बृजभूषण शरण सिंह जीवन परिचय | Braj Bhushan Sharan Singh Biography In Hindi

बृजभूषण शरण सिंह का जीवन परिचय, जीवनी, जन्म, शिक्षा, उम्र, परिवार, पत्नी, बच्चे, संपत्ति, विवाद (Braj Bhushan Sharan Singh Biography In Hindi, Wiki, Family, Education, Birthday, Career, Age, Marriage, Wife, Children, Son, Daughter, Latest News, Controversy, Wrestling federation of India ke adhyaksh, Net Worth, Hobbies, Lifestyle, Photos)

बृजभूषण शरण सिंह वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेताओं में से एक हैं जो वर्तमान में कैसरगंज लोकसभा में 17वीं लोकसभा सदस्य के रूप में कार्यरत हैं, एवं रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के वर्तमान अध्यक्ष भी हैं।

बृजभूषण शरण सिंह का राजनीतिक कैरियर कई विवादों से भरा रहा है और उनका नाम और प्रमुख लोगों में से हैं जिन्हें बाबरी मस्जिद के विध्वंस मामले में गिरफ्तार किया गया था।

इसके साथ ही उनके ऊपर दाऊद इब्राहिम गिरोह के शूटरों को शरण देने के आरोप भी लग चुके हैं और वर्तमान में भारत की शीर्ष महिला पहलवानों द्वारा उनके ऊपर उत्पीड़न के आरोप लगाए गए हैं।

एक नाबालिक सहित 7 महिला पहलवानों ने उनके खिलाफ प्राथमिकी शिकायत दर्ज कराई है एवं दिल्ली के जंतर मंतर पर वह अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं जिनमें साक्षी मलिक और विनेश फोगाट जैसी महिला पहलवान शामिल हैं।

तो दोस्तों आज के अपने लेख बृजभूषण शरण सिंह का जीवन परिचय (Braj Bhushan Sharan Singh Biography) में हम आप को उनके बारे में बहुत सी जानकारियां देंगे तो आइए जानते हैं उनके बारे में-

बृजभूषण शरण सिंह का सिंह जीवन परिचय | Braj Bhushan Sharan Singh Biography In Hindi

Table of Contents

बृजभूषण शरण सिंह का जीवन परिचय-

नाम (Name)ब्रिज भूषण शरण सिंह
पेशा (Profession)राजनीतिज्ञ
राजनीतिक दल (Political Party)भारतीय जनता पार्टी
जन्म (Date Of Birth)8 जनवरी 1957
जन्म स्थान (Birth Place)बिश्नोहपुर, गोंडा उत्तर प्रदेश
राशि (Zodiac Sine)मकर
धर्म (Religion)हिंदू
उम्र (Age)66 वर्ष (2023 के अनुसार)
नागरिकता (Nationality)भारतीय
गृह नगर (Home Town)बिश्नोहपुर, गोंडा उत्तर प्रदेश
लंबाई (Height)(लगभग) 5 फुट 8 इंच
आंखों का रंग (Eyes Colour)काला
शैक्षिक योग्यता (Education)मास्टर ऑफ आर्ट्स
एलएलबी
शौक (Hobbies)गायन, लेखन, घुड़सवारी
वैवाहिक स्थिति (Marrital Status)विवाहित
कुल संपत्ति (Net Worth)₹2.8 करोड़
WhatsApp Groupclick here

बृजभूषण शरण सिंह कौन है? (Who Is Braj Bhushan Sharan Singh?)

बृजभूषण शरण सिंह एक भारतीय राजनेता और पहलवान है जो 6 बार संसद सदस्य रह चुके हैं और वर्तमान में कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र में 17वीं लोकसभा सदस्य के रूप में कार्यरत है और वह है देश लिंग फाउंडेशन ऑफ इंडिया के वर्तमान अध्यक्ष भी हैं।

बृजभूषण सिंह का जन्म 8 जनवरी 1957 को उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के विष्णुपुर में एक हिंदू परिवार में हुआ था और उनके पिता का नाम जगदंबा शरण सिंह था जिनकी मृत्यु हो चुकी है।

उनकी माता जी का नाम है प्यारी देवी सिंह का जो एक ग्रहणी थी और उनके परिवार में उनके माता-पिता के अलावा उनके साथ भाई थे जिनकी मृत्यु हो चुकी है।

बृजभूषण शरण सिंह की शिक्षा (Braj Bhushan Sharan Singh Education)

राजनीतिज्ञ बृजभूषण शरण सिंह ने अपनी स्कूली शिक्षा को उत्तर प्रदेश के श्री गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज नवाबगंज से हासिल की है।

अपनी स्कूली शिक्षा को पूरा करने के बाद उन्होंने अयोध्या के केएस साकेत पीजी कॉलेज में दाखिला लिया और वहां से मास्टर ऑफ आर्ट्स में स्नातक की शिक्षा को हासिल किया है।

इसके बाद उन्होंने अपनी शिक्षा को आगे बढ़ाते हुए फैजाबाद उत्तर प्रदेश में अवध विश्वविद्यालय में दाखिला लिया और वहां से कानून के क्षेत्र में एलएलबी की शिक्षा को ग्रहण किया।

बृजभूषण शरण सिंह का परिवार (Braj Bhushan Sharan Singh Family)

पिता का नाम (Father’s Name)जगदंबा शरण सिंह
माता का नाम (Mother’s Name)प्यारी देवी सिंह
बहन का नाम (Sister’s Name)कोई नहीं
भाई का नाम (Brother’s Name)सात भाई (सभी की मृत्यु हो चुकी है)
पत्नी का नाम (Wife’s Name)केतकी देवी सिंह
बेटी का नाम (Daughter’s Name)एक बेटी : नाम ज्ञात नहीं
बेटे का नाम (Son’s Name)शक्ति शरण सिंह (आत्महत्या -17 जून 2004)
प्रतीक भूषण सिंह
करण भूषण सिंह

बृजभूषण शरण सिंह की पत्नी, बेटा, बेटी (Braj Bhushan Sharan Singh Wife, Marriage, Daughter, Son)

राजनेता बृजभूषण शरण सिंह का विवाह है 11 जून 1981 को केतकी देवी सिंह के साथ हुआ था जो एक राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ता है एवं उनके 3 पुत्र व एक पुत्री है।

बृजभूषण शरण सिंह के सबसे बड़े बेटे का नाम शक्ति शरण सिंह था जिन्होंने 17 जून 2004 को खुद को एक लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर अपने पैतृक घर में आत्महत्या कर ली थी।

उनके दूसरे बेटे का नाम प्रतीक भूषण सिंह है जो वर्तमान में उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य हैं और उनके तीसरे बेटे करण भूषण सिंह भी राजनीतिज्ञ हैं।

बृजभूषण शरण सिंह का करियर (Braj Bhushan Sharan Singh Career)

बृजभूषण शरण सिंह अपने क्षेत्र के कद्दावर नेता जो भारतीय जनता पार्टी की ओर से मैदान में उतरते हैं हैं सर्वप्रथम 1991 में उन्हें राम जन्मभूमि आंदोलन में उनकी मजबूत भागीदारी को देखते हुए

उन्हें गोंडा में आनंद सिंह के खिलाफ लड़ने के लिए नामित किया गया था जहां से उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की और दसवीं लोकसभा सदस्य के रूप में चुने गए।

इसके बाद वर्ष 1999 में वह उसी जिले से तैयार वी लोकसभा के लिए चुने गए और फिर वर्ष 2004 में भाजपा के मंच से उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले से लोकसभा के लिए चुने गए।

👉यह भी पढ़ें – नेहा नरखेड़े का जीवन परिचय

इसके बाद जुलाई 2008 को उन्हें भाजपा द्वारा लोकसभा में विश्वास मत में क्रॉस पार्टी को वोट देने के लिए निकाल दिया गया जिसके बाद उन्होंने समाजवादी पार्टी में शामिल होने का फैसला किया।

इसके बाद वर्ष 2009 में उन्होंने समाजवादी पार्टी की ओर से कैसरगंज जिले से 15वीं लोकसभा के लिए अपना पर्चा भरा और एक बार फिर से लोकसभा के सदस्य बने

इसके बाद उन्होंने अगले लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को छोड़कर बीजेपी में होन शामिल होने का फैसला किया और वर्तमान में वह भारतीय जनता पार्टी की ओर से कैसरगंज लोकसभा में सत्र में लोकसभा सदस्य के रूप में कार्य कर रहे हैं।

इस प्रकार से वह 6 बार लोकसभा सदस्य के रूप में चुने जा चुके हैं जिसमें से एक बार वह समाजवादी पार्टी की ओर से चुने गए और 5 बार भारतीय जनता पार्टी की ओर से चुने गए हैं और वर्तमान में वह है रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य कर रहे हैं।

रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष (Wrestling federation of India ke Adhyaksh)

राजनीति में एक प्रतिष्ठित स्थान प्राप्त करने के बाद बृजभूषण शरण सिंह ने गोंडा और आसपास के शहरों में दंगल और कुश्ती टूर्नामेंट आयोजित करना शुरू किया था और वह अपने खर्चे पर पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए जूनियर और राष्ट्रीय चैंपियनशिप आयोजित किया करते थे।

इसके बाद उन्हें तीन बार रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया जा चुका है दिसंबर 2021 में उन्हें सरकार के मिशन ओलंपिक खेल का सदस्य बनाया गया जो ओलंपिक की तैयारियों की निगरानी और योजना बनाता है।

बृजभूषण शरण सिंह से जुड़े विवाद (Braj Bhushan Sharan Singh Controversy)

  • बृजभूषण शरण सिंह भारत के उन राजनेताओं में ऐसे हैं जिनके ऊपर समय-समय पर चोरी, अपराधिक धमकी देने, हत्या ,हत्या के प्रयास, दंगा, अपहरण जैसे विभिन्न मुद्दों को लेकर आरोप लगते रहे हैं और अब तक वह करीब 38 मामलों का सामना कर चुके हैं।

यौन उत्पीड़न से जुड़ा आरोप (Wrestlers Protest)

18 जनवरी 2023 को रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष ब्रिज भूषण शरण सिंह पर 1 दशक से अधिक समय तक महिला पहलवानों के यौन शोषण के कई आरोप लगाए गए हैं।

और अपनी मांगों को लेकर नई दिल्ली के जंतर मंतर पर विरोध रैली में विनेश फोगाट, सुमित मालिक, जितेंद्र किन्हा, बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक, सरिता रोमित सिंह और संगीता फोगाट जैसे कई एथलीट पिछले कुछ महीनों से लगे हुए हैं।

इसके साथ ही पहलवानों ने बृजभूषण के इस्तीफे की मांग की और जोर देकर कहा कि सरकार राष्ट्रीय कुश्ती निकाय को भंग कर दे, जिसके बाद बृजभूषण सिंह द्वारा आरोपों से इनकार किया गया और उन्होंने कहा कि यदि उनके ऊपर पाए गए आरोप सही साबित होते हैं तो वह हसीन में चढ़ने को भी तैयार हैं।

बृजभूषण शरण सिंह की कुल संपत्ति (Braj Bhushan Sharan Singh Net Worth)

दिया गया संपत्ति का विवरण वर्ष 2019 के अनुसार है और इसमें उनकी पत्नी एवं आश्रितों की संपत्ति शामिल नहीं है।

कुल संपत्ति (Net Worth – 2023)₹2.8 करोड़
नगद (Case)₹50,000
बैंक जमा (Bank Deposit)₹87,52,817
बांड एवं शेयर (Bond and Share)₹11,48,000
मोटर वाहन (Vechicle)₹1,60,000
बीमा पॉलिसी (Beema Policy)₹1,50,000
आभूषण (Jewellery)₹16,00,000
कृषि भूमि (Agriculture Land)₹25,00,000
गैर कृषि भूमि (Non-Agriculture Land)₹25,00,000
आवासीय भवन (Ressidecial Building)₹1,93,89,440

बृजभूषण शरण सिंह से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण रोचक तथ्य-

  • बृजभूषण शरण सिंह का जन्म एवं पालन-पोषण उत्तर प्रदेश के एक सामान्य हिंदू परिवार में हुआ है।
  • भाई अपने स्कूल के दिनों से ही एक पहलवान थे और अपना अधिकांश समय कुश्ती मैदान में बिताते थे।
  • बृजभूषण शरण सिंह खुद को शौकिया संगीतकार बताते हैं।
  • वह एक पशु प्रेमी है और उनके पास गाय, घोड़े और कुत्ते जैसे कई पालतू जानवर हैं।
  • बृजभूषण को साहित्य के लिए शौक लिखना और बनाए रखना पसंद करते हैं और साथ ही होने घुड़सवारी भी बहुत पसंद है।
  • बृजभूषण सिंह विमानों के बहुत शौकीन है और उनके पास तो हेलीकॉप्टर हैं।
  • कुश्ती के साथ-साथ हुए अपने खाली समय में बैडमिंटन खेलना पसंद करते हैं।
  • वह अपनी फिटनेस को लेकर बहुत सख्त है और नियमित रूप से वर्कआउट करते हैं।
होम पेजClick Here

FAQ:

बृजभूषण शरण सिंह की आयु कितनी है?

वर्ष 2023 के अनुसार बृजभूषण शरण सिंह की उम्र 66 वर्ष है।

ब्रजभूषण शरण सिंह की पत्नी कौन है?

बृजभूषण शरण सिंह का विवाह 11 जून 1981 को केतकी देवी सिंह के साथ हुआ था जो एक राजनीतिज्ञ और सामाजिक कार्यकर्ता हैं।

बृजभूषण शरण सिंह की बेटी कौन है?

बृजभूषण शरण सिंह की एक बेटी है जिन का विवाह हो चुका है।

बृजभूषण शरण सिंह के पुत्र कौन हैं?

बृजभूषण शरण सिंह की तीन बेटे थे जिनके नाम शक्ति शरण सिंह प्रतीक भूषण सिंह और करण भूषण सिंह है और उनके बड़े बेटे शक्ति करण सिंह 17 जून 2004 को आत्महत्या कर चुके हैं।

बृजभूषण शरण सिंह की नेटवर्थ कितनी है?

बृजभूषण शरण सिंह की वर्ष 2019 के अनुसार कुल संपत्ति 2.8 करोड़ रुपए थी।

इन्हें भी पढ़ें :-

निष्‍कर्ष

मैं आशा करता हूं की आपको “बृजभूषण शरण सिंह का जीवन परिचय (Braj Bhushan Sharan Singh Biography)” पसंद आया होगा। अगर आपको यह पोस्ट पसंद आया है तो कमेंट करके अपनी राय दे, और इसे अपने दोस्तो और सोशल मीडिया में भी शेयर करे।

Leave a Comment