नोरा फतेही का जीवन परिचय | Nora Fatehi Biography in Hindi

नोरा फतेही का जीवन परिचय, जीवनी, बायोग्राफी, परिवार, पति, बॉयफ्रेंड, गाने (Nora Fatehi Biography In Hindi, Age, Weight, Height, Boyfriend, Religion, Caste, Net worth, Latest News)

नोरा फतेही एक अभिनेत्री होने के साथ साथ एक मॉडल एवं एक बेहतरीन डांसर हैं। जो बॉलीवुड में अपने काम के लिए जानी जाती हैं। वह हिंदी, तेलुगु, मलयालम और तमिल भाषा की फिल्‍मों में दिखाई दी हैं।

नोरा अपनी पहली भाषा के रूप में अंग्रेजी बोलती हैं, हालांकि ये हिंदी, फ्रांसीसी और अरबी भाषा भी अच्‍छी तरह बोल सकती हैं। मई 2016 में, वह एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए टोरंटो के शोरहम गई, लेकिन एक गोलीबारी में फंस गई और बाल-बाल बच गई।

चलिए आज हम आपको नोरा फतेही का जीवन परिचय, बॉयफ्रेंड, अफेयर, करियर, शिक्षा, धर्म, व्‍यवसाय, उम्र Nora Fatehi Biography in Hindi आदि के बारे में बताऍंगे।

नोरा फतेही का जीवन परिचय | Nora Fatehi Biography in Hindi
Nora Fatehi Biography in Hindi

नोरा फतेही का जीवन परिचय

वास्‍तविक नाम (Full Name)नौरा फतेही
व्‍यवसाय (Profession)अभिनेत्री, डांसर,
जन्‍मतिथि (Date of Birth)6 फरवरी 1992
आयु (Age)30 वर्ष (2022 में)
जन्‍म स्‍थान (Birth Place)टोरंटो, ओंटारियो, कनाडा
राशि (Zodiac Sign)कुंभ
राष्‍ट्रीयता (Nationality)कैनेडियन
गृहनगर (Home town)टोरंटो, ओंटारियो, कनाडा
स्‍कूल/विद्यालय (School)वेस्‍टव्‍यू सेंटेनियल सेकेंडरी स्‍कूल, टोरंटो
कॉलेज (College)यॉर्क विश्‍वविद्यालय, टोरंटो
शिक्षा (Education)बीच में कॉलेज छोड़ दिया
धर्म (Religion)इस्‍लाम
आहार (Diet)मांसाहारी
शौक (Hobbies)यात्रा करना और पढ़ना
लंबाई (Height)5 फीट 6 इंच
वजन (Weight)65 किलोग्राम (लगभग)
फिगर (Body Stats)34-34-28
ऑंखों का रंग (Eye Colour)भूरा
बालों का रंग (Hair Colour)काला
डेब्‍यू (Debut)बॉलीवुड फिल्‍म: रोर: टाइगर ऑफ द सुंदरबन्‍स (2014)
मलयालम फिल्‍म: डबल बैरल (2015)
टीवी शो: बिग बॉस 9 (2015)
वेब सीरीज: लेडीज स्‍पेशल: टाइप्‍स ऑफ सिंगल गर्ल्‍स
बॉयफ्रेंड (Boyfriend’s)वरिंदर घुमन (बॉडी बिल्‍डर)
प्रिंस नरूला (अभिनेता, मॉडल)
अंगद बेदी (अभिनेता)

नोरा फतेही का जन्‍म एवं शुरूआती जीवन

नोरा फतेही का जन्‍म 6 फरवरी 1992 को टोरंटो, ओंटारियो, कनाड़ा में हुआ था। उनका असली नाम नूरा फथी हैं। उन्‍होंने अपना बचपन कनाड़ा में बिताया हैं।

नोरा को बचपन से ही एक्टिंग एवं डांस करने का बहुत शौक था। उन्‍हें बचपन से ही कुछ अलग करना था जिससे वो दर्शको का मनोरंजन कर सके। उन्‍होंने अपने स्‍कूल के दिनों से ही इंटरनेट पर वीडियो देखकर बेली डांस सीखना शुरू कर दिया था।

नोरा फतेही की शिक्षा (Nora Fatehi Education)

नोरा की शुरूआती पढ़ाई वेस्‍टव्‍यू सेंटेनियल सेकंडरी स्‍कूल, टोरंटो से पूरी की। जिसके बाद उन्‍होंने आगे की पढ़ाई यानी ग्रेजुएशन यॉर्क यूनिवर्सिटी टोरंटो से पूरी की। परंतु किसी कारण वश नोरा को अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़नी पड़ी। वह पढ़ाई में बहुत ही होशियार रही हैं इसी के साथ वह प्रदर्शन कला में भी बहुत ही बेहतरीन रही हैं वह स्‍कूल समय में स्‍टेज पर परफॉर्मेंस भी करती थी।

नोरा फतेही बॉयफ्रेंड, अफेयर्स (Nora Fatehi Boyfriend’s)

आपको बता दें कि नोरा अभी तक अन मैरिड हैं। अगर बात की जाएं नोरा फतेही के बॉयफ्रेंड की तो उनका नाम अंगद बेदी था जो कि एक इंडियन एक्‍टर रहे हैं। अंगद के साथ रिलेशन से पहले वह वरिंदर घुमन जो कि एक बॉडी बिल्‍डर थे और प्रिंस नरूला के साथ रिलेशन में भी थी। बता दें, प्रिंस नरूला नोरा को बिग बॉस हाउस में मिले थे जो कि एक एक्‍टर हैं।

नोरा फतेही का जीवन परिचय | Nora Fatehi Biography in Hindi

नोरा और अंगद दोनों का ही रिलेशन काफी अच्‍छा चल रहा था लेकिन उनके अलग होने की वजह मशहूर एक्‍ट्रेस नेहा धूपिया थी। जी हां अंगद और नोरा एक दूसरे से शादी करने वाले थे लेकिन उनकी शादी से पहले ही नेहा धूपिया अंगद के बच्‍चे की मॉं बन गई यानी वह प्रेंग्रेंट हो गयी थी। नेहा धूपिया की शादी से पहले मॉं बनने की न्‍यूज मीडिया में आने से पहले अंगद ने नोरा को छोड़ दिया और नेहा धूपिया से शादी कर ली थी।

नोरा फतेही पसंदीदा चीजें (Nora Fatehi Favorite Things)

भोजन (food)स्‍पेगेटी और Bolognese
अभिनेता (Actor)अमिताभ बच्‍चन, ऋतिक रोशन, अक्षय कुमार और राजकुमार राव
अभिनेत्री (Actress)दीपिका पादुकोण
फिल्‍म (Movies)बॉलीवुड- क्‍वीन, देवदास, पिंक, और कपूर एंड संस
टीवी शो (TV Show)Family Guy
गायक (Singer)निकी मिनाज और बादशाह
गीत (Songs)बादशाह और आस्‍था गिल द्धारा ‘डीजे वाले बाबू’ फिल्‍म ‘हैप्‍पी न्‍यू ईयर’ से ‘लवली’ फिल्‍म ‘देवदास’ से ‘मार डाला’
मॉडल (Model)पेट्रा नेमकोवा और स्‍कारलेट मेलिश विल्‍सन
सौंदर्य ब्रांड (Beauty Brand)सलीमा त्‍वचा समाधान
बुक (Books)डेबोरा एलिस द्धारा द ब्रेडविनर
स्‍थान (Destination)दुबई

नोरा फतेही का करियर (Nora Fatehi Career)

नोरा फतेही ने अपने करियर की शुरूआत मॉडलिंग से की थी। नोरा ने विभिन्‍न ब्रांडों जैसे मेक्सिटोस चिप्‍स और एवरीथ फेसवॉश के लिए कई विज्ञापनों में काम किया हैं।

नोरा फतेही ने अपने अभिनय करियर की शुरूआत साल 2014 में फिल्‍म “रोर: टाइगर्स ऑफ द सुंदरबन” से की थी। साल 2015 में, उन्‍होंने तेलुगु फिल्‍म “टेम्‍पर” के गाने Ittage Rechchipodam से तेलुगु फिल्‍म उद्योग में कदम रखा था।

उसी वर्ष, उन्‍होंने मलयालम फिल्‍म उद्योग में फिल्‍म “डबल बैरल” और तमिल फिल्‍म उद्योग में फिल्‍म “बाहुबली: द बिगिनिंग” के साथ अपनी शुरूआत की।

उन्‍होंने एक यूट्यूब चैनल ‘द टाइमलाइनर्स’ पर ‘ले‍डीज स्‍पेशल: टाइप्‍स ऑफ सिंगल गर्ल्‍स’ शीर्षक से एक वेब सीरीज भी की हैं। दिसंबर 2015 में, नोरा फतेही ने बिग बॉस 9 में भी भाग लिया था। वह 2016 में ‘झलक दिखला जा’ में भी एक प्रतियोगी थीं।

👉 यह भी पढ़ें – प्रिया अहूजा का जीवन परिचय

वर्ष 2018 में, उन्‍होंने माई बर्थडे सॉन्‍ग में अभिनय किया जिसमें उन्‍हें मुख्‍य अभिनेत्री के रूप में लिया गया था। 2020 में, वह वरूण धवन, श्रद्धा कपूर और प्रभु देवा के साथ डांस फिल्‍म “स्‍ट्रीट डांसर 3 डी” में दिखाई दीं। 2020 में ही उन्‍होंने “नच मेरी रानी” गीत में अभिनय किया, जिससे उन्‍हें अपार लोकप्रियता मिली।

2018 में, उन्‍होंने एक आइटम गीत ‘दिलबर’ में अभिनय किया था। 6 मार्च 2021 को, नोरा पहली अफ्रीकी-अरब महिला कलाकार बनीं। जिनके गाने “दिलबर” ने यूट्यूब पर एक बिलियन व्‍यूज को पार कर लिया।

नोरा फतेही के संगीत वीडियों (Nora Fatehi Song Videos)

2017नाहहार्डी सॉंधू
2017बेबी मरवाके मानेगीरफ्तार
2018दिलबर अरबी संस्‍करणखुद ने गाना गाया
2019पछताओगेअरिजीत सिंह
2020नाच मेरी रानीगुरू रंधावा, निकिता गॉंधी
2021छोड़ देंगेपरम्‍परा टंडन

नोरा फतेही की फिल्‍में (Nora Fatehi Movies)

  • रोर: टाइगर ऑफ द सुंदरबन्‍स (2014)
  • मिस्‍टर X (2015)
  • रॉकी हैंडसम (2016)
  • My Birthday Song (2018)
  • सत्‍यमेव जयते (2018)
  • स्‍त्री (2018)
  • भारत (2019)
  • बाटला हाउस (2019)
  • मरजावा (2020)
  • स्‍ट्रीट डांसर 3डी (2020)
  • भुज: भारत की शान (2021)
  • सत्‍यमेव जयते 2 (2021)

नोरा फतेही के विवाद (Nora Fatehi Controversy)

14 अक्‍टूबर 2021 को, उन्‍हें प्रवर्तन निदेशालय द्धारा कॉन आर्टिस्‍ट सुकेश चंद्रशेखर और उनकी अभिनेता-पत्‍नी लीना पॉल के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बुलाया गया था।

चंद्रशेखर और पॉल पहले से ही दिल्‍ली पुलिस की हिरासत में थे, दोनों ने कथित तौर पर फोर्टिस हेल्‍थकेयर के प्रमोटर शिविंदर सिंह के परिवार को लगभग 200 करोड़ रूपए दिए थे।

नोरा फतेही से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियॉं

  • नोरा फतेही एक भारतीय अभिनेत्री, डांसर, और मॉडल हैं।
  • वर्ष 2014 के टीवी शो “रोर: टाइगर ऑफ द सुंदरबन्‍स” में जज के रूप में काम करने के लिए जाना जाता हैं।
  • उनका जन्‍म और पालन-पोषण कनाड़ा के एक अरबी-मोरक्‍कन परिवार में हुआ था।
  • पढ़ाई के दौरान वह एक पेशेवर नर्तकी बन गई और बिना किसी प्रशिक्षण के, केवल इंटरनेट पर वीडियो देखकर “बेली डांस” में महारत हासिल की ली।
  • नृत्‍य के अलावा, वह मॉडलिंग में भी अपनी किस्‍मत आजमाना चाहती थी और उन्‍होंने मॉडल और प्रतिभा एजेंसी ‘ऑरेंज मॉडल मैनेजमेंट’ के साथ अनुबंध किया, जिसने उन्‍हें तुरंत साइन किया और उन्‍हें भारत भेज दिया।
  • भारत में आने के बाद उन्‍होंने विभिन्‍न ब्रांडों के लिए कई विज्ञापन किए।
  • उन्‍होंने 10 साल की उम्र से अपने साथ एक ‘टेडी बियर’ रखा हैं।
  • वर्ष 2015 में उन्‍होंने वाइल्‍डकार्ड एंट्री के रूप में ‘बिग बॉस 9’ में भाग लिया।
  • मई 2016 में वह एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए टोरंटो के शोरूम गई, लेकिन एक गोलीबारी में फंस गई और बाल-बाल बच गई।
  • वर्ष 2016 में नोरा फतेही ने टीवी रियल्‍टी शो “झलक दिखला जा 9” में अपने डांस का जलवा दिखाया।
  • उन्‍हें पहली बार वर्ष 2019 में “मोरक्‍कन पत्रिका कवर” पेज पर चित्रित किया गया था।
  • नोरा फतेही को अंग्रेजी, हिंदी, फ्रेंच और अरबी भाषाओं का बखूबी ज्ञान हैं।
  • नोरा फतेही को विभिन्‍न स्‍थानों पर धूम्रपान का सेवन करते हुए देखा जा चुका हैं।

नोरा फतेही का जन्‍म कहॉं हुआ था?

नोरा फतेही का जन्‍म 6 फरवरी 1992 को टोरंटो, ओंटारियो, कनाड़ा में हुआ था।

नोरा फतेही का असली नाम क्‍या हैं?

नोरा का असली नाम नूरा फथी हैं।

नोरा फतेही किस देश की रहने वाली हैं?

कनाड़ा

नोरा फतेही की उम्र कितनी हैं?

30 वर्ष (2022 में)

इन्‍हें भी पढ़ें

निष्‍कर्ष

मैं आशा करता हूं की आपको “नोरा फतेही का जीवन परिचय | Nora Fatehi Biography in Hindi” पसंद आया होगा। अगर आपको यह पोस्ट पसंद आया है तो कमेंट करके अपनी राय दे, और इसे अपने दोस्तो और सोशल मीडिया में भी शेयर करे।

Leave a Comment