ग्लेन मैक्सवेल का जीवन परिचय | Glenn Maxwell Biography In Hindi

ग्लेन मैक्सवेल का जीवन परिचय, जीवनी, जन्म, शिक्षा, परिवार, पत्नी, गर्लफ्रेंड, संपत्ति (Glenn Maxwell Biography In Hindi, Wiki, Family, Education, Birthday, Career, Marriage, Wife, Girlfriend, Age, IPL Teem, IPL-Career, Awards, Hobbies, Favourite Things, Personal Life, Lifestyle, Children’s, Net Worth, Achievement, Controversy, Photo, Domestic Cricket Career, ODI Cricket Career)

दोस्तों अगर आप क्रिकेट के शौकीन हैं तो आप ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर मैक्सवेल को तो जानते ही होंगे जो अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी से विरोधी टीम पर कहर बन पाते हैं।

उन्हें बिग शो और मैक्सी के नाम से भी जाना जाता है ग्लेन मैक्सवेल ऑस्ट्रेलिया में ही नहीं भारत में बहुत ही लोकप्रिय है क्योंकि वह भारत की आईपीएल में खेलते हुए नजर आते हैं एवं अपने प्रदर्शन से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करते हैं।

यही कारण है कि भारत में जब आईपीएल का समय आता है तो आईपीएल की हर टीम उन्हें अपनी टीम का हिस्सा बनाने के लिए हर संभव प्रयास करने को तैयार रहती है।

तो दोस्तों आज के अपने लेख Glenn Maxwell Biography In Hindi आपसे उनके बारे में बहुत सारी जानकारियों को साझा करेंगे तो आइए जानते हैं उनके बारे में-

ग्लेन मैक्सवेल का जीवन परिचय | Glenn Maxwell Biography In Hindi

Table of Contents

ग्लेन मैक्सवेल का जीवन परिचय

नाम (Name)ग्लेन जेम्स मैक्सवेल
उपनाम (Nick Name)बिग शो और मैक्सी
जन्म (Date Of Birth)14 अक्टूबर 1988
जन्म स्थान (Birth Place)केव, विक्टोरिया, ऑस्ट्रेलिया
राशि (Zodiac Sine)ज्ञात नहीं
धर्म (Religion)ईसाई
उम्र (Age)35 वर्ष 2023 के अनुसार
नागरिकता (Nationality)ऑस्ट्रेलियन
गृह नगर (Home Town)मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया
लंबाई (Height)(लगभग) 5 फुट 11 इंच
वजन (Weight)(लगभग) 75 किलोग्राम
आंखों का रंग (Eyes Colour)हल्का नीला
बालों का रंग (Hair Colour)काला
शैक्षिक योग्यता (Education)ज्ञात नहीं
पेशा (Profession)ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर
जर्सी नंबर (Jursey Number)#32
क्षेत्र में प्रकृति (Role)आक्रामक
शौक (Hobbies)संगीत सुनना
गर्लफ्रेंड (Girlfriend)जेन एगेबर्ग
कैंडिस व्याट
विनी रमन
वैवाहिक स्थिति (Marrital Status)विवाहित
कुल संपत्ति (Net Worth)$14 मिलीयन

ग्लेन मैक्सवेल कौन है? (Who Is Glenn Maxwell?)

ग्लेन जेम्स मैक्सवेल जिन्हें आमतौर पर ग्लेन मैक्सवेल के नाम से जाना जाता है वह एक ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर है जो घरेलू क्रिकेट में विक्टोरिया और मेलबर्न स्टार्स के लिए और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलते हैं।

ग्लेन मैक्सवेल का जन्म एवं शुरुआती जीवन

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल का जन्म 14 अक्टूबर 1988 को ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में एक मध्यमवर्गीय क्रिस्चियन परिवार हुआ था।

उनके पिता का नाम नील मैक्सवेल है और उनकी माता जी का नाम जॉय मैक्सवेल है उनके परिवार में उनके माता-पिता के अलावा उनके परिवार में एक भाई डेनियल मैक्सवेल और एक बहन है जिनका नाम लीजा मैक्सवेल है।

ग्लेन मैक्सवेल जिन्हें बिग शो और मैक्सी के नाम से भी जाना जाता है उन्होंने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत मात्र 8 वर्ष की उम्र से ही कर दी थी और उन्होंने अपने क्रिकेट का परीक्षण मेलबर्न की एक क्रिकेट एकेडमी से प्राप्त किया है।

ग्लेन मैक्सवेल की शिक्षा (Glenn Maxwell Education)

ग्लेन मैक्सवेल पढ़ाई में बहुत ही शानदार छात्र रहे हैं और उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पैनेरी स्कूल से प्राप्त की है इसके बाद उन्होंने मेलबॉर्न विक्टोरिया ऑस्ट्रेलिया से चिकित्सा विज्ञान की शिक्षा प्राप्त की है।

ग्लेन मैक्सवेल का परिवार (Glenn Maxwell Family)

पिता का नाम (Father’s Name)नील मैक्सरेल
माता का नाम (Mother’s Name)जॉय मैक्सवेल
बहन का नाम (Sister’s Name)डेनियल मैक्सवेल
भाई का नाम (Brother’s Name)लीजा मैक्स वेल
पत्नी का नाम (Wife’s Name)विनी रमन
बच्चों के नाम (Children’s Name)ज्ञात नहीं

ग्‍लेन मैक्‍सवेल की उम्र (Glenn Maxwell Age)

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल का जन्म 14 अक्टूबर 1988 को हुआ था। 2023 के अनुसार उनकी उम्र 35 वर्ष हैं।

ग्लेन मैक्सवेल की गर्लफ्रेंड, पत्नी, बच्चे (Glenn Maxwell Girlfriend, Wife , Children)

ग्लेन मैक्सवेल का विवाह 25 मार्च 2022 को भारतीय मूल की विनी रमन के साथ हुआ है, ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन की पहली मुलाकात वर्ष 2013 में मेलबर्न में एक कार्यक्रम के दौरान हुई थी और पहली ही मुलाकात में दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया था।

इसके बाद वर्ष 2016 में विनी रमन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ग्लेन मैक्सवेल के साथ फोटो शेयर करते हुए अपने रिश्ते के बारे में लोगों को जानकारी दी।

इसके बाद वर्ष 2019 में एक क्रिकेट अवॉर्ड फंक्शन के दौरान दोनों एक साथ नजर आए थे और वर्ष 2020 में दोनों ने सगाई कर ली।

हालांकि कोविड-19 के चलते वह वर्ष 2020 में विवाह नहीं कर पाए थे और जब कोविड-19 खत्म हो गया तब ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन ने 25 मार्च 2022 को एक सामूहिक समारोह में शादी कर ली।

ग्लेन मैक्सवेल का जीवन परिचय | Glenn Maxwell Biography In Hindi

ग्लेन मैक्सवेल का करियर (Glenn Maxwell Career)

घरेलू करियर (Glenn Maxwell Domestic Cricket Career)

दोस्तों ग्लेन मैक्सवेल ने अपने डोमेस्टिक करियर की शुरुआत वर्ष 2009 में विक्टोरिया की टीम के साथ की थी और वर्ष 2010 में ऑस्ट्रेलिया खेल संस्थान के लिए खेलने का मौका मिला जहां उन्होंने भारत के खिलाफ सेमीफाइनल में 63 रन बनाए थे।

इसके बाद वर्ष 2010 में ही उनका चयन प्रथम श्रेणी मैच में हो गया जहां उन्होंने विक्टोरिया के लिए खेलते हुए एनएसडब्ल्यू के खिलाफ 38 रन बनाए थे।

लेकिन वह लोगों की नजर में तब आए जब उन्होंने तस्मानिया क्रिकेट टीम के खिलाफ रोया अभी कप में शानदार 19 गेंदों में 51 रन बनाए और वह मैच जीतकर अपनी टीम के लिए प्रमुख खिलाड़ी बनकर उभरे

क्योंकि उनके द्वारा लगाया गया यह अर्धशतक ऑस्ट्रेलिया की घरेलू टीम के इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक था।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर (Glenn Maxwell IDI Cricket Career)

ग्लेन मैक्सवेल ने अपने एकदिवसीय क्रिकेट करियर की शुरुआत अफगानिस्तान के खिलाफ शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में 25 अगस्त 2012 को की थी।

वह अभी तक ऑस्ट्रेलिया की तरफ से 120 से ज्यादा एकदिवसीय मुकाबले खेल चुके हैं जहां पर उन्होंने 60 से अधिक विकेट लिए हैं और 3500 से अधिक रन बनाए हैं।

इसके साथ ही मैक्सवेल अभी तक t20 क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से 100 से भी अधिक मुकाबले खेल चुके हैं जहां उन्होंने 40 से ज्यादा विकेट लेते हुए 2000 से भी अधिक रन बनाए हैं।

आईपीएल करियर (Glenn Maxwell IPL-CAREER, IPL Teem)

ग्लेन मैक्सवेल ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत वर्ष 2012 में दिल्ली डेयरडेविल्स के साथ की थी जहां उन्होंने उस सीरीज में केवल दो मैच खेले थे।

इसके बाद वर्ष 2014 में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें आईपीएल सीजन 14 का प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट घोषित किया गया था।

वर्ष 2021 में उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 14.25 करोड़ की बोल के साथ खरीदा था जहां वह आईपीएल में आरबीसी के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने थे।

वर्ष 2023 के आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम में मौजूद है और हमें उम्मीद है कि वह इस सीजन में भी अपने शानदार प्रदर्शन से सभी को उत्साहित करेंगे।

ग्लेन मैक्सवेल का जीवन परिचय | Glenn Maxwell Biography In Hindi

ग्लेन मैक्सवेल के रिकॉर्ड / उपलब्धियां (Glenn Maxwell Achievement/ Awards, Ricords)

  • वर्ष 2011 के राजयोग वनडे कप में तस्मानिया के खिलाफ खेलते हुए उन्होंने 19 गेंदों में 50 रन बनाकर किसी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी द्वारा सबसे तेज अर्धशतक बनाया था।
  • मीरपुर में पाकिस्तान के खिलाफ डेविड वॉर्नर के साथ t20 की के दौरान ऑस्ट्रेलिया के लिए संयुक्त रूप से 18 गेंदों में उन्होंने सबसे तेज 50 रन बनाए थे।

ग्लेन मैक्सवेल की कुल संपत्ति (Glenn Maxwell Net Worth)

सोशल मीडिया में उपलब्ध जानकारी के अनुसार ग्लेन मैक्सवेल की कुल संपत्ति $14 मिलियन है जो कि भारतीय रुपयों में लगभग ₹115 करोड होती है।

कुल संपत्ति (Net Worth -2023)$14 मिलीयन
कुल संपत्ति भारतीय रुपयों में (Net Worth In Indian Rupees)₹115 करोड़
वार्षिक आय (Yearly Income)$1 मिलियन
मासिक आय (Monthly Income)$83,000 +

ग्लेन मैक्सवेल से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण रोचक तथ्य-

  • उन्होंने बहुत ही कम उम्र से क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था।
  • उन्होंने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत एक तेज गेंदबाज के रूप में की थी।
  • उन्होंने वर्ष 2011 में न्यू साउथ वेल्स के खिलाफ जीत के साथ प्रथम श्रेणी में अपना पदार्पण किया था।
  • उनके बारे में कहा जाता है कि वह पिच पर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग की तरह व्यवहार करते हैं।
  • उनकी शानदार हिटिंग के लिए उन्हें वर्ष 2014 के आईपीएल सीजन में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट घोषित किया गया था।
  • वह एक फिटनेस फ्रीक हैं और वह अपनी सेहत का भी भरपूर ख्याल रखते हैं।
  • वर्ष 2019 में मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों के कारण लगभग 2 महीनों तक वह खेल से दूर रहे।
  • एक बार उन्होंने अपने पास सचिन तेंदुलकर को देखकर अपने साक्षात्कार को बीच में छोड़कर उन्हें गले लगा लिया था।

FAQ:

ग्लेन मैक्सवेल का जन्म कब और कहां हुआ?

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल का जन्म 14 अक्टूबर 1988 को ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में एक मध्यमवर्गीय क्रिस्चियन परिवार हुआ था।

ग्लेन मैक्सवेल की उम्र कितनी है?

35 वर्ष 2023 के अनुसार

ग्लेन मैक्सवेल की पत्नी कौन है?

जब कोविड-19 खत्म हो गया तब ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन ने 25 मार्च 2022 को एक सामूहिक समारोह में शादी कर ली।

ग्लेन मैक्सवेल की नेटवर्थ कितनी है?

सोशल मीडिया में उपलब्ध जानकारी के अनुसार ग्लेन मैक्सवेल की कुल संपत्ति $14 मिलियन है जो कि भारतीय रुपयों में लगभग ₹115 करोड होती है।

ग्लेन मैक्सवेल की बहन कौन है?

उनके एक बहन है जिनका नाम लीजा मैक्सवेल है।

इन्हें भी पढ़ें :-

निष्कर्ष

मैं आशा करता हूं की आपको “ग्लेन मैक्सवेल का जीवन परिचय (Glenn Maxwell Biography In Hindi)” पसंद आया होगा। अगर आपको यह पोस्ट पसंद आया है तो कमेंट करके अपनी राय दे, और इसे अपने दोस्तो और सोशल मीडिया में भी शेयर करे।

Leave a Comment