नितिन गडकरी का जीवन परिचय | Nitin Gadkari Biography In Hindi

नितिन गडकरी का जीवन परिचय, जीवनी, जन्म, शिक्षा, परिवार, राजनैतिक सफर, संपत्ति (Nitin Gadkari Biography In Hindi, Wiki, Family, Education, Birthday, Career, Awards, Wife, Children’s, Net Worth, Marriage, Age, Daughter, Controversy, Achivement, Present Road and Transport Minister, Hobbies, Sansadiy Kshetra )

दोस्तों आप ने भारतीय राजनीति में अपनी साफ-सुथरी छवि और अपने काम से जानी जाने वाली मशहूर शख्सियत नितिन गडकरी के बारे में तो सुना ही होगा।

वह एक विख्यात प्रतिभावान और भारतीय जनता पार्टी के सबसे प्रभावशाली नेताओं में से एक है जो वर्तमान में भारत सरकार की कैबिनेट में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री हैं।

उनके पास जो भी काम या मंत्रालय आता है वह उसे बड़ी ही जिम्मेदारी के साथ निभाते हैं तभी तो उनकी गिनती मोदी सरकार में सबसे अधिक तेजी और कुशलता से काम करने वाले मंत्रियों में होती है।

जनता से किए गए वादे को पूरी तरह से निभाने वाले नितिन गडकरी के काम से जनता ही नहीं बल्कि विपक्षी भी उनके काम के कायल हैं।

आज के लेखक नितिन गडकरी का जीवन परिचय (Nitin Gadkari Biography In Hindi) में हम हाईवे मैन नाम से पुकारे जाने वाले नितिन गडकरी जी के बारे में बहुत ही महत्वपूर्ण रोचक जानकारियां साझा करेंगे तो आइए जानते हैं उनके बारे में-

नितिन गडकरी का जीवन परिचय | Nitin Gadkari Biography In Hindi

Table of Contents

नितिन गडकरी का जीवन परिचय

नाम (Name)नितिन गडकरी
पूरा नाम (Full Name)नितिन जयराम गडकरी
जन्म (Date Of Birth)27 मई 1957
जन्म स्थान (Birth Place)नागपुर ,बॉम्बे राज्य (अब महाराष्ट्र), भारत
राशि (Zodiac Sine)मिथुन
उम्र (Age)66 वर्ष 2023 के अनुसार।
धर्म (Religion)हिंदू
नागरिकता (Nationality)भारतीय
गृह नगर (Home Town)नागपुर ,बॉम्बे राज्य (अब महाराष्ट्र), भारत
लंबाई (Height)5 फीट 6 इंच (लगभग)
वजन (Weight)95 किलोग्राम (लगभग)
आंखों का रंग (Eyes Colour)भूरा
बालों का रंग (Hair Colour)काला
शैक्षिक योग्यता (Education)एमकॉम
एलएलबी
बिजनेस मैनेजमेंट में डिप्लोमा
स्कूल (School)ज्ञात नहीं
कॉलेज (College)नागपुर विश्वविद्यालय
पेशा (Profession)भारतीय राजनीतिज्ञ
राजनैतिक दल (Political Party)भारतीय जनता पार्टी
वैवाहिक स्थिति (Marrital Status)विवाहित
कुल संपत्ति (Net Worth)₹18.8 करोड

नितिन गडकरी कौन है? (Who Is Nitin Gadkari?)

अपनी साफ-सुथरी छवि और काम के लिए जाने जाने वाले नितिन जयराम गडकरी भारतीय राजनीतिज्ञ हैं, जो वर्तमान भारत सरकार में सड़क परिवहन और राजमार्ग, जहाजरानी जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्री हैं।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके नितिन गडकरी जो भारत के एक उद्योगपति भी हैं उन्हें लोग उनके काम को देखते हुए “हाईवे मैन” के नाम से भी पुकारते हैं।

नितिन गडकरी का जन्म एवं शुरुआती जीवन-

नितिन गडकरी जिनका पूरा नाम नितिन जयराम गडकरी है उनका जन्म 27 मई 1957 को नागपुर ,बॉम्बे राज्य (अब महाराष्ट्र) के एक मराठी ब्राह्मण परिवार में हुआ था।

उनके पिताजी का नाम जयराम रामचंद्र गडकरी था जो कि एक किसान थे, एवं उनकी माता जी का नाम भानुताई गडकरी था जो कि ग्रहणी थी।

उनके परिवार में उनकी माता पिता के अलावा उनकी एक बहन भी हैं जिनका नाम मनीषा किशोर तोताडे है और उनका विवाह हो चुका है।

नितिन गडकरी की शिक्षा (Nitin Gadkari Education)

नितिन गडकरी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा नागपुर के स्थानीय स्कूलों से प्राप्त किए इसके बाद उन्होंने जीएस कॉमर्स कॉलेज से अपनी बीकॉम की शिक्षा प्राप्त करके नागपुर विश्वविद्यालय से एमकॉम की शिक्षा हासिल की।

इसके बाद उन्होंने अपनी शिक्षा को आगे बढ़ाते हुए वर्ष 1982 में यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ, मैन ब्रांच नागपुर विश्वविद्यालय में दाखिला लिया और यहां से उन्होंने एलएलबी (कानून) की शिक्षा प्राप्त की, इस कारण वह पेशे से एक वकील भी है।

नितिन गडकरी का परिवार (Nitin Gadkari Family)

पिता का नाम (Father’s Name)जयराम रामचंद्र गडकरी
माता का नाम (Mother’s Name)भानुताई गडकरी
बहन का नाम (Sister’s Name)मनीषा किशोर तोताडे
पत्नी का नाम (Wife’s Name)कंचन नितिन गडकरी
बेटी का नाम (Daughter’s Name)केतकी गडकरी
बेटों के नाम (Son’s Name)निखिल गडकरी और सारंग गडकरी

नितिन गडकरी की शादी (Nitin Gadkari Wife, Children’s)

नितिन गडकरी जी का विवाह मंगलवार 18 दिसंबर 1984 को पूरे रीति-रिवाजों के साथ कंचन नितिन गडकरी जी के साथ हुआ जो कि एक सामाजिक कार्यकर्ता है।

नितिन और कंचन गडकरी के एक बेटी केतकी और दो बेटे निखिल एवं सारंग हैं। उनके बेटे निखिल और सारंग बिजनेसमैन है जो फर्नीचर एवं एप्लायंसेज प्राइवेट लिमिटेड का कार्यभार संभालते हैं।

वही उनकी बेटी केतकी गडकरी विदेशों में फलों के निर्यात का कार्य करती हैं और इसके लिए वह एक कंपनी का संचालन करती है जिसका नाम केतकी ओवरसीज ट्रेडिंग कंपनी है।

नितिन गडकरी का जीवन परिचय | Nitin Gadkari Biography In Hindi

नितिन गडकरी की पसंदीदा वस्तुएं (Nitin Gadkari Favourite Things)

पसंदीदा अभिनेता (Favourite Actor)अमिताभ बच्चन
पसंदीदा अभिनेत्री (Favourite Actoris)रेखा
पसंदीदा राजनेता (Favourite Politician)अटल बिहारी बाजपेई और नरेंद्र मोदी
पसंदीदा फिल्म (Favourite Movie)सिंघम (2011) बॉलीवुड
पसंदीदा गायक (Favourite Singer)जगजीत सिंह
पसंदीदा भोजन (Favourite Food)पानी पुरी, भेल पुरी, समोसा और पोहा

नितिन गडकरी जी का राजनीतिक सफर (Nitin Gadkari Political Jarny)

नितिन गडकरी जी ने बहुत ही कम उम्र में ही राजनीति में अपना प्रवेश कर लिया था जब वह सिर्फ 24 वर्ष के थे तब उन्होंने भारतीय जनता युवा मोर्चा का अध्यक्ष चुना गया था।

इसके बाद उन्होंने नागपुर शहर में सचिव के रूप में काम किया और वर्ष 1989 में महाराष्ट्र विधानसभा परिषद के सदस्य बने।

वर्ष 1995 से 1999 तक महाराष्ट्र सरकार में पीडब्ल्यूडी मिनिस्टर रहे हैं इसके बाद गडकरी जी महाराष्ट्र विधानसभा परिषद में शामिल हो गए।

उन्होंने अपनी पार्टी की लोकप्रियता को पूरे राज्य में फैलाते हुए पूरी निष्ठा से अपने काम किया है जिसकी वजह से वह इस पद पर वर्ष 1996 ,2002, 2006 एवं 2008 में लगातार 4 बार जीते हैं।

इसके बाद उन्हें वर्ष 2004 में बीजेपी में राज्य स्तरीय अध्यक्ष चुना गया था इसके बाद दिसंबर 2009 में वह राजनाथ सिंह जी को पीछे छोड़ते हुए बीजेपी के अध्यक्ष बने थे और वर्ष 2013 तक वह इस पद में बने रहे।

भारत के वर्तमान सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री

इसके बाद वर्ष 2014 में हुए चुनावों में उन्होंने नागपुर सीट से चुनाव लड़ा और इसमें विजई रहे इसके बाद उन्हें मोदी कैबिनेट की मंत्रियों में शामिल करके सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री के रूप में चुना गया।

सितंबर 2017 में गडकरी जी को शिपिंग, जल संसाधन एवं नदी विकास और इसके साथ ही गंगा संरक्षण जैसे अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपे गए हैं जिन्हें वह बड़ी ही कुशलता के साथ पूरा कर रहे हैं।

नितिन गडकरी जी की उपलब्धियां (Nitin Gadkari Achievement /Awards)

  • किसानों के उत्थान के लिए काम करना और उन्हें बेहतर जीवन के अवसर प्रदान करना जैसे कार्यों में नितिन गडकरी जी का योगदान शामिल है।
  • गडकरी जी देश के पहले बायोडीजल पंप शुरू करने वाले व्यक्ति हैं साथ ही सोलर फेंसिंग लगाने की सुविधा देने वाले पहले व्यक्ति भी हैं।
  • भारत के मध्य में सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क का निर्माण भी उनके द्वारा की गई एक पहल में से एक है।
  • विद्युत उत्पादन प्रोजेक्ट के लिए सीवेज वाटर, आधुनिक जीवन जीने के लिए एक पर्यावरण अनुकूल तरीके की दिशा में उनके द्वारा किया गया एक प्रयास है।
  • उन्हें लोक निर्माण विभाग में अपने कार्यकाल के दौरान ब्रिज, फ्लाईओवर और एक्सप्रेस-वे के निर्माण में उनके काम के लिए जाना जाता है।
  • उन्हें प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के क्रियान्वयन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है।
  • उन्होंने सेंट्रल पीडब्ल्यूडी को भी बदल दिया जिसके चलते नागपुर शहर के इन्फ्राट्रक्चर में उनके योगदान के कारण वह एक सुंदर शहर बन गया।

नितिन गडकरी जी से जुड़े विवाद (Nitin Gadkari Controversy)

  • नवंबर 2011 में उनकी कार में एक युवती का शव मिला था जिस पर यह पता चला था कि वह एक सफाईकर्मी की बेटी है युवती के परिवार ने यह दावा किया था कि उसकी मारपीट कर हत्या कर दी गई है, परंतु डॉक्टरों ने कहा कि यह मृत्यु दम घुटने की वजह से हुई है क्योंकि वह कार से बाहर नहीं निकल पा रही थी।
  • वर्ष 2012 में उनके ऊपर मनी लांड्रिंग और जालसाजी के आरोप लगाए गए थे।
  • वर्ष 2014 में उनके द्वारा ई-रिक्शा के प्रतिबंध को समाप्त करने की घोषणा कि मीडिया ने बताया कि उनकी कंपनी पूर्ति ग्रुप ई- रिक्शा के निर्माण में शामिल थी अत प्रतिबंध खत्म होने का सीधा फायदा होगा, परंतु बाद में उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी कोई भी कंपनी ई- रिक्शा के निर्माण में शामिल नहीं है।
  • वर्ष 2014 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले उन्हें चुनाव आयोग के द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था इस नोटिस में उनसे एक रैली के दौरान की गई अपनी टिप्पणी को स्पष्ट करने के लिए कहा गया था।

नितिन गडकरी जी की कुल संपत्ति (Nitin Gadkari Net Worth)

यदि हां दिया गया संपत्ति का विवरण उनके द्वारा वर्ष 2019 में चुनाव के समय दी गई जानकारी के अनुसार है-

कुल संपत्ति (Net Worth -2019)₹18.8 करोड़
वेतन (Salery)₹100000 + अन्य भत्ते
बैंक जमा (Bank Deposit)₹22 लाख
बॉन्ड (Bonds)₹13.6 लाख
वाहन (Vehicle)₹ 46.8 लाख
आभूषण (Jewellery)₹53.6 लाख
कृषि भूमि (Agriculture Land)₹2.14 करोड़
आवासीय भवन (Residential Building)₹14.4 करोड़

नितिन गडकरी जी से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण रोचक तथ्य-

  • उनका जन्म एवं पालन-पोषण महाराष्ट्र के नागपुर जिले के 1 मराठी ब्राह्मण परिवार में हुआ था।
  • नितिन गडकरी एक भारतीय राजनेता हैं।
  • वह भारतीय जनता पार्टी के सबसे कम उम्र में बनने वाले अध्यक्ष हैं।
  • उन्होंने 1976 में नागपुर विश्वविद्यालय में भाजपा की छात्र शाखा से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी।
  • काफी छोटी उम्र में ही वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में शामिल हो गए थे।
  • वह पॉली सैक इंडस्ट्रियल सोसायटी लिमिटेड के संस्थापक व अध्यक्ष हैं यह कंपनी कठोर पीवीसी पाइप बनाती है।
  • उन्हें भाजपा द्वारा राष्ट्रीय ग्रामीण विकास समिति के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था।
  • उन्होंने कैद की ओवरसीज ट्रेडिंग कंपनी के बैनर तले विभिन्न देशों को फलों का निर्यात शुरू किया।
  • वह वर्ष 1995 से लेकर 1999 तक महाराष्ट्र सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री रहे हैं।
  • वर्तमान समय में वह केंद्रीय कैबिनेट में सड़क परिवहन मंत्री है।

FAQ:

नितिन गडकरी कौन है?

अपनी साफ-सुथरी छवि और काम के लिए जाने जाने वाले नितिन जयराम गडकरी भारतीय राजनीतिज्ञ हैं, जो वर्तमान भारत सरकार में सड़क परिवहन और राजमार्ग, जहाजरानी, जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्री हैं।

नितिन गडकरी का पद क्या है)

संसद सदस्य लोकसभा प्रारंभ 2014।

वर्तमान में भारत में सड़क परिवहन मंत्री कौन हैं?

वर्तमान में भारत में नितिन गडकरी जी सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री हैं।

नितिन गडकरी की संपत्ति कितनी है?

2019 में चुनाव के समय दी गई जानकारी के अनुसार उनकी कुल संपत्ति ₹18.8 करोड़ है।

नितिन गडकरी की पत्नी कौन है?

नितिन गडकरी जी का विवाह मंगलवार 18 दिसंबर 1984 को पूरे रीति-रिवाजों के साथ कंचन नितिन गडकरी जी के साथ हुआ जो कि एक सामाजिक कार्यकर्ता है।

नितिन गडकरी की उम्र कितनी है?

66 वर्ष 2023 के अनुसार ।

नितिन गडकरी का जन्म कब और कहां हुआ?

नितिन गडकरी जन का पूरा नाम नितिन जयराम गडकरी है उनका जन्म 27 मई 1957 को नागपुर ,बॉम्बे राज्य (अब महाराष्ट्र) के एक मराठी ब्राह्मण परिवार में हुआ था।

नितिन गडकरी की बेटी कौन है?

नितिन गडकरी की बेटी केतकी गडकरी है जो विदेशों में फलों के निर्यात का कार्य करती हैं, और इसके लिए वह एक कंपनी का संचालन करती है जिसका नाम केतकी ओवरसीज ट्रेडिंग कंपनी है।

इन्हें भी पढ़ें :-

निष्‍कर्ष

दोस्‍तों मैं आशा करता हॅूं आपको “नितिन गडकरी का जीवन परिचय | Nitin Gadkari Biography In Hindi” वाला ब्‍लॉग पसंद आया होगा अगर आपको मेरा ये ब्‍लॉग पसंद आया हो तो अपने दोस्‍तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर जरूर करें।

Leave a Comment