मानुषी छिल्‍लर का जीवन परिचय | Manushi Chhillar Biography In Hindi

मानुषी छिल्‍लर का जीवन परिचय, जीवनी, जाति, शिक्षा, उम्र, मिस वर्ल्‍ड 2017 (Manushi Chhillar Biography in Hindi, Age, Height, Education, Winning Pic, Caste, Boyfriend, Miss World, Miss World 2017 from India)

चीन के सन्‍या में आयोजित मिस वर्ल्‍ड 2017 (Miss World 2017) के कॉम्पिटीशन में भारत की मानुषी छिल्‍लर ने जीत हासिल कर अपने देश को गोरवान्वित किया हैं।

मानुषी भारत के हरियाणा स्‍टेट से ताल्‍लुक रखती हैं इसी वर्ष 2017 में इन्‍होंने फेमिना मिस इंडिया 2017 का खिताब हासिल किया ओर आज देश की छठवीं मिस वर्ल्‍ड के रूप में अपना नाम इतिहास के पन्‍नों में दर्ज कराया हैं।

मानुषी छिल्‍लर का जीवन परिचय | Manushi Chhillar Biography In Hindi

मानुषी छिल्‍लर का जीवन परिचय

नाम (Full Name)मानुषी छिल्‍लर
जन्‍म तारीख (Date of Birth)14 मई 1997
उम्र (Age)24 साल
जन्‍म स्‍थान (Birth Place)सोनीपत, हरियाणा, भारत
गृहनगर (Home town)सोनीपत, हरियाणा, भारत
शिक्षा (Education)एमबीबीएस
स्‍कूल (School)सेंट थॉमस स्‍कूल, नई दिल्‍ली
विश्‍व विद्यालय (University)भगत फूल सिंह राजकीय महिला चिकित्‍सा महाविद्यालय, सोनीपत
राशि (Zodiac Sign)वृषभ राशि
लंबाई (Height)5 फीट 8 इंच
वजन (Weight)55 किलोग्राम
ऑंखों का रंग (Eye Colour)भूरा
बालों का रंग (Hair Colour)भूरा
धर्म (Religion)हिन्‍दू धर्म
जाति (Caste)जाट
नागरिकता (Nationality)भारतीय
पेशा (Profession)अभिनेत्री
शुरूआतबॉलीवुड फिल्‍म: पृथ्‍वीराज (2021)
वैवाहिक स्थितिअविवाहित

मानुषी छिल्‍लर का जन्‍म एवं शुरूआती जीवन

मानुषी छिल्‍लर का जन्‍म 14 मई 1997 को हरियाणा के सोनीपत शहर में पिता डॉ. मित्रा बसु एवं मॉं डॉ. नीलम छिल्‍लर के यहां एक जाट परिवार में हुआ था। मानुषी एक डॉक्‍टरों के परिवार से ताल्‍लुक रखती हैं।

इनके पिता डॉ. मित्रा बसु एक चिकित्‍सक होने के साथ एक वैज्ञानिक है जो रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) में काम करते हैं।

इनकी मॉं भी एक मेडिकल डॉक्‍टर होने के साथ साथ मानव व्‍यवहार और संबद्ध विज्ञान संस्‍थान में काम करती हैं। मानुषी के अलावा इनके परिवार में इनकी एक बहन भी हैं। जिसका नाम दवांगना छिल्‍लर हैं एवं इनके छोटे भाई का नाम दलमित्रा छिल्‍लर हैं।

मानुषी छिल्लर की शिक्षा (Manushi Chhillar Education)

मानुषी छिल्लर की पढ़ाई की बात करें तो इन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई सेंट थॉमस स्कूल जो नई दिल्ली में स्थित है यहां से 12वीं की पढ़ाई सीबीएसई पैटर्न से पूरा किया। जिसमें उस समय मानसी चिल्लर 96% अंक लाकर टॉपर लिस्ट में अपनी जगह बनाई थी।

उसके बाद उनकी कॉलेज की पढ़ाई की बात करें तो इन्होंने भगत फूल सिंह मेडिकल कॉलेज जो सोनीपत में स्थित है वहां से MBBS Medical की पढ़ाई पूरी की जो एक गर्ल्स कॉलेज है। और इसी बीच में उन्होंने मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया।

मानुषी छिल्‍लर का परिवार (Manushi Chhillar Family)

पिता का नाम (Father Name)डॉ. मित्रा बसु
माता का नाम (Mother Name)डॉ. नीलम छिल्‍लर
भाई का नाम (Brother Name)दलमित्रा छिल्‍लर
बहन का नाम (Sister Name)देवांगना छिल्‍लर

मानुषी छिल्लर का मिस वर्ल्ड 2017 का खिताब (Manushi Chhillar Miss World 2017)

मनुषी छिल्लर 2017 में विश्व सुंदरी चैंपियन बनकर पूरे भारत का नाम रोशन कर दिया है भारत की विश्व सुंदरी की बात करें तो भारत में अभी तक 6 बार विश्व सुंदरी बन चुके हैं।

इस तरह से 20 वर्ड में भारत टॉप पोजीशन पर है इसी के साथ वेनेजुएला देश भी 6 बार विश्व सुंदरी का खिताब जीत चुका है।

विश्व सुंदरी में इंडिया की बात करें तो सन 2000 में प्रियंका चोपड़ा के बाद Miss World में मानुषी छिल्लर का 2017 में है जो गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो चुका है।

मानुषी छिल्लर का मिस वर्ल्ड 2017 का खिताब (Miss World 2017)
Manushi Chhillar Miss World 2017

विश्व सुंदरी बनने के लिए पूरे विश्व भर से बड़े-बड़े मॉडल और एक्ट्रेस उपस्थित होते हैं उनके बीच में कंपटीशन किया जाता है। जिसमें से प्रतिभागियों को बहुत से प्रोजेक्ट और टास्क को पूरा करना पड़ता है तभी इनको आखिरी चरण में मौका दिया जाता है।

जिसके लिए प्रतिभागी कई वर्षों से तैयारी किए हुए होते हैं इनको पूरे नियम कानून से भी चलना पड़ता है क्योंकि थोड़ी सी भी चूक होती है तो सीधा बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता है।

Miss World 2017 का कंपटीशन चीन के सान्या नामक शहर में 18 नवंबर 2017 में आयोजित हुआ था। जिसमें विश्व भर से प्रतिभागी भाग लिए थे।

भारत में मिस वर्ल्ड का खिताब 18 जुलाई 2000 को लंदन में आयोजित हुआ था जिसमें प्रियंका चोपड़ा ने खिताब जीता था। उसके 17 वर्ष बाद मानुषी छिल्लर ने खिताब को अपने नाम किया है। इसी तरह से भारत में मिस वर्ल्ड का खिताब 6 बार आ चुका है।

निधि भानुशाली का जीवन परिचय

मनुषी छिल्लर का फेमिना मिस इंडिया का खिताब (Femina Miss India)

साल 2016 में मानुषी ने मिस इंडिया ऑर्गेनाइजेशन के द्वारा आयोजित होने वाली प्रतियोगिता प्रिंसेस मे हिस्सा लिया था इस इवेंट को बिग बाजार स्पॉन्सर किया गया था। इस प्रतियोगिता में उन्हें विजेता का ताज बनया गया था। प्रतियोगिता के दौरान उन्हें उप प्रतियोगिता में मिस फोटोजेनिक का खिताब भी मिला।

साल 2017 में उन्होंने एक बार फिर फेमिना मिस इंडिया हरियाणा में भाग लिया और एक बार फिर विजेता का खिताब जीता।

इसके बाद में उन्होंने 25 जून 2017 यशराज फिल्म स्टूडियो में अयोजित फिनाले इवेंट में प्रतियोगिता का मुख्य खिताब फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2017 जीता। इस तरह उन्होंने मिस वर्ल्ड 2017 में भारत का प्रतिनिधित्व करने का अधिकार अर्जित किया।

मनुषी छिल्लर को प्राप्त अवॉर्ड्स (Awards)

  • मानुषी ने भारत में होने वाली प्रतियोगिता टॉप मॉडल पीपल चॉइस में सेमीफाइनलिस्ट रहते हुए “ब्यूटी विद अ परपज” में सह विजेता रही। उन्होंने करीबन 20 गांव की महिलाओं को मासिक रक्तस्राव के बारे में जागरूक किया किया।
  • 25 जून 2017 में मानुषी छिल्लर ने फेमिना मिस इंडिया की प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हुए “मिस फोटोजेनिक” का ताज अपने नाम किया। इसके साथ ही अभी 18 नवंबर को विश्व सुंदरी का खिताब जीतकर पूरे विश्व में भारत का परचम लहराया।

मनुषी छिल्लर के विवाद (Manushi Chhillar Controversy)

मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद 19th नवंबर को कांग्रेस के नेता शशि थरूर ने ट्विटर पर मजाक करते हुए कहा कि भाजपा के नोटबंदी वाले फैसले का भारत में इतना असर पड़ा कि हमारे छिल्लर भी मिस वर्ल्ड बन गए।

जिसके मानसी ने भी कहा कि उन्हें ऐसी छोटी सोच वालों की बातों को सुनने में कोई रुचि नहीं है। हालांकि अपनी गलती मानते हुए थरूर ने माफी भी मांगी। और कहा मैं इस छोटी सोच वाले ट्वीट के लिए माफी भी मांगता हूं।

मानुषी छिल्‍लर की कुल संपत्ति (Manushi Chhillar Net worth)

मानुषी छिल्‍लर सैलरी (Salary)2.5 लाख रूपये हर महीने
मानुषी छिल्‍लर नेटवर्थ (Net worth 2022)25 करोड़

FAQ:

कौन से नंबर की मिस वर्ल्ड है मानुषी छिल्लर?

6 वे नंबर की मिस वर्ल्ड है मानुषी।

मानुषी छिल्लर मिस वर्ल्ड कब बनी थी?

18 नवंबर 2017 में

मानुषी छिल्लर की उम्र कितनी है?

25 वर्ष (14 मई 1997)

मानुषी छिल्लर का जन्म कब और कहां हुआ था?

मानुषी छिल्लर का जन्म 14 मई 1997 को सोनीपत हरियाणा, भारत में हुआ था।

मानुषी छिल्लर कौन है?

मानुषी छिल्लर एक भारतीय अभिनेत्री, मॉडल और मिस वर्ल्ड 2017 प्रतियोगिता की विजेता है।

इन्‍हें भी पढ़ें

निष्‍कर्ष

मैं आशा करता हूं की आपको “मानुषी छिल्‍लर का जीवन परिचय | Manushi Chhillar Biography In Hindi” पसंद आया होगा। अगर आपको यह पोस्ट पसंद आया है तो कमेंट करके अपनी राय दे, और इसे अपने दोस्तो और सोशल मीडिया में भी शेयर करे।

Leave a Comment