महेंद्र सिंह धोनी का जीवन परिचय | Mahendra Singh Dhoni Biography In Hindi

महेंद्र सिंह धोनी का जीवन परिचय, जीवनी, जन्म, शिक्षा, उम्र, परिवार, गर्लफ्रेंड, पत्नी, बेटी, संपत्ति, रिकॉर्ड, विवाद (Mahendra Singh Dhoni Biography In Hindi, Wiki, Family, Education, Birthday, Career, Age, Marriage, Wife, Girlfriend, Daughter, Personal Life, Brother, Movies, Net Worth, Controversy, Records, Awards, Achievement, Height)

साथियों महेंद्र सिंह धोनी का नाम आज दुनिया भर के महान क्रिकेटरों में आता है और आज वह एक कामयाब खिलाड़ी है।

परंतु दोस्तों उनके एक क्रिकेटर बनने की यह राह इतनी आसान नहीं थी और एक साधारण इंसान से लेकर एक महान क्रिकेटर बनने के लिए उन्होंने अपने जीवन में बहुत से संघर्षों का सामना किया है।

धोनी ने क्रिकेट खेलने की शुरुआत अपने स्कूल के दिनों से की थी परंतु भारतीय टीम का हिस्सा बनने में उन्हें कई वर्षों का संघर्ष करना पड़ा लेकिन

जैसे ही उन्हें देश के लिए खेलने का मौका मिला तो उन्होंने इस मौके का बखूबी उपयोग किया और धीरे-धीरे अपने आप को क्रिकेट की दुनिया में स्थापित कर लिया है।

तो दोस्तों आज के अपने लेख महेंद्र सिंह धोनी का जीवन परिचय (Mahendra Singh Dhoni Biography In Hindi) में हम आपको उनके बारे में बहुत सी जानकारियां देंगे तो आइए जानते हैं उनके बारे में-

महेंद्र सिंह धोनी का जीवन परिचय | Mahendra Singh Dhoni Biography In Hindi

Table of Contents

महेंद्र सिंह धोनी का जीवन परिचय-

नाम (Name)महेंद्र सिंह धोनी
पेशा (Profession)क्रिकेटर
जन्म (Date Of Birth)7 जुलाई 1981
जन्म स्थान (Birth Place)रांची, झारखंड (तब बिहार) भारत
राशि (Zodiac Sine)कर्क
उम्र (Age)42 वर्ष (2023 के अनुसार)
धर्म (Religion)हिंदू
जाति (Cast)राजपूत
गृह नगर (Home Town)रांची ,झारखंड, भारत
नागरिकता (Nationality)भारतीय
लंबाई (Height)(लगभग) 5 फुट 9 इंच
आंखों का रंग (Eyes Colour)गहरा भूरा
शैक्षिक योग्यता (Education)कॉलेज ड्रॉपआउट
शौक (Hobbies)बाइकिंग, फुटबॉल खेलना, टेनिस खेलना, तैराकी करना
गर्लफ्रेंड (Girlfriend)प्रियंका झा
लक्ष्मी राय
साक्षी सिंह रावत
वैवाहिक स्थिति (Marrital Status)विवाहित
कुल संपत्ति (Net Worth)$127 मिलियन

महेंद्र सिंह धोनी कौन है? (Who Is Mahendra Singh Dhoni?)

महेंद्र सिंह धोनी एक भारतीय पेशेवर क्रिकेटर हैं जिन्होंने कई स्तर पर भारतीय टीम का नेतृत्व किया है और वह क्रिकेट के इतिहास में सबसे महान कप्तान विकेटकीपर बल्लेबाज और फिशिनर के रूप में जाने जाते हैं।

धोनी दाएं हाथ के विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में खेलते हैं और अपनी शांत का पानी एवं तंग परिस्थितियों में मैच खत्म करने की क्षमता के लिए जाने जाते हैं एवं इसके साथ ही वह इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान भी रहे हैं।

महेंद्र सिंह धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 को झारखंड के रांची में एक मध्यमवर्गीय राजपूत हिंदू परिवार में हुआ था। और उनके पिता का नाम श्री पान सिंह है जो कि मेकॉन कर्मचारी; जूनियर मैनेजमेंट पद पर कार्यरत हैं।

उनकी माता जी का नाम श्री देवकी देवी है और उनके परिवार में उनके माता-पिता के अलावा उनके एक बड़े भाई नरेंद्र सिंह धोनी है और वह एक राजनीति की है एवं एक बड़ी बहन है जिनका नाम जयंती गुप्ता है।

महेंद्र सिंह धोनी की शिक्षा (Mahendra Singh Dhoni Education)

भारत के झारखंड राज्य में जन्मे महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी स्कूली शिक्षा को झारखंड के डीएवी जवाहर विद्या मंदिर स्कूल से हासिल की है और अपने 12वीं तक की शिक्षा को हासिल करने के बाद उन्होंने सेंट जेवियर कॉलेज मैं दाखिला लिया था।

कॉलेज की शिक्षा के दौरान महेंद्र सिंह धोनी को अपनी शिक्षा के साथ समझौता करना पड़ा था क्योंकि परिस्थितियों ने उन्हें पढ़ाई या क्रिकेट में से एक को चुनने का मौका दिया था और उन्होंने उन्होंने अपनी पढ़ाई को बीच में ही छोड़ दिया।

महेंद्र सिंह धोनी का परिवार (Mahendra Singh Dhoni Family)

पिता का नाम (Father’s Name)पान सिंह
माता का नाम (Mother’s Name)देवकी देवी
भाई का नाम (Brother’s Name)नरेंद्र सिंह धोनी
बहन का नाम (Sister’s Name)जयंती गुप्ता
पत्नी का नाम (Wife’s Name)साक्षी धोनी
बेटी का नाम (Daughter’s Name)जीवा धोनी
बेटे का नाम (Son’s Name)कोई नहीं

महेंद्र सिंह धोनी की गर्लफ्रेंड, पत्नी, बेटी (Mahendra Singh Dhoni Wife’s Name)

महेंद्र सिंह धोनी और प्रियंका झा की लव स्टोरी (M.S. Dhoni And Priyanka Jha)

भारत के महान खिलाड़ियों में से एक महेंद्र सिंह धोनी की जिंदगी में सर्वप्रथम प्रियंका झा नाम की लड़की का आगमन हुआ जो उनकी गर्लफ्रेंड बनी लेकिन वर्ष 2002 में उनकी मृत्यु हो गई थी जिसके कारण उनकी यह लव स्टोरी अधूरी रह गई।

महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी की लव स्टोरी (Mahendra Singh Dhoni And Sakshi Dhoni Love Story, Daughter)

दोस्तों क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने 4 जुलाई 2010 को साक्षी धोनी के साथ विवाह किया था और उनका यह विवाह एक लव मैरिज थी।

उनके बारे में ऐसा कहा जाता है कि दोनों एक ही स्कूल में पढ़ा करते थे परंतु जब साक्षी छोटी थी तब उनके पिता देहरादून में शिफ्ट हो गए थे जिसके कारण साक्षी को अपना स्कूल बीच में ही छोड़ना पड़ा था।

साक्षी के देहरादून से पर हो जाने के बाद धोनी और साक्षी लंबे अरसे तक एक दूसरे से दूर रहे और फिर वर्ष 2007 में एक बार फिर दोनों की मुलाकात हो कोलकाता में हुई।

दरअसल हुआ यह था कि उस समय भारतीय क्रिकेट टीम जिस होटल में रुकी हुई थी साक्षी उसी होटल में बतौर एक इंटर्न कार्य कर रही थी और इसी दौरान धोनी और साक्षी काफी समय के बाद एक दूसरे से वापस मिले थे।

इसके बाद दोनों ने एक दूसरे को लंबे समय तक जानने के करीब 3 वर्ष बाद महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी ने 4 जुलाई 2010 को शादी कर ली और उनकी एक बेटी भी है जिनका नाम जीवा धोनी है।

महेंद्र सिंह धोनी का करियर (Mahendra Singh Dhoni Career)

महेंद्र सिंह धोनी ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की शुरुआत वर्ष 2004 में की थी और अपने बल्ले से पाकिस्तान के खिलाफ पांचवें अंतरराष्ट्रीय मैच में 148 रनों की पारी खेली थी और 1 साल के भीतर वह भारत की टेस्ट टीम में शामिल हो गए।

इसके बाद उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ एक शतक के साथ खुद को स्थापित किया और अपने अनुभवहीनता के बावजूद उन्होंने वर्ष 2007 में एकदिवसीय टीम की कप्तानी संभाली और भारत को t20 विश्व खिताब दिलाया।

इसके बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के साथ सीरीज ओं पर जीत हासिल की और दूसरों के बीच भारत को दिसंबर 2009 में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर पहुंचाया।

इसके बाद धोनी को वर्ष 2008 और 2009 में आईसीसी वन डे इंटरनेशनल प्लेयर ऑफ द ईयर के अवार्ड से सम्मानित किया गया और

वर्ष 2011 के एकदिवसीय विश्व कप में उन्होंने नाबाद 51 रनों की तूफानी पारी खेलकर मुंबई में घरेलू दर्शकों के सामने फाइनल में श्रीलंका पर भारत की जीत का मार्ग प्रशस्त किया था।

इसके साथ ही उन्होंने वर्ष 2015 क्रिकेट विश्व कप के सेमीफाइनल में भारत का नेतृत्व किया था और 2017 में भारत के कप्तान के रूप में उन्होंने भारत के कप्तान के रूप में कार्य करना बंद कर दिया,

उन्होंने 331 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत का नेतृत्व किया है जो खेल के इतिहास में एक कप्तान के लिए सबसे अधिक है और 3 साल बाद उन्होंने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता से सन्यास ले लिया।

महेंद्र सिंह धोनी का जीवन परिचय | Mahendra Singh Dhoni Biography In Hindi

महेंद्र सिंह धोनी का आईपीएल करियर (Mahendra Singh Dhoni IPL Career, Awards)

साथियों जैसा कि हम जानते हैं कि हमारे भारत में वर्ष 2008 में इंडियन प्रीमियर लीग का गठन हुआ था और लीग के उद्घाटन सत्र में ही महेंद्र सिंह धोनी को चेन्नई सुपर किंग्स ने 1.5 मिलियन की कीमत के साथ अपनी टीम का हिस्सा बनाया था जो उस समय आईपीएल का सबसे बड़ा अनुबंध था।

उन्होंने भी टीम को अपना पूरा सहयोग प्रदान किया और लगातार दो बार वर्ष 2010 और 2011 में अपनी टीम को जीत के खिताब तक पहुंचाया।

परंतु वर्ष 2016 मैच फिक्सिंग कांड को लेकर सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी को 2 सीजन के लिए निलंबित कर दिया गया और उस वक्त वह सुपरजाइंट्स के साथ मिल गए।

इसके बाद वर्ष 2018 में उन्होंने पुनः चेन्नई सुपर किंग्स में अपनी वापसी की और तब से वह लगातार चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का हिस्सा है और वर्ष 2021 में उन्होंने अपनी टीम को आईपीएल चैंपियनशिप जिताई।

इस प्रकार से वह वर्ष 2021 तक महेंद्र सिंह धोनी अपने कौशल से अपनी टीम को चार बाहर जीत तक पहुंचा चुके थे और हाल ही में वर्ष 2023 में उन्होंने पांचवी बर अपनी टीम को इंडियन प्रीमियर लीग का खिताब जिताया है।

महेंद्र सिंह धोनी से जुड़े विवाद (Mahendra Singh Dhoni Controversy)

  • वर्ष 2007 में उनके इलाके के 40 निवासियों ने उनके खिलाफ घर में स्विमिंग पूल के रखरखाव में पानी की बर्बादी के खिलाफ याचिका दायर की थी क्योंकि उस समय उनका मोहल्ला भीषण जल संकट से गुजर रहा था।
  • एक बार वह अपनी हमर एच2 को लेकर कर चोरी के विवाद में शामिल हो गए थे क्योंकि भारत में वाहन को चार लाख के पंजीकरण शुल्क की आवश्यकता थी परंतु पंजीकरण शुल्क केवल ₹53000 था।
  • वर्ष 2013 के आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग के दौरान धोनी सुप्रीम कोर्ट के रडार पर थे क्योंकि वह सट्टेबाजी की चारसीट के अनुसार गुरुनाथ मयप्पन के संपर्क में थे।
  • वर्ष 2016 में आम्रपाली हाउसिंग प्रोजेक्ट के निवासियों द्वारा सोशल मीडिया कंपनी और इस कंपनी के ब्रांड एंबेसडर धोनी को टर्न ओन किया गया था जिसके बाद धोनी ने इस फर्म के ब्रांड एंबेसडर के रूप में इस्तीफा दे दिया था।

महेंद्र सिंह धोनी की कुल संपत्ति (Mahendra Singh Dhoni Net Worth)

सोशल मीडिया में उपलब्ध जानकारी के अनुसार वर्ष 2023 में भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की कुल संपत्ति $127 मिलीयन है जो कि भारतीय रुपयों में करीब ₹1040 करोड़ होती है

कुल संपत्ति (Net Worth)$127 मिलीयन
कुल संपत्ति भारतीय रुपयो में (Net Worth In Indian Rupees)₹1040 करोड़
वार्षिक आय (Yearly Income)₹50 करोड़ +
मासिक आय (Monthly Income)₹4 करोड़ +
आईपीएल वेतन (IPL Selary)₹12 करोड़
आय के स्रोत (Income Source)क्रिकेट, व्यवसाय, ब्रांड विज्ञापन आदि

महेंद्र सिंह धोनी से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण रोचक तथ्य-

  • महेंद्र सिंह धोनी का सरनेम ‘धौनी’ है ना कि धोनी।
  • उन्होंने अपनी कक्षा दसवीं की परीक्षा में 65% अंक हासिल किए थे।
  • महेंद्र सिंह धोनी ने अपने स्कूल के समय से ही क्रिकेट में दिलचस्पी लेना शुरू कर दिया था।
  • 1993 में उन्हें पहली बार स्कूल के क्रिकेट कोच द्वारा गोलकीपर के रूप में देखा गया था।
  • 2006 में होने एमटीवी यूथ आइकन के रूप में वोट दिया गया था।
  • 2011 में उन्हें भारतीय प्रादेशिक सेना द्वारा लेफ्टिनेंट कर्नल के पद से सम्मानित किया गया था।
  • महेंद्र सिंह धोनी अभिनेता जॉन अब्राहम के अच्छे दोस्त हैं।
  • उन्होंने अपना सिग्नेचर शॉट अपने बचपन के दोस्त संतोष लाल से सीखा था जिनका निधन जुलाई 2013 में हो गया था।
  • धोनी एक पालतू पशु प्रेमी है और उनके पास दो पालतू कुत्ते हैं जिनके नाम जारा और सैम हैं।

FAQ:

महेंद्र सिंह धोनी का जन्म कब और कहां?

महेंद्र सिंह धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 को झारखंड के रांची में हुआ था।

महेंद्र सिंह धोनी की उम्र कितनी है?

वर्ष 2023 के अनुसार महेंद्र सिंह धोनी की उम्र 42 वर्ष है।

महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी कौन है?

महेंद्र सिंह धोनी ने 4 जुलाई 2010 को अपनी बचपन की दोस्त साक्षी के साथ लव मैरिज की थी।

महेंद्र सिंह धोनी की बेटी कौन है?

महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी धोनी की एक प्यारी सी बेटी है जिनका नाम जीवा धोनी है।

महेंद्र सिंह धोनी की नेटवर्थ कितनी है?

2023 में भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की कुल संपत्ति $127 मिलीयन है जो कि भारतीय रुपयों में करीब ₹1040 करोड़ होती है

इन्हें भी पढ़ें :-

निष्कर्ष

मैं आशा करता हूं की आपको “महेंद्र सिंह धोनी का जीवन परिचय (Mahendra Singh Dhoni Biography In Hindi)” पसंद आया होगा। अगर आपको यह पोस्ट पसंद आया है तो कमेंट करके अपनी राय दे, और इसे अपने दोस्तो और सोशल मीडिया में भी शेयर करे।

Leave a Comment