गूफी पेंटल का जीवन परिचय, निधन | Gufi Paintal Biography In Hindi

गूफी पेंटल का जीवन परिचय, जीवनी, जन्म, शिक्षा, उम्र, परिवार, पत्नी, बेटा, बेटी, संपत्ति, टीवी सीरियल, फिल्में मृत्यु (Gufi Paintal Biography In Hindi, Wiki, Family, Education, Birthday, Career, Age, Marriage, Wife, Son, Latest News, Death, Death Resion, Death Place, Net Worth, Hobbies, Personal Life, Lifestyle, Photos, Controversy)

गूफी पेंटल एक भारतीय टेलीविजन अभिनेता थे जो मुख्य रूप से हिंदी टेलीविजन धारावाहिकों और बॉलीवुड फिल्मों में काम करते थे उन्हें टेलीविजन धारावाहिक महाभारत में शकुनि की भूमिका के लिए जाना जाता है।

दोस्तों आपको यह जानकर आश्चर्य हो सकता है कि गूफी पेंटल अभिनय की दुनिया में आने से पहले भारतीय सेना के एक जवान थे और उनकी पहली पोस्टिंग भारत चीन सीमा पर हुई थी।

परंतु साथियों एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक बेहद ही दुखद खबर आ रही है जिसके अनुसार महाभारत सीरियल में शकुनी मामा का किरदार निभाने वाले दिग्गज एक्टर गूफी पेंटल अब इस दुनिया में नहीं रहे और उनका लंबी बीमारी के चलते 5 जून 2023 को निधन हो गया है।

तो दोस्तों आज के अपने लेख गूफी पेंटल का जीवन परिचय, निधन (Gufi Paintal Biography In Hindi) में हम आपको उनके बारे में बहुत सी जानकारियां देंगे तो आइए जानते हैं उनके बारे में-

गूफी पेंटल का जीवन परिचय, निधन | Gufi Paintal Biography In Hindi

गूफी पेंटल कौन है? (Who Is Gufi Paintal?)

गूफी पेंटल एक प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता निर्देशक और कास्टिंग निर्देशक थे जो मुख्यतः भारतीय हिंदी टेलीविजन और फिल्मों में कार्य करते थे एवं उन्हें पौराणिक टेलीविजन श्रृंखला महाभारत में शकुनि की भूमिका को निभाने के लिए जाना जाता है।

अभिनेता गूफी पेंटल का जन्म 4 अक्टूबर 1944 को बुधवार के दिन भारत की राजधानी दिल्ली में एक सिख परिवार में हुआ था। और उनके पिता का नाम गुरु चरण पेंटल था जो एक कैमरामैन थे।

उनकी माताजी एक कुशल ग्रहणी थी और उनके परिवार में उनके माता-पिता के अलावा उनके एक भाई थे जिनका नाम कंवरजीत पेंटल था जो एक अभिनेता और कॉमेडियन हैं एवं उनकी कोई बहन नहीं।

गूफी पेंटल का जीवन परिचय

नाम (Name)गूफी पेंटल
पेशा (Profession)अभिनेता, फिल्म निर्देशक, कास्टिंग निर्देशक
प्रसिद्ध (Famous For)भारतीय महाकाव्य टेलीविजन श्रंखला महाभारत में शकुनि के किरदार के लिए
जन्म (Date Of Birth)4 अक्टूबर 1944
जन्म स्थान (Birth Place)दिल्ली ,भारत
राशि (Zodiac Sine )तुला
धर्म (Religion)सिख
उम्र (Age)78 वर्ष (मृत्यु के समय)
नागरिकता (Nationality)भारतीय
गृह नगर (Home Town)लाहौर, पाकिस्तान
लंबाई (Height)(लगभग) 5 फुट 7 इंच
आंखों का रंग (Eyes Colour)भूरा
शैक्षिक योग्यता (Education)इंजीनियरिंग में स्नातक
शौक (Hobbies)पढ़ना, यात्राएं करना
वैवाहिक स्थिति (Marrital Status)विवाहित
मृत्यु (Death Date)5 जून 2023
मृत्यु का कारण (Death Resion)नेचुरल
कुल संपत्ति (Net Worth)$4 मिलीयन
WhatsApp Groupclick here

गूफी पेंटल की शिक्षा (Gufi Paintal Education)

अभिनेता गूफी पेंटल ने अपने स्कूल शिक्षा को डीपीएस इंटरनेशनल स्कूल दिल्ली से हासिल किया है और अपनी स्कूली शिक्षा को पूरा करने के बाद उन्होंने इंजीनियरिंग में स्नातक की शिक्षा को हासिल किया है।

गूफी पेंटल की पत्नी, बेटा (Gufi Paintal Wife, Son)

अभिनेता गूफी पेंटल का विवाह रेखा जी के साथ हुआ था जिनकी वर्ष 1993 में दिल का दौरा पड़ने की वजह से मृत्यु हो गई थी और उनका एक बेटा है जिनका नाम हैरी पेंटल है जो एक अभिनेता है एवं उनकी कोई बेटी नहीं है।

गूफी पेंटल का परिवार (Gufi Paintal Family)

पिता का नाम (Father’s Name)गुरुचरण पेंटल
माता का नाम (Mother’s Name)ज्ञात नहीं
बहन का नाम (Sister’s Name)कोई नहीं
भाई का नाम (Brother’s Name)कंवरजीत पेंटल
पत्नी का नाम (Wife’s Name)रेखा पेंटल
बेटी का नाम (Daughter’s Name)कोई नहीं
बेटे का नाम (Son’s Name)हैरी पेंटल

गूफी पेंटल का करियर (Gufi Paintal Career)

दोस्तों भले ही अभिनेता गूफी पेंटल का परिवार अभिनय की दुनिया से जुड़ा हुआ था परंतु उनके पिता चाहते थे कि गूफी पढ़ाई करने के बाद एक इंजीनियर बने।

इसलिए गूफी ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और अपनी शिक्षा को पूर्ण करने के बाद वह जमशेदपुर बिहार में टाटा इंजीनियरिंग एंड लोकोमोटिव फार्म में शामिल हो गए और इसके साथ ही उन्होंने आपातकाल के दौरान कुछ वर्षों तक बिहार की सेना में अपनी सेवाएं दी हैं।

इसके बाद उन्हें टाटा इंजीनियरिंग और लोकोमोटिव की मुंबई शाखा में स्थानांतरित कर दिया गया और उस वक्त उनके भाई भी अभिनय के क्षेत्र से जुड़ चुके थे जिसके बाद वह अपने भाई के नक्शे कदम पर चलते हुए भारतीय मनोरंजन उद्योग से जुड़ गए।

उन्होंने 24 वर्ष की उम्र में एक सहायक निर्देशक के रूप में अपना करियर शुरू किया था और धीरे-धीरे उन्हें चरित्र भूमिकाएं मिलने लगी और उन्होंने वर्ष 1978 में रोमांटिक कॉमेडी फिल्म दिल्लगी में गणेश की भूमिका निभा कर अपने अभिनय की शुरुआत की।

इसके बाद उन्होंने सुहाग, मैदान-ए-जंग, देश परदेश जैसी फिल्मों में अभिनय करते हुए नजर आए, परंतु उन्हें सबसे ज्यादा लोग प्रीता अगर किसी चीज से हासिल हुई तो वह थी बीआर चोपड़ा द्वारा निर्मित महाकाव्य टीवी श्रंखला महाभारत जिसमें उन्होंने शकुनि की भूमिका निभाई थी।

इसके बाद उन्होंने अकबर बीरबल, फिर कोई है, करण संगिनी जैसे टीवी शोज में अभिनय किया है।

गूफी पेंटल की फिल्में (Gufi Paintal Movies)

वर्षफिल्म का नामभूमिका
1975रफू चक्करसलीम
1978दिल्लगीगणेश
1978देश परदेश
1994सुहागअक्षय कुमार के मामा
1995मैदान ए जंगमामा जी
1997दावामंगल सिंह
2000द रिवेंज: गीता मेरा नाम
2006धूमविजय दीक्षित के बॉस
2013महाभारत और बर्बरीकशकुनी
2014सम्राट एंड कंपनीदिनेश दास

गूफी पेंटल के टेलीविजन धारावाहिक (Gufi Paintal TV Serials, Web Series)

वर्षधारावाहिक का नामभूमिका
1988-90महाभारतशकुनी
1988-90कानूनन्यायमूर्ति रघुनाथ
1998-99अकबर बीरबलभुला दो प्याजा
2001सीआईडीचंदर
2002शशह्ह्… कोईडॉक्टर जारकोह
2018कर्ण संगिनीकृपाचार्य
2019-23राधा कृष्णविश्वकर्मा
2021-22जय कन्हैया लाल कीविश्वकर्मा

गूफी पेंटल की कुल संपत्ति (Gufi Paintal Net Worth)

सोशल मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार अभिनेता गूफी पेंटल कि वर्ष 2023 में कुल संपत्ति $4 मिलीयन है जो भारतीय रुपयों में ₹32 करोड़ होती है।

कुल संपत्ति (Net Worth – 2023)$4 मिलीयन
कुल संपत्ति भारतीय रुपयों में (Net Worth In Indian Rupees)₹32 करोड़
वार्षिक आय (Yearly Income)₹1 करोड़
मासिक आय (Monthly Income)₹10 लाख
आय के स्रोत (Income Source)अभिनय, मॉडलिंग, ब्रांड विज्ञापन आदि

गूफी पेंटल की मृत्यु (Gufi Paintal Death, Death Resion, Latest News)

साथियों आपको बता दें कि अभिनेता गूफी पेंटर बीमारी की वजह से एक लंबे समय से हॉस्पिटल में भर्ती थे और उनकी तबीयत पिछले कुछ दिनों से नाजुक बनी हुई थी।

डॉक्टर न उनके इलाज में कोई कमी नहीं छोड़ी परंतु 5 जून 2023 को 78 वर्ष की उम्र में शकुनि का किरदार निभाने वाले अभिनेता गूफी पेंटल इस दुनिया को छोड़कर अलविदा कह गए।

दोस्तों भले ही आज वह हमारे बीच उपलब्ध नहीं है परंतु उन्होंने भारतीय मनोरंजन उद्योग में अपना जो योगदान दिया है उसके लिए उन्हें सदा ही याद किया जाता रहेगा।

गूफी पेंटल का जीवन परिचय, निधन | Gufi Paintal Biography In Hindi

गूफी पेंटल से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण रोचक तथ्य-

  • अभिनेता गूफी पेंटल का जन्म और पालन-पोषण भारत के राजधानी दिल्ली के एक सिख परिवार में हुआ है।
  • गूफी पेंटल के पारिवारिक पृष्ठभूमि पाकिस्तान के लाहौर से संबंधित है।
  • उनके पिता एक कैमरामैन थे और उनके भाई एक अभिनेता एवं मॉडल हैं।
  • अभिनय के क्षेत्र में आने से पहले उन्होंने एक इंजीनियर के रूप में अपना करियर शुरू किया था।
  • आपातकाल के दौरान उन्होंने कुछ समय के लिए सेना में योगदान दिया है।
  • उन्होंने वर्ष 1978 में फिल्म दिल्लगी से अपने अभिनय की शुरुआत की थी।
  • टीवी सीरीज महाभारत में शकुनि की भूमिका निभाने के बाद वह एक लोकप्रिय चेहरा बन गए।
होम पेजclick here

FAQ:

गूफी पेंटल का जन्म कब और कहां हुआ?

अभिनेता गूफी पेंटल का जन्म बुधवार 4 अक्टूबर 1944 को दिल्ली में हुआ था।

गूफी पेंटल की उम्र कितनी थी?

अभिनेता गूफी पेंटल की मृत्यु के समय उम्र 78 वर्ष थी।

गूफी पेंटल की पत्नी कौन है?

अभिनेता गुफी पेंटल का विवाह रेखा पेंटल जी के साथ हुआ था जिनका 1993 में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था।

गूफी पेंटल के बेटे कौन है?

अभिनेता गुफी पेंटल के बेटे का नाम हैरि पेंटर है जो एक अभिनेता।

गूफी पेंटल की नेटवर्थ कितनी है?

अभिनेता गूफी पेंटल कि वर्ष 2023 में कुल संपत्ति $4 मिलीयन है जो भारतीय रुपयों में ₹32 करोड़ होती है।

गूफी पेंटल का निधन कब और कहां हुई?

अभिनेता गूफी पेंटल का निधन 5 जून 2023 को 78 वर्ष की उम्र में मुंबई के एक अस्पताल में हुआ था।

इन्हें भी पढ़ें :-

निष्‍कर्ष

मैं आशा करता हूं की आपको गूफी पेंटल का जीवन परिचय, निधन (Gufi Paintal Biography In Hindi)पसंद आया होगा। अगर आपको यह पोस्ट पसंद आया है तो कमेंट करके अपनी राय दे, और इसे अपने दोस्तो और सोशल मीडिया में भी शेयर करे।

Leave a Comment