बीच में छुड़ाने का कारण उनका फुटबॉल के प्रति लगाव था और वह फुटबॉल में अपना करियर बनाना चाहते थे जिसके लिए उन्होंने अपनी शिक्षा को छोड़ दिया थ।

विवियन डीसेना का परिवार (Vivian Dsena Family)

पिता का नाम (Father’s Name)डंकन डीसेना
माता का नाम (Mother’s Name)श्यामलता डीसेना
भाई का नाम (Brother’s Name)कोई नहीं
बहन का नाम (Sister’s Name)परवारा गार्सिया
पहली पत्नी का नाम (First Wife Name)वाहबिज दोराबजी
दूसरी पत्नी का नाम (Second Wife Name)नूरान अली
बेटे का नाम (Son’s Name)कोई नहीं
बेटी का नाम (Daughter’s Name)लियान विवियन डीसेना

विवियन डीसेना की गर्लफ्रेंड (Vivian Dsena Girlfriend, Personal Life)

अभिनेता विवियन डीसेना धारावाहिक शक्ति एहसास की मैं कार्य कर रहे थे तब उनका नाम उनकी सह कलाकार गरिमा जैन के साथ जुड़ा था जिन्होंने उनकी ऑनस्क्रीन बहन का किरदार निभाया था।

परंतु उनका यह रिश्ता बहुत कम समय तक चला और कुछ ही महीनों में उन दोनों का ब्रेकअप हो गया जिसके बाद गरिमा जैन ने शो भी छोड़ दिया था।

इसके बाद अभिनेता विवियन डीसेना का नाम धारावाहिक शक्ति एहसास की ही एक और सह अभिनेत्री अमृता प्रकाश के साथ जोड़ा गया जिन्होंने उनकी ऑनस्क्रीन बचपन की दोस्त और मंगेतर की भूमिका निभाई थी।

परंतु इसके बाद विवियन डीसेना ने अमृता के साथ अपने रिश्ते को लेकर यह साफ किया कि वह दोनों केवल अच्छे दोस्त हैं।

विवियन डीसेना की पत्नी, बेटी (Vivian Dsena Wife’s Name, Daughter)

विवियन डीसेना और वाहबिज दोराबजी (Vivian Dsena And Vahbiz Dorabjee)

अभिनेता विवियन डीसेना ने वर्ष 2013 में अपनी गर्लफ्रेंड वाहबिज दोराबजी के साथ पुणे में एक भव्य समारोह में विवाह किया था।

परंतु दोस्तों को उनकी यह शादी बहुत अधिक समय तक नहीं चल पाई और शादी के 4 वर्ष बाद ही दोनों ने वर्ष 2017 में तलाक के लिए अर्जी दी।

इसके बाद 18 दिसंबर 2021 को कानूनी प्रक्रिया को पूरा करते हुए वह दोनों एक दूसरे से अलग होकर अपने अपने रास्तों की ओर आगे बढ़ गए।

विवियन डीसेना की दूसरी पत्नी (Vivian Dsena Second Wife)

वहबीज दोराबजी से अलग होने के बाद अभिनेता विवियन डीसेना ने यह घोषणा की कि वह नूरन अली नाम की मिश्र की एक महिला से प्यार करते हैं।

इसके बाद वर्ष 2021 में ही अभिनेता विवियन डीसेना और नूरन अली ने कथित तौर पर मिस्र में विवाह कर लिया वर्तमान में अभिनेता विवियन डीसेना की एक बेटी भी है जिनका नाम लियान विवियन डीसेना है।

विवियन डीसेना का करियर (Vivian Dsena Career, Latest News)

अभिनेता विवियन डीसेना ने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के रूप में की थी और उन्होंने ग्लैडरैग्स मैनहंट प्रतियोगिता में एक प्रतियोगी के रूप में हिस्सा लिया था और भाई कई विज्ञापनों में भी नजर आए हैं।

इनके बाद वर्ष 2008 में विवियन में एकता कपूर के टेलीविजन शो कसम से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी जिसमें उन्होंने विक्की सोनी की भूमिका निभाई और अगले वर्ष 2009 में वह टीवी शो अग्नि परीक्षा में अभिनय करते हुए नजर आए।

इसके बाद वर्ष 2010 में विवियन को टीवी शो प्यार की ये एक कहानी मैं काम करने का अवसर प्राप्त हुआ जो कि हॉलीवुड फिल्म टू लाइट सागा से प्रेरित था

इस धारावाहिक से विवियन को एक अच्छी खासी लोकप्रियता प्राप्त हुई जिसमें उन्होंने एक पिशाच अभय चंद्र गाय की भूमिका निभाई थी।

इसके बाद वर्ष 2012 में उन्हें मधुबाला नाम की एक धारावाहिक में ऋषभ कुंद्रा की भूमिका को निभाते हुए देखा गया और फिर वर्ष 2016 से 2019 तक हुआ है टीवी शो शक्ति अस्तित्व के एहसास की में हरमन सिंह के रूप में अभिनय करते हुए नजर आए।

इसके बाद वर्ष 2021 में वह टेलीविजन शो सिर्फ तुम में नजर आए जिसमें उन्होंने रणवीर ओबरॉय की भूमिका निभाई और इसके साथ ही वह झलक दिखला जा सीजन 8 और फीयर फैक्टर खतरों के खिलाड़ी सीजन 7 में एक प्रतियोगी के रूप में हिस्सा ले चुके हैं।

विवियन डीसेना के धारावाहिक (Vivian Dsena TV Serials, Web Series)

वर्षधारावाहिक का नामकिरदार
2008-09कसम सेविक्की जय वालिया
2010अग्निपरीक्षा जीवन की- गंगाशिवम
2010-11प्यार की ये एक कहानीअभय रायचंद
2012- 14मधुबाला- एक इश्क एक जुनूनऋषभ कुंद्रा
2015झलक दिखलाजा 8प्रतियोगी
2016खतरों के खिलाड़ी 7प्रतियोगी
2016-19शक्ति अस्तित्व के एहसास कीहरमन सिंह
2021-22सिर्फ तुमरणवीर ओबरॉय
2023 वर्तमानउदारियनडॉक्टर सरताज सिंह रंधावा

विवियन डीसेना की कुल संपत्ति (Vivian Dsena Net Worth)

सोशल मीडिया में उपलब्ध जानकारी के अनुसार वर्ष 2023 में अभिनेता विवियन डीसेना की कुल संपत्ति $2 मिलियन है जो भारतीय रुपयों में करीब ₹16 करोड़ होती है।

कुल संपत्ति (Net Worth – 2023)$2 मिलीयन
कुल संपत्ति भारतीय रुपयो में (Net Worth In Indian Rupees)₹16 करोड़
वार्षिक आय (Yearly Income)ज्ञात नहीं
मासिक आय (Monthly Income)ज्ञात नहीं
फीस प्रति एपिसोड (Fees Per Episode)₹100000 +
आर के स्रोत (Income Source)अभिनय, मॉडलिंग, ब्राड विज्ञापन आदि

विवियन डीसेना से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण रोचक तथ्य-

  • विवियन डीसेना का जन्म और पालन-पोषण मध्य प्रदेश के उज्जैन में हुआ है।
  • उनके पिता भारतीय रेलवे में फुटबॉल खिलाड़ी थे और उनकी मां भी भारतीय रेलवे में एक एथलीट थी।
  • विवियन भी बचपन में बड़े होकर एक फुटबॉल खिलाड़ी बनना चाहते थे।
  • फुटबॉल में अपना करियर बनाने के लिए उन्होंने अपनी कॉलेज की शिक्षा को भी छोड़ दिया था।
  • वह एक राष्ट्रीय स्तर के फुटबॉल खिलाड़ी भी बन गए थे।
  • वर्ष 2008 में उन्होंने टीवी सीरियल कसम से के द्वारा अपने अभिनय करियर की शुरुआत की।
  • वह टीवी रियलिटी शो झलक दिखला जा 8 और खतरों के खिलाड़ी के साथ में भी दिखाई दे चुके हैं।
  • वह 2 वर्षों के लिए एक सैनिक स्कूल गए और वहां उन्होंने विभिन्न ने खेल कौशल सीखें।
  • उनका जन्म एक ईसाई परिवार में हुआ था परंतु वर्ष 2019 में उन्होंने इस्लाम अपना लिया।
  • मुझे खाना बनाना बहुत पसंद है और खासकर रबड़ी बनाना।

FAQ:

विवियन डीसेना का जन्म कब और कहां हुआ?

अभिनेता विवियन डीसेना का जन्म 18 जून 1988 को मध्यप्रदेश के उज्जैन में हुआ था।

विवियन डीसेना की उम्र कितनी है?

वर्ष 2023 के अनुसार अभिनेता विवियन डीसेना की उम्र 35 वर्ष है।

विवियन डीसेना की जाति क्या है?

अभिनेता विवियन डीसेना का जन्म एक ईसाई परिवार में हुआ था परंतु वर्ष 2019 में उन्होंने इस्लाम अपना लिया।

विवियन डीसेना की पहली पत्नी कौन है?

अभिनेता विवियन डीसेना ने अपनी पहली पत्नी के रूप में अभिनेत्री वाहबिज दोराबज से वर्ष 2013 में विवाह किया था।

विवियन डीसेना की नई पत्नी कौन है?

अभिनेता विवियन डीसेना ने वाहबिज दोराबजी से अपने तलाक के बाद मिस्र मूल की एक महिला से विवाह किया है जिनका नाम नूरन अली है।

विवियन डीसेना की बेटी कौन है?

अभिनेता विवियन डीसेना की दूसरी पत्नी नूरन अली ने वर्ष 2022 में एक बेटी को जन्म दिया जिनका नाम लियान विवियन डीसेना रखा गया है।

इन्हें भी पढ़ें :-

निष्‍कर्ष

मैं आशा करता हूं की आपको “विवियन डीसेना का जीवन परिचय (Vivian Dsena Biography In Hindi)” पसंद आया होगा। अगर आपको यह पोस्ट पसंद आया है तो कमेंट करके अपनी राय दे, और इसे अपने दोस्तो और सोशल मीडिया में भी शेयर करे।

Leave a Comment