चंद्रप्रकाश (सीपी) जोशी का जीवन परिचय |CP Joshi Biography In Hindi

चंद्रप्रकाश (सीपी) जोशी का जीवन परिचय, जीवनी, जन्म, शिक्षा, परिवार, राजनीतिक सफर, राजस्थान भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष CP Joshi Biography In Hindi, Wiki, Family, Education, Birthday, Career, Awards, Wife, Children’s, Net Worth, Rajasthan bhajpa ke naye Pradesh Adhyaksh, Achivement, Awards Age )

वर्तमान समय में राजस्थान भाजपा में बड़ा बदलाव देखने को मिला है, राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले चित्तौड़ सांसद सीपी जोशी को राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

इससे पहले जोशी भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं और उनके भाजपा में हुए प्रमोशन से चित्तौड़गढ़ में हर्ष की लहर है छात्र राजनीति से अपना राजनीतिक जीवन शुरू करनेवाले जोशी भदेसर पंचायत समिति में प्रधान भी रहे हैं।

वह लगातार दो बार से चित्तौड़गढ़ के सांसद हैं और उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने से जहां चित्तौड़गढ़ में हर्ष की लहर है तो वही राजनीति में भी हलचल तेज हो गई हैं।

तो आज के अपने लेख चंद्रप्रकाश (सीपी) जोशी का जीवन परिचय (CP Joshi Biography In Hindi) में हम उनके बारे में विस्तार से जानकारियां साझा करेंगे तो आइए जानते हैं उनके बारे में-

चंद्रप्रकाश (सीपी) जोशी का जीवन परिचय |CP Joshi Biography In Hindi

चंद्र प्रकाश जोशी का जीवन परिचय

नाम (Name)सीपी जोशी
पूरा नाम (Full Name)चंद्र प्रकाश जोशी
जन्म (Date Of Birth)4 नवंबर 1975
जन्म स्थान (Birth Place)भदसौरा चित्तौड़गढ़ ,राजस्थान
राशि (Zodiac Sine)सिंह
उम्र (Age)47 वर्ष 2023 के अनुसार
गृह नगर (Home Town)भदसौरा चितौड़गढ़ राजस्थान
नागरिकता (Nationality)भारतीय
धर्म (Religion)हिंदू
लंबाई (Height)ज्ञात नहीं
वजन (Weight)ज्ञात नहीं
आंखों का रंग (Eyes Colour)काला
बालों का रंग (Hair Colour)काला
शैक्षिक योग्यता (Education)बीकॉम और एलएलबी
स्कूल (School)ज्ञात नहीं
कॉलेज (College)मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय उदयपुर ,राजस्थान
पेशा (Profession)राजनितिज्ञ
राजनैतिक दल (Political Party)भारतीय जनता पार्टी
वैवाहिक स्थिति (Marrital Status)विवाहित
कुल संपत्ति (Net Worth)₹1,27,12,466

चंद्र प्रकाश (सीपी) जोशी कौन है? (Who Is Chandra Prakash (CP) Joshi?)

राजस्थान भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे चंद्र प्रकाश जोशी जिन्हें लोग सीपी जोशी के नाम से भी जानते हैं वह लगातार दो बार से चित्तौड़गढ़ से सांसद है, उन्हें हाल ही में प्रदेश उपाध्यक्ष से राजस्थान भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

सीपी जोशी का जन्म एवं शुरुआती जीवन-

चंद्रप्रकाश (सीपी) जोशी का जन्म राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के भदसौरा में 4 नवंबर 1975 को एक हिंदू परिवार में हुआ था।

उनके पिता का नाम स्वर्गीय श्री रामचंद्र जोशी है और उनकी माता का नाम श्रीमती सुशीला जोशी है चंद्र प्रकाश जोशी को अधिकतर लोग सीपी जोशी के नाम से ही जानते हैं।

सीपी जोशी की शिक्षा (CP Joshi Education)

सीपी जोशी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त करने के बाद मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय उदयपुर, राजस्थान में दाखिला लिया यहां से उन्होंने अपनी बीकॉम की पढ़ाई की।

इसके बाद उन्होंने अपनी शिक्षा को और आगे बढ़ाते हुए हैं कानून विषय की भी शिक्षा ग्रहण की है।

सीपी जोशी का परिवार (CP Joshi Family)

पिता का नाम (Father’s Name)स्वर्गीय श्री रामचंद्र जोशी
माता का नाम (Mother’s Name)श्री सुशीला जोशी
पत्नी का नाम (Wife’s Name)ज्योत्सना जोशी
बेटी का नाम (Daughter’s Name)ज्ञात नहीं
बेटे का नाम (Son’s Name)ज्ञात नहीं

सीपी जोशी की शादी (CP Joshi Wife)

सीपी जोशी का विवाह 22 अप्रैल 2004 को ज्योत्सना जोशी जी के साथ हुआ था आपको बता दें कि ज्योत्सना और सीपी जोशी के एक बेटा और एक बेटी है।

सीपी जोशी का राजनैतिक सफर (CP Joshi Political Jarny)

बीजेपी के नए प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत चित्तौड़गढ़ के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से वर्ष 1995 में छात्र संघ के उपाध्यक्ष पद पर रहकर की।

इसके बाद वह 1996 से जिला परिषद के सदस्य के रूप में कार्य करते हुए वर्ष 2005 तक अपने क्षेत्र के विकास कार्यों में लगे रहे।

इसके बाद वह वर्ष 2005 से 2010 तक भदेसर पंचायत समिति के उप प्रधान बने और बाद में वह स्टेट वर्किंग कमेटी के सदस्य के रूप में और फिर चित्तौड़गढ़ क्षेत्रीय प्रभारी के पद पर आए।

इसके साथ ही वह भाजपा संगठन में भी सक्रिय रहते हुए राज्य उपाध्यक्ष, भारतीय जनता युवा मोर्चा राजस्थान, जिला उपाध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, जिला मंत्री जैसे विभिन्न पदों पर रहे।

उनके कामों को देखते हुए वर्ष 2014 में पार्टी की ओर से आम चुनाव में उन्हें राजस्थान के चित्तौड़गढ़ लोकसभा सीट का टिकट दिया गया और वह इस लोकसभा सीट पर विजई भी हुए।

इसके बाद वह वर्ष 2014 से 2019 तक सरकार के विभिन्न पदों पर रहते हुए अपनी सेवाओं को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ देते रहे।

इसके बाद वर्ष 2019 में उन्हें पुनः लोकसभा चुनाव के लिए चित्तौड़गढ़ सीट से टिकट मिला और वह भारी मतों से विजई रहे।

राजस्थान भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष (Rajasthan bhajpa ke naye Pradesh Adhyaksh)

अभी हाल ही में उनके अच्छे प्रदर्शन और नेतृत्व को देखते हुए बीजेपी का नया प्रदेश अध्यक्ष बना दिया गया है इससे पहले बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया थे।

चंद्र प्रकाश जोशी की कुल संपत्ति (CP Joshi Net Worth)

दिया गया संपत्ति का विवरण उनके द्वारा वर्ष 2019 में दिए गए लोकसभा चुनाव के हलफनामे के अनुसार है-

कुल संपत्ति (Net Worth -2019)₹1,27,12,466
नगद (Cash)₹81,466
बैंक जमा (Bank Deposit)₹16,00,000
वाहन (Vehicle)₹8,90,000
आभूषण (Jewellery)₹3,08,000
कृषि भूमि (Agriculture Land)₹20,53,000
गैर कृषि भूमि (Non Agriculture Land)₹47,68,000
आवासीय भवन (Residencial Building)₹30,12,000

सीपी जोशी से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण रोचक तथ्य-

  • सीपी जोशी का जन्म और पालन-पोषण राजस्थान के एक हिंदू परिवार में हुआ है।
  • उन्हें बचपन से ही राजनीति में बहुत दिलचस्पी रही है।
  • वह भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
  • वह लगातार दो बार से चित्तौड़गढ़ सीट से सांसद हैं।
  • वह एक कर्मठ इमानदार और लगन शील व्यक्ति हैं।
  • वह एक समाजसेवी व्यक्ति भी हैं और समाज सेवा के लिए तत्पर रहते हैं।
  • हाल ही में उन्हें राजस्थान भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

FAQ:

सीपी जोशी कौन है?

राजस्थान भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे चंद्र प्रकाश जोशी लगातार दो बार से चित्तौड़गढ़ से सांसद है, उन्हें हाल ही में प्रदेश उपाध्यक्ष से राजस्थान भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

सीपी जोशी का जन्म कब और कहां हुआ था?

चंद्रप्रकाश (सीपी) जोशी का जन्म राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के भदसौरा में 4 नवंबर 1975 को एक हिंदू परिवार में हुआ था।

सीपी जोशी की उम्र कितनी है?

47 वर्ष 2023 के अनुसार

सीपी जोशी की पत्नी कौन है?

सीपी जोशी का विवाह 22 अप्रैल 2004 को ज्योत्सना जोशी जी के साथ हुआ था।

राजस्थान भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष कौन है?

हाल ही में चंद्र प्रकाश (सीपी) जोशी को राजस्थान भाजपा के नए अध्यक्ष के रूप में चुना गया है।

इन्हें भी पढ़ें :-

निष्‍कर्ष

दोस्‍तों मैं आशा करता हॅूं आपको “चंद्रप्रकाश (सीपी) जोशी का जीवन परिचय |CP Joshi Biography In Hindi” वाला ब्‍लॉग पसंद आया होगा अगर आपको मेरा ये ब्‍लॉग पसंद आया हो तो अपने दोस्‍तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर जरूर करें।

Leave a Comment