माधुरी दीक्षित का जीवन परिचय | Madhuri Dixit Biography In Hindi

माधुरी दीक्षित का जीवन परिचय, जीवनी, जन्म, शिक्षा, परिवार, करियर, पति, उपलब्धियां, विवाद (Madhuri Dixit Biography In Hindi, Wiki, Family, Education, Birthday, Career, Marriage, Husband, Boyfriend, Net Worth, Children’s, Age, Daughter, Social Work, Controversy, Madhuri Dixit Movies, Madhuri Dixit TV show, Achivement, Awards)

माधुरी दीक्षित एक भारतीय अभिनेत्री हैं जिन्होंने भारतीय हिंदी फिल्म जगत में एक ऐसा मुकाम हासिल किया है, जिसे आज की अभिनेत्रियां अपने लिए एक आदर्श के रूप में देखती हैं।

उन्होंने 80 और 90 के दशक में स्वयं को हिंदी सिनेमा में एक प्रमुख अभिनेत्री तथा सुप्रसिद्ध नृत्यांगना के रूप में स्थापित किया एवं उनके लाजवाब नृत्य और स्वाभाविक अभिनय का ऐसा जादू था कि वह उस समय पूरे देश की धड़कन बन गई थी।

सन 2008 में उन्हें भारत सरकार द्वारा भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान “पद्मश्री” से सम्मानित किया जा चुका है।

तो दोस्तों आज के अपने इस लेख माधुरी दीक्षित का जीवन परिचय (Madhuri Dixit Biography In Hindi) में हम आपसे उनके बारे में बहुत ही रोचक जानकारियों को विस्तार से साझा करेंगे, तो आइए जानते हैं उनके बारे में-

माधुरी दीक्षित का जीवन परिचय | Madhuri Dixit Biography In Hindi

Table of Contents

माधुरी दीक्षित का जीवन परिचय

नाम (Name)माधुरी दीक्षित
उपनाम( Nick Name)बब्बली और धक- धक गर्ल
जन्म (Date Of Birth)15 मई 1967
जन्म स्थान (Birth Place)मुंबई ,महाराष्ट्र (भारत)
राशि (Zodiac Sine)वृषभ
उम्र (Age)56 वर्ष 2023 के अनुसार
धर्म (Religion)हिंदू
गृह नगर (Home Town)मुंबई, महाराष्ट्र (भारत)
नागरिकता (Nationality)भारतीय
लंबाई (Height)5 फीट 4 इंच (लगभग)
वजन (Weight)56 किलोग्राम (लगभग)
शारीरिक माप (Body Measurement)36- 27 -35
आंखों का रंग (Eyes Colour)भूरा
बालों का रंग (Hair Colour)काला
शैक्षिक योग्यता (Education)स्नातक (माइक्रो-बायोलॉजी)
स्कूल (School)डिवाइन चाइल्ड हाई स्कूल, मुंबई
कॉलेज (College)पार्ले कॉलेज, मुंबई
पेशा (Profession)अभिनेत्री
शौक (Hobbies)नृत्य करना, और पढ़ना
बॉयफ्रेंड (Boyfriend)अनिल कपूर
संजय दत्त
वैवाहिक स्थिति (Marrital Status)विवाहित
शादी की तारीख (Marriage Date)17 अक्टूबर 1999
कुल संपत्ति (Net Worth)$34 मिलीयन

माधुरी दीक्षित कौन है ? (Who Is Madhuri Dixit?)

माधुरी दीक्षित एक प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री एवं मॉडल हैं जिन्हें फिल्म- “बेटा”, “साजन” और “हम आपके हैं कौन” में उनकी भूमिकाओं के लिए जाना जाता है। उन्हें भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान “पद्मश्री” से भी सम्मानित किया जा चुका है।

माधुरी दीक्षित को हिंदी सिनेमा जगत में उनकी बेहतरीन अदाकारी के लिए उन्हें 15 बार फिल्मफेयर पुरस्कारों के लिए नामांकित किया गया है, जिसमें से उन्होंने 8 बार फिल्मफेयर पुरस्कार जीते हैं।

माधुरी दीक्षित का जन्म एवं शुरुआती जीवन

माधुरी दीक्षित का जन्म 15 मई 1967 को महाराष्ट्र के मुंबई शहर में एक मध्यम वर्गीय मराठी ब्राह्मण परिवार में हुआ। उनके पिता का नाम ‘स्वर्गीय श्री शंकर दीक्षित’ और माता का नाम ‘स्नेहलता दीक्षित’ है।

उनके परिवार में दो बहने ‘रूपा दीक्षित’ और ‘भारती दीक्षित‘ के अलावा उनके एक भाई भी है जिनका नाम ‘अजीत दीक्षित’ है।

माधुरी दीक्षित ने महज 3 वर्ष की उम्र में ही कथक नृत्य सीखना शुरू कर दिया था और अब वह एक पेशेवर कथक डांसर है।

वह बहुत कम उम्र में मनोरंजन उद्योग में शामिल हो गई थी और अपने करियर की शुरुआत के कुछ ही वर्षों में एक बड़ी सफलता हासिल की है।

उन्हें धक-धक गर्ल के नाम से भी जाना जाता है, उन्हें यह नाम फिल्म “बेटा” के रिलीज हुए गाने “धक -धक” में अभिनय करने के बाद मिला है। उन्हें “अभिव्यक्ति की रानी” के रूप में भी जाना जाता है।

माधुरी दीक्षित की शिक्षा (Madhuri Dixit Education)

माधुरी दीक्षित ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा मुंबई के डिवाइन चाइल्ड हाई स्कूल से प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने अपनी शिक्षा को आगे बढ़ाने के लिए मुंबई के पार्ले कॉलेज में दाखिला लिया और यहां से उन्होंने माइक्रो-बायोलॉजी में अपनी स्नातक की शिक्षा प्राप्त की।

हालांकि एक अभिनेत्री के रूप में अपना करियर बनाने के लिए उन्होंने अपने कॉलेज की शिक्षा को छोड़ दिया था।

माधुरी दीक्षित का परिवार- (Madhuri Dixit Family)

पिता का नाम (Father’s Name)स्वर्गीय श्री शंकर दीक्षित
माता का नाम (Mother’s Name)स्नेहलता दीक्षित
भाई का नाम (Brother’s Name)अजीत दीक्षित
बहन का नाम (Sister’s Name)रूपा दीक्षित और भारती दीक्षित
पति का नाम (Husband’s Name)श्रीराम माधव नेने
बच्चों के नाम (Children’s Name)दो बेटे: रायन नेने और अरीन नेने

माधुरी दीक्षित के बॉयफ्रेंड (Madhuri Dixit Boyfriend’s)

संजय दत्त (Madhuri Dixit & Sanjay Dutt)

माधुरी और संजय दत्त ने फिल्म “दयावान” और “खलनायक” में एक साथ काम किया है और दोनों ही फिल्में बेहद सफल साबित हुई है‌। इसके बाद उनके अफेयर की बातें सामने आने लगी थी।

माधुरी और संजय के इस रिश्ते से माधुरी के पिता बहुत नाराज हुए थे, क्योंकि संजय पहले से “रिचा शर्मा” के साथ शादीशुदा थे। पर जब संजय दत्त पर अवैध हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार हो गए तो इनका यह रिश्ता कुछ समय में खत्म हो गया।

अनिल कपूर (Madhuri Dixit & Anil Kapoor)

संजय दत्त से ब्रेकअप के तुरंत बाद ही माधुरी दीक्षित का नाम अनिल कपूर जी के साथ जोड़ा जाने लगा था और इसी कारण माधुरी दीक्षित और संजय के रिश्ते की बातें भी खत्म हुई थी।

माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर ने साथ में कई फिल्मों में अभिनय किया है और इनकी इस जोड़ी को लोगों द्वारा काफी पसंद भी किया गया।

माधुरी दीक्षित की शादी (Madhuri Dixit Husband Name)

माधुरी दीक्षित ने अपने परिवार के कहने पर 17 अक्टूबर 1990 को श्रीराम माधव नेने से शादी कर ली जो कि एक कार्डियोवैस्कुलर सर्जन है।

माधुरी दीक्षित और श्रीराम माधव नेने के दो बेटे हैं जिनके नाम “रायन नेने” और अरीन नेने” हैं।

माधुरी दीक्षित का करियर (Madhuri Dixit Career)

अपनी शिक्षा को बीच में ही छोड़कर माधुरी दीक्षित ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत वर्ष 1984 में राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म “अबोध” से की थी परंतु यह फिल्म कुछ खास नहीं चल पाई।

उन्हें अपने शुरुआती करियर में बहुत सारी असफलताओं का मुंह देखना पड़ा था लेकिन उन्हें हिंदी सिनेमा में पहचान मिली फिल्म “तेजाब” से इस फिल्म में उनकी बेहतरीन अदाकारी के लिए उन्हें फिल्मफेयर पुरस्कार का पहला नामांकन भी प्राप्त हुआ था।

इस फिल्म का गाना “एक -दो- तीन” आज भी माधुरी दीक्षित का आईकॉनिक सॉन्ग माना जाता है इस सफल फिल्म के बाद फिर उन्होंने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा और हिंदी सिनेमा में बैक टू बैक हिट फिल्में दी।

उन्होंने अपने फिल्मी सफर के दौरान अभिनेता अनिल कपूर के साथ तकरीबन 20 फिल्मों में अभिनय किया है जिसमें से अधिकतर फिल्में सुपरहिट नहीं है।

माधुरी दीक्षित का जीवन परिचय | Madhuri Dixit Biography In Hindi

माधुरी दीक्षित का टीवी करियर (Madhuri Dixit TV Career)

माधुरी दीक्षित ने अपने टीवी करियर की शुरुआत साल 1985 में राजश्री प्रोडक्शन के “पेइंग गेस्ट” से की थी। इस शो में वह मेहमान की भूमिका में नजर आई थी इसके बाद साल 2001 में वह सोनी चैनल के शो “कौन बनेगा करोड़पति?” में भी नजर आई थी।

माधुरी दीक्षित डांस बेस्ट रियलिटी शो “नच बलिए” में भी नजर आ चुकी है इसके साथ ही वह डांस बेस्ट रियलिटी शो “झलक दिखला जा” सीजन 4, 5, 6 ,7 में भी बतौर जज रह चुकी हैं।

माधुरी दीक्षित से जुड़े विवाद (Madhuri Dixit Controversy)

  • वर्ष 1988 में माधुरी दीक्षित को फिल्म “दयावान” में अपने से 20 वर्ष बड़े अभिनेता ‘विनोद खन्ना’ के साथ किसिंग सीन के लिए यह कहा गया कि, यह सबसे खराब दृश्यों में से एक है।
  • वर्ष 2015 में मैगी में मिला हानिकारक केमिकल एमएसजी विवादित उत्पाद बन गया, जिसके कारण माधुरी दीक्षित, ‘अमिताभ बच्चन’ और ‘प्रीति जिंटा’ के ऊपर उत्पादों को गलत तरीके से प्रस्तुत करने के लिए एफ आई आर दर्ज कराई गई थी।

माधुरी दीक्षित की पसंदीदा वस्तुएं (Madhuri Dixit Favourite Things)

पसंदीदा स्थान (Favourite Place)मालदीव
पसंदीदा भोजन (Favourite Food)कंडे पोहे, जुनका बहकर ,मोदक
पसंदीदा अभिनेता (Favourite Actor)बलराज साहनी ,ग्रेगरी पेक
पसंदीदा अभिनेत्री (Favourite Actoris)नरगिस, मधुबाला
पसंदीदा नर्तक (Favourite Dancer)हेमा मालिनी, हेलेन, बिरजू महाराज, जीन केली
पसंदीदा रंग (Favourite Colour)नारंगी
पसंदीदा खेल (Favourite Game)टेनिस

माधुरी दीक्षित की कुल संपत्ति (Madhuri Dixit Net Worth)

सोशल मीडिया में उपलब्ध जानकारी के अनुसार माधुरी दीक्षित की कुल संपत्ति $34 मिलियन आंकी गई है जो कि भारतीय रुपयों में लगभग ₹250 करोड़ रुपए होती है।

माधुरी दीक्षित एक फिल्म के लिए ₹4-5 करोड़ और रियलिटी शो के एक सीजन के लिए ₹24-25 करोड़ चार्ज करती है।

कुल संपत्ति (Net Worth -2023)$34 मिलीयन
कुल संपत्ति भारतीय रुपयों में (Net Worth In Indian Rupees)₹250 करोड़
वार्षिक आय (Yearly Income)₹12 करोड़ +
मासिक आय (Monthly Income)₹1 करोड़ +

माधुरी दीक्षित से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण रोचक तथ्य

  • माधुरी का जन्म एक मराठी ब्राह्मण परिवार में हुआ था।
  • उन्होंने मात्र 3 वर्ष की उम्र से नृत्य सीखना शुरू कर दिया था।
  • बॉलीवुड में प्रवेश करने से पहले एक वह भारत की एक टॉप मॉडल रही है।
  • फिल्म “हम आपके हैं कौन” में माधुरी ने सलमान खान की तुलना में अधिक फीस ली थी।
  • अपने भावी पति श्रीराम माधव नेने से उनकी पहली मुलाकात अपने भाई के माध्यम से हुई थी।
  • 2014 में उन्हें भारत में यूनिसेफ गुडविल राजदूत नियुक्त किया गया था।
  • उन्हें नृत्य के प्रति काफी लगाव है और वह सप्ताह में कम से कम 3 बार कत्थक नृत्य का अभ्यास करती है।
  • उन्हें कॉकरोच से बहुत डर लगता है।
  • वह ताइकांडो में भी प्रशिक्षित हैं।
  • यदि वह एक अभिनेत्री ना होती तो वह एक डॉक्टर होती।

FAQ:

माधुरी दीक्षित कौन है?

माधुरी दीक्षित एक प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री हैं जिन्हें फिल्म- “बेटा”, “साजन” और “हम आपके हैं कौन” में उनकी भूमिकाओं के लिए जाना जाता है।

माधुरी दीक्षित की उम्र कितनी है?

56 वर्ष 2023 के अनुसार ।

माधुरी दीक्षित के पति कौन है?

श्रीराम माधव नेने ।

माधुरी दीक्षित की नेटवर्थ कितनी है?

$34 मिलीयन।

माधुरी दीक्षित की पहली फिल्म कौन सी है?

माधुरी दीक्षित की पहली फिल्म ‘अबोध’ थी जो राजश्री प्रोडक्शन के द्वारा बनी थी।

इन्हें भी पढ़ें :-

निष्‍कर्ष

मैं आशा करता हूं की आपको “माधुरी दीक्षित का जीवन परिचय | Madhuri Dixit Biography In Hindi” पसंद आया होगा। अगर आपको यह पोस्ट पसंद आया है तो कमेंट करके अपनी राय दे, और इसे अपने दोस्तो और सोशल मीडिया में भी शेयर करे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment