राहुल गांधी का जीवन परिचय | Rahul Gandhi Biography In Hindi

राहुल गांधी का जीवन परिचय, जीवनी, जन्म, शिक्षा, परिवार, भारत जोड़ो यात्रा, करियर (Rahul Gandhi Biography In Hindi, Wiki, Family, Education, Birthday, Career, Awards, Bharat Jodo Yatra, Controversy, Net Worth, Children’s, Age, Girlfriend, Marriage, Achivement)

राहुल गांधी अपने परिवार में चौथी पीढ़ी के सदस्य हैं जो राजनीति में सक्रिय रूप से कार्यरत है यह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर कार्यरत हैं इसी के साथ यह नेशनल यूथ यूनियन और राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के चेयरमैन भी हैं।

इससे पहले वह अपनी पार्टी में सचिव पद पर कार्यरत थे इसके अलावा पर भारतीय संसद के सदस्य भी हैं।

आज के इस लेख Rahul Gandhi Biography In Hindi में हम आपको उनके जीवन के विभिन्न पहलुओं के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे तो आइए जानते हैं उनके जीवन के बारे में-

राहुल गांधी का जीवन परिचय |Rahul Gandhi Biography In Hindi

राहुल गांधी का जीवन परिचय (Rahul Gandhi Biography in Hindi)

नाम (Name)राहुल गांधी
जन्म (Date Of Birth)19 जून 1970
जन्म स्थान (Birth Place)नई दिल्ली, भारत
राशि (Zodiac Sine)मिथुन
धर्म (Religion)हिंदू
उम्र (Age)52 वर्ष (2023)
राष्ट्रीयता (Nationality)भारतीय
गृह नगर (Home Town)नई दिल्ली, भारत
शिक्षा (Education)परास्नातक
स्कूल (School)सेंट कोल्बा स्कूल, दिल्ली
दून स्कूल, मॉल देहरादून, उत्तराखंड
कॉलेज (College)सेंट स्टीफन कॉलेज, नई दिल्ली
हावर्ड यूनिवर्सिटी, अमेरिका
ट्रिनिटी कॉलेज, कैंब्रिज, इंग्लैंड
लंबाई (Height)5 फीट 7 इंच
वजन (Weight)65 किलोग्राम
आंखों का रंग (Eyes Colour)गहरा भूरा
बालों का रंग (Hair Colour)गहरा भूरा
पेशा (Profession)भारतीय राजनेता
राजनीतिक दल (Political Party)भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
शौक (Hobbies)पुस्तकें पढ़ना एवं यात्रा करना
राजनीति का आरंभ (Political Debut)अमेठी निर्वाचन क्षेत्र, उत्तर प्रदेश (2004)

राहुल गांधी कौन है? (Who Is Rahul Gandhi?)

राहुल गांधी एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया है। वह भारतीय युवा कांग्रेस और भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ के अध्यक्ष हैं, एवं लोकसभा में वायनाड निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।

राहुल गांधी का जन्म एवं शुरुआती जीवन

राहुल गांधी का जन्म 19 जून 1970 को नई दिल्ली भारत में हुआ था उनके पिता राजीव गांधी जाने-माने राजनीतिज्ञ और देश के प्रधानमंत्री रह चुके हैं, उनकी माता का नाम सोनिया गांधी है जो कि एक राजनेता है और वह मूल रूप से इटली से संबंधित हैं।

राहुल गांधी का बचपन बड़े ही शानो शौकत के साथ बीता है उनकी एक बहन भी हैं जिनका ना प्रियंका गांधी है, जिनका विवाह हो चुका है और उनके दो बच्चे मिराया और रैहान भी हैं।

वैसे तो राहुल गांधी के परिवार में कोई भी सदस्य परिचय का मोहताज नहीं है जहां उनके पिता व दादी देश के प्रधानमंत्री के पद पर आसीन हो चुके हैं तो वहीं उनकी दादी के पिता जवाहर लाल नेहरू व स्वतंत्र भारत के प्रधान मंत्री का कार्यभार संभालने वाले देश के पहले व्यक्ति थे।

राहुल गांधी की शिक्षा (Rahul Gandhi Education)

राहुल गांधी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली के सेंट कोलंबस स्कूल से प्राप्त की इसके बाद वह उत्तराखंड के दून विश्वविद्यालय में पढ़ने के लिए गए जहां से उनके पिता ने भी शिक्षा प्राप्त की थी।

लेकिन 1980 के दशक में उनकी दादी इंदिरा गांधी की मृत्यु के बाद सुरक्षा कारणों से उन्हें स्कूल की पढ़ाई छोड़नी पड़ी और घर पर ही उन्होंने अपनी आगे की शिक्षा प्राप्त की।

उसके बाद उन्होंने हावर्ड विश्वविद्यालय के रोलेंस कॉलेज फ्लोरिडा से कला में स्नातक की डिग्री हासिल करने बाद वर्ष 1995 में कैंब्रिज विश्वविद्यालय के ट्रिनिटी कॉलेज से एमफिल की उपाधि प्राप्त की है।

राहुल गांधी का परिवार (Rahul Gandhi Family)

दादा का नाम (Grandfather’s Name)फिरोज गांधी
दादी का नाम (Grandmother’s Name)इंदिरा गांधी
पिता का नाम (Father’s Name)राजीव गांधी
माता का नाम (Mother’s Name)सोनिया गांधी
चाचा का नाम (Uncle’s Name)संजय गांधी
चाची का नाम (Ant’s Name)मेनका गांधी
बहन का नाम (Sister’s Name)प्रियंका गांधी

राहुल गांधी की गर्लफ्रेंड (Rahul Gandhi Girlfriend)

राहुल गांधी का नाम अब तक दो महिलाओं के साथ जोड़ा जा चुका है हालांकि वह अभी भी कुंवारे हैं।

उनका नाम सर्वप्रथम अघान के राजा की पोती ‘नोएल’ के साथ जोड़ा गया था परंतु यह रिश्ता अत्यधिक समय तक नहीं चल सका और नोएल ने 2013 में मिस्र के राजकुमार से विवाह कर लिया।

राहुल गांधी का नाम एक स्पेनिश वास्तुकार ‘वेरोनिका कर्टेली’ के साथ भी जोड़ा गया था जिन से उनकी मुलाकात 1990 में कैंब्रिज में हुई थी उन्हें कई बार एक साथ छुट्टियां मनाते हुए भी देखा गया है एक बार तो उन्हें लक्षद्वीप और केरल में राहुल गांधी उनकी बहन और परिवार के साथ भी देखा गया था।

यह भी पढ़ें – अतीक अहमद का जीवन परिचय

राहुल गांधी का करियर (Rahul Gandhi Career)

अपना ग्रेजुएशन पूरा करने के बाद राहुल गांधी ने 3 वर्षों तक लंदन में एक ‘प्रबंधन परामर्श फर्म मॉनिटर ग्रुप’ में काम किया है। वर्ष 2002 में राहुल गांधी भारत वापस आए और मुंबई में अपनी परामर्श कंपनी ‘बैकअप सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड’ की स्थापना की जहां वे कंपनी के निर्देशकों में से एक थे।

इसके बाद वर्ष 2004 में उन्होंने राजनीति में प्रवेश किया जहां उन्होंने पहली बार 2004 में अमेठी लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र उत्तर प्रदेश से अपना चुनाव लड़ा और इस चुनाव में उन्होंने 100000 से भी अधिक मतों से जीत हासिल की थी।

इसके बाद 24 सितंबर 2007 को राहुल गांधी को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का महासचिव नियुक्त किया गया था उसी फेरबदल में उन्हें भारतीय युवा कांग्रेस और भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ का प्रभार भी दिया गया था और उनके नेतृत्व में इन दोनों संस्थाओं ने भारी वृद्धि देखी।

इसके बाद वर्ष 2009 में उन्होंने लोकसभा चुनाव में अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 370,000 से अधिक मतों के अंतर से हराकर पुनः अमेठी सीट पर अपनी जीत बरकरार रखी।

राहुल गांधी का जीवन परिचय |Rahul Gandhi Biography In Hindi

इसके बाद जनवरी 2013 में उन्हें भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया एवं वर्ष 2014 के लोकसभा चुनावों में उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी स्मृति ईरानी को हराकर अमेठी निर्वाचन लोकसभा सीट को बरकरार रखा।

इसके बाद 11 दिसंबर 2017 को उन्हें भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में चुना गया। इसके बाद साल 2019 में उन्होंने लोकसभा चुनाव में वायनाड सीट जीती लेकिन अमेठी को भाजपा की स्मृति ईरानी से 55120 मतों के अंतर से हार गए।

चुनावों में खराब प्रदर्शन के बाद उन्होंने 3 जुलाई 2019 को आधिकारिक तौर पर कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर इस्तीफा दे दिया।

राहुल गांधी द्वारा संभाले गए पद

सालपद
2007-2013भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव
2007- 2020भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष
2007- वर्तमानभारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ के अध्यक्ष
2013-2016भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उपाध्यक्ष
2017-2019भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष

राहुल गांधी से जुड़े विवाद (Rahul Gandhi Controversy)

  • राहुल गांधी विवादों में तब आए जब उनके द्वारा बताए गए नाम और जन्म की तारीख तथा उनके कॉलेज प्रमाण पत्र में दर्ज नाम और तारीख में आ समानता सामने आई थी।
  • राहुल गांधी द्वारा हिंदू अग्रवाल और इस्लामी आतंकवाद पर टिप्पणी की गई थी और उन्हें अपनी टिप्पणी के कारण कड़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।
  • उत्तर प्रदेश की एक लड़की ने उन पर आरोप लगाते हुए कहा था कि ‘उन्होंने अपने दोस्त के साथ मिलकर उनका बलात्कार किया है’। हालांकि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा जांच के दौरान उन्हें आरोप मुक्त कर दिया गया था।
  • उन्हें अपने एक बयान विवादास्पद बयान “गरीबी केवल एक मन की अवस्था है” के लिए कड़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।
  • बहुचर्चित नेशनल हेराल्ड मामले में उन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया था।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra)

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा समाप्त हो चुकी है यह यात्रा पिछले साल 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू की गई थी। जिसमें 136 दिनों तक पैदल यात्रा करते हुए राहुल गांधी जी ने जनता से सीधा संपर्क किया और लोग पर चलकर उनकी यात्रा में शामिल हुए।

पिछले वर्ष उदयपुर चिंतन शिविर में इस यात्रा का रोडमैप तैयार किया गया था, इसमें जनता से जुड़ने के लिए सांस्कृतिक यात्रा शुरू करने की जरूरत महसूस की गई इसका मकसद था जनता के सीधा संपर्क। 136 दिन की यात्रा के बाद राहुल गांधी ने लाल चौक के ऐतिहासिक घंटाघर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और इसी के साथ उनकी इस यात्रा का समापन हो गया।

राहुल गांधी से जुड़े कुछ तथ्य

  • वह गांधी नेहरू परिवार की पांचवीं पीढ़ी के राजनेता हैं।
  • उनका जन्म नई दिल्ली में राजीव गांधी और सोनिया गांधी के परिवार में हुआ।
  • सिख उग्रवाद से इंदिरा गांधी की हत्या के बाद राहुल ज्यादातर अपनी बहन के साथ समय बिताते थे और उन्हीं के साथ स्कूल जाते थे।
  • वर्ष 1991 में उनके पिता की हत्या के बाद सुरक्षा कारणों से उन्हें हावर्ड विश्वविद्यालय से रोलिंग से कॉलेज में स्थानांतरित कर दिया गया।
  • कॉलेज के दिनों में सुरक्षा कारणों के चलते हैं उन्हें अपनी पहचान को छुपाना पड़ा था।
  • स्नातक करने के बाद उन्होंने लंदन के एक प्रबंधन परामर्श फर्म मॉनिटर समूह में कार्य किया है।
  • वह बैकअप सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के निर्देशक भी हैं।
  • वर्ष 2006 तक वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के लगभग सभी पदों पर नियुक्त हो चुके हैं।

FAQ:

राहुल गांधी कौन है?

राहुल गांधी एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया है। वह भारतीय युवा कांग्रेस और भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ के अध्यक्ष हैं, एवं लोकसभा में वायनाड निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।

राहुल गांधी की उम्र कितनी है?

52 वर्ष (2023)

राहुल के माता-पिता का क्या नाम है?

उनके पिता भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और उनकी माता सोनिया गांधी पूर्व राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष हैं।

इन्हें भी पढ़ें :-

निष्‍कर्ष

मैं आशा करता हूं की आपको “राहुल गांधी का जीवन परिचय |Rahul Gandhi Biography In Hindi” पसंद आया होगा। अगर आपको यह पोस्ट पसंद आया है तो कमेंट करके अपनी राय दे, और इसे अपने दोस्तो और सोशल मीडिया में भी शेयर करे।

Leave a Comment