विवेक बिंद्रा का जीवन परिचय | Vivek Bindra Biography In Hindi

विवेक बिंद्रा का जीवन परिचय, जीवनी, उम्र, वजन, विकिपीडिया, नेटवर्थ, शिक्षा, परिवार, सैलरी, बड़ा बिजनेस, यूट्यूब चैनल (Vivek Bindra Biography in hindi, age, height, weight, Wikipedia, education, family, salary, bada business, youtube channel, Netoworth, wife & More)

विवेक बिंद्रा एक प्रसिद्ध और सफल बिजनेस मैन, बिजनेस कोच, यूटयूबर, मोटिवेशनल स्‍पीकर, और लेखक होने के साथ साथ वे Bada Bussiness कंपनी के सीईओ भी हैं।

उनकी खासियत हैं कि वह किसी भी व्‍यक्ति के अंदर उसके काम को लेकर जोश भर देते हैं। ये एक ऐसे व्‍यक्ति हैं जो किसी भी डूबते हुए और निराश व्‍यक्ति को फिर से अपने पैरों पर खड़ा करके उसकी जिंदगी में फिर रौनक भर देते हैं।

लोग उनसे इतनी Energy लेते हैं कि वे अपने बिजनेस को उसी स्‍थान पर वापस लाते हैं जहां वे पहुँचना चाहते हैं।

उनके साथ 1500 + से अधिक कंपनियों के सीईओ और संस्‍थापक जुड़ें हुए हैं जो अपने बिजनेस के लिए उनसे सलाह लेते हैं।

विवेक बिंद्रा का जीवन परिचय | Vivek Bindra Biography In Hindi

Table of Contents

विवेक बिंद्रा का जीवन परिचय

नाम (Full Name)विवेक बिंद्रा
असली नाम (Real Name)डॉ. विवेक बिंद्रा
चालू नाम (Nick Name)विवेक
जन्‍म तारीख (Date of Birth)5 अप्रैल 1982
उम्र (Age)40 साल (2022 मे)
जन्‍म स्‍थान (Birth Place)दिल्‍ली, भारत
शिक्षा (Education)बी.कॉम (कॉलेज ड्रॉप आउट)
गृहनगर (Hometown)दिल्‍ली, भारत
पत्‍नी (wife Name)गीता बिंद्रा
बेटा (son)सोन/माधव बिंद्रा
राशि (Zodiac Sign)मेष
व्‍यवसाय (Profession)मोटिवेशनल स्‍पीकर, लीडरशिप कंसल्‍टेंट और कॉर्पोरेट ट्रेनर
नागरिकता (Nationality)भारतीय
धर्म (Religion)हिन्‍दू
लंबाई (Height)5 फीट 9 इंच
वजन (Weight)78 किलोग्राम
ऑंखो का रंग (Eye Colour)काला
बालों का रंग (Hair Colour)काला
नेटवर्थ (Networth)$6.5 Million (2021)

कौन है डॉक्टर विवेक बिंद्रा (Who is Vivek Bindra)

Bussiness और Enterpreneur के क्षेत्र में सबसे बड़ा यूट्यूब चैनल डॉक्टर विवेक बिंद्रा का है इसके अलावा इन्होंने एशिया का सबसे बेस्ट मोटिवेशनल स्पीकर का अवार्ड भी जीता है। और उन्हें विश्व की लगभग सभी बड़े ब्रांड के साथ बिज़नेस ट्रेनिंग प्रोग्राम में काम किया है। वर्तमान समय में डॉ विवेक बिंद्रा की एक कंपनी बड़ा बिजनेस है जिसका मुख्यालय नई दिल्ली भारत में हैं।

यह कहना कोई बड़ी बात नहीं होगी कि डॉक्टर विवेक बिंद्रा एशिया के सबसे बड़े मोटिवेशनल स्पीकर और दुनिया की सबसे बड़े बिजनेस यूट्यूब चैनल को चलाने वाले व्यक्ति हैं। इसके अलावा भारत के सभी लोगों को बिजनेस का ज्ञान देने के लिए उन्होंने बड़ा बिजनेस नाम की कंपनी बनाइ है।

डॉक्टर विवेक बिंद्रा का जन्म एवं प्रारंभिक जीवन (Early life)

भारत के महान मोटिवेशनल स्पीकर डॉक्टर विवेक बिंद्रा का जन्म 5 अप्रैल 1978 में दिल्ली में हुआ था। डॉक्टर विवेक बिंद्रा को लोग प्यार से बिंद्रा सर के नाम से भी बुलाते हैं। वर्तमान समय में डॉ विवेक बिंद्रा की उम्र लगभग 40 वर्ष है।

डॉक्टर विवेक बिंद्रा अपने जन्म से लेकर अब तक के सफर में अपना सबसे अच्छा साथी खुद को ही मानते हैं। इनका ऐसा कहना है कि “आपके सच्चे समय यदि आपका कोई साथ देता है तो वह हैं खुद आप।”

विवेक बिंद्रा की शिक्षा (Vivek Bindra Education)

बिंद्रा जी की स्कूल की पढ़ाई तो एकदम सामान्य ढंग से हुईं थी जैसे तैसे 12वीं की पढ़ाई पूरी की और उसके बाद अपने कॉलेज की पढ़ाई को कुछ अच्छे तरीके से किया।

डॉ बिंद्रा ने सेंट जेवियर कॉलेज नई दिल्ली से 1999 से 2001 तक BBA की डिग्री प्राप्त कि। इसके बाद उन्होंने अपनी एमबीए की पढ़ाई के लिए नोएडा स्थित एमिटी बिजनेस कॉलेज को चुना। इसी कॉलेज से उन्होंने 2001 से 2005 में एमबीए की पढ़ाई पूरी की।

विवेक बिंद्रा का परिवार (Vivek Bindra Family)

डॉक्टर विवेक बिंद्रा का बचपन बड़े ही तकलीफ में बीता है जब यह केवल 2 साल के थे तब उनके पिता का देहांत हो गया पिता के देहांत को ज्यादा समय भी नहीं हुआ था कि उनकी माता ने दूसरी शादी कर ली थी। इनको माता-पिता दोनों का प्यार नहीं मिला। अभी इनके फिलहाल दो बच्चे हैं और दिल्ली में उनका परिवार एक खुशहाली भरी जिंदगी जी रहा है।

विवेक बिंद्रा की पत्नी (Vivek Bindra Wife)

डॉक्टर विवेक बिंद्रा अपनी पत्नी से प्यार पाने के मामले में धन्य है क्यों कि उसने अपने बचपन के क्रश से शादी की थी। उनकी पत्नी का नाम गीता बिंद्रा है अभी विवेक बिंद्रा अपनी पारिवारिक जिंदगी हंसी खुशी गुजार रहे हैं।

विवेक बिंद्रा का कैरियर (Vivek Bindra Career)

  • डॉक्टर विवेक बिंद्रा ने ग्लोबल एसीटी कंसलटेंसी कंपनी की शुरुआत की थी जिसकी स्थापना उनके द्वारा वर्ष 2012 में की गई थी।
  • उन्होंने वर्ष 2019 से ग्लोबल एसिटी का नाम बदलकर बड़ा बिजनेस कर दिया।
  • एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि शुरुआती दिनों में इनके ऑफिस में वॉशरूम नहीं था।
  • जिससे कर्मचारियों को सार्वजनिक शौचालय में जाना पड़ता था। डॉ विवेक बिंद्रा ने कर्मचारियों का ऑफिस आने का समय तय किया।
  • ये अपने कर्मचारियों के ऑफिस आने से पहले शौचालय की सफाई करते थे ताकि कर्मचारियों को कोई समस्या ना हो।
  • वह अपने बुरे वक्त को पीछे छोड़कर आज भारत के टॉप मोटिवेशनल स्पीकर बन गए हैं डॉ बिंद्रा की टीम में फिलहाल 500 से ज्यादा सदस्य हैं।
  • अपने बिजनेस के शुरुआती दिनों में विवेक बिंद्रा लोगों का इंटरव्यू लिया करते थे जहां उनका ऑफिस सिर्फ एक कमरा था जिसकी वजह से कई लोगों ने ही उनके इंटरव्यू देने के लिए मना कर दिया था।
  • डॉ बिंद्रा ने बिजनेस से पहले अपने संसार को त्याग दिया था। और मंदिर में भगवान की पूजा में लगे हुए थे वहां गरीब बच्चों की मदद करते थे।

बड़ा बिजनेस कंपनी (Bada Business)

डॉक्टर विवेक बिंद्रा बड़ा बिजनेस के संस्थापक और सीईओ हैं। विवेक बिंद्र का मुख्य उद्देश्य हमारे देश को व्यापार के साथ विकसित करना और हमारी अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए कस्बों, गांव और शहरों में छोटे व्यवसायियों को प्रेरित करना है।

Vivek Bindra

  • Bada Business डॉक्टर विवेक बिंद्रा की एक पहल है जो एक मोटिवेशनल स्पीकर और एक प्रसिद्ध बिजनेस कोच है।
  • बड़ा बिजनेस कई तरह के बिजनेस कि रणनीतियों और बिज़नस को सफल बनाने के लिए सुझाव देता है।
  • बड़ा बिजनेस एचआर, मार्केटिंग, सेल्स, टेक्नोलॉजी आदि के क्षेत्र में आपकी सभी व्यवसायिक समस्याओं का वन स्टॉप सॉल्यूशन है।
  • बड़ा बिजनेस की टीम Enterprenuer और बिजनेस शिक्षा को सभी के लिए उपलब्ध है, आसान और सस्ती बनाने की कोशिश करती है।

भगवद गीता का साथ

इनको भागवद गीता 10 जनवरी 2004 को मिली उन्होंने भागवद गीता पढ़ना शुरू किया भगवद गीता में हमारे पूरे जीवन के प्रश्न के उत्तर दिए हुए हैं।

भगवत गीता से प्रभावित होकर आज वे एक बड़े मोटिवेशनल स्पीकर बन चुके हैं डॉक्टर विवेक बिंद्रा की वीडियो में भागवत गीता का नाम जरूर लेते हैं।

डॉक्टर विवेक बिंद्रा बताते हैं कि उन्होंने सारे सिद्धांत भागवत गीता से सीखे हैं उनका मानना है कि भगवत गीता कोई धार्मिक किताब नहीं है। इस किताब में अर्जुन ने प्रश्न किए हैं और उनके जवाब श्रीकृष्ण ने दिए है। इस किताब में हमारे जीवन के हर प्रश्न का जवाब उपलब्ध है।

डॉक्टर विवेक बिंद्रा की उपलब्धियां (Dr. Vivek Bindra Awards)

  • 2012 में मारुति की तरफ से उन्हें बेस्ट कॉर्पोरेट ट्रेनर का अवार्ड दिया गया था।
  • 2017 में टाइम्स ऑफ इंडिया की तरफ से उन्हें दुनिया का बेस्ट बिज़नेस कोच अवार्ड दिया गया था।
  • भारत की आईआईटी रुड़की की तरफ से उन्हे Most Inspirational keynote speaker का खिताब दिया गया है।
  • उन्हें एशिया का बेस्ट मोटिवेशनल स्पीकर का अवार्ड दिया गया है।
  • उन्हें एशिया का बेस्ट बिजनस कोच का अवार्ड भी दिया गया है।

डॉक्टर विवेक बिंद्रा की सैलरी (Dr. Vivek Bindra Networth)

डॉ विवेक बिंद्रा की कंपनी वर्तमान समय में 3000 करोड़ से अधिक की हो चुकी है सबसे जल्दी ग्रो करने वाली कंपनी में से एक कंपनी डॉ विवेक बिंद्रा की मानी जा रही है। और उन्हें 2019 में अपनी कंपनी को शुरू किया था और बड़ी तेजी से महज 3 साल के अंदर उनकी कंपनी 3000 करोड़ की बन चुकी है।

मगर यह कंपनी की वैल्यूएशन है, अगर हम वर्तमान समय में डॉक्टर विवेक बिंद्रा के प्रॉपर्टी और उनकी सालाना कमाई का अंदाजा लगाएं तो कुछ सूत्रों के मुताबिक लगभग $6.5 मिलियन डॉलर या 50 करोड़ की सालाना कमाई है।

विवेक बिंद्रा के अनमोल विचार (Vivek Bindra Quotes in Hindi)

  • आदमी विकलांग शरीर से नहीं होता वह तो मन से होता है अगर इंसान मन से विकलांग हो गया तो समझ लो हमेशा के लिए विकलांग हो गया।
  • जिस चीज को लेकर आपके अंदर Passion है उसका प्रयोग करके क्या आप अपने समाज की किसी भी समस्या का समाधान कर सकते हैं।
  • सपने देखने वालों के लिए रात छोटी पड़ जाती है और सपना पूरा करने वालों के लिए दिन छोटा पड़ जाता है।
  • टीवी आपको वही दिखाता है जो वह दिखाना चाहता है।
  • आज भी जमाना मेरी इसी बात से खलता है कि यह आदमी इतनी ठोकर खाकर भी सीधा कैसे चलता है।
  • अगर आप काम ना करने के बहाने ढूंढ सकते हो तो आप काम करने के बहाने भी ढूंढ सकते हो।
  • अपनी मन की स्थिति बदलिए आपकी परिस्थिति खुद-ब-खुद बदल जाएगी।
  • अगर आपको fruits चाहिए तो पहले अपनी roots ठीक करो।
  • दुनिया में दो प्रकार के लोग होते हैं एक वो जिनके जीवन में बड़ा गोल (goal) है एक वो जिनका जीवन गोल-गोल है।

FAQ:

विवेक बिंद्रा का जन्म कब हुआ था?

5 अप्रैल 1982 (40 वर्ष)

डॉ विवेक बिंद्रा ने कौन सा वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है?

लॉकडाउन के वक्त यूट्यूब पर सबसे ज्यादा लोगों को लाइव लेकर बिजनेस से जुड़ी जानकारी को साझा करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड डॉक्टर विवेक बिंद्रा ने 2020 में बनाया है।

विवेक बिंद्रा कोन है?

डॉक्टर विवेक बिंद्रा एक प्रसिद्ध और सफल बिजनेसमैन, यूट्यूबर, और मोटिवेशनल स्पीकर, बिजनेस कोच और साथ ही लेखक हैं।

डॉक्टर विवेक बिंद्रा का जन्म कब और कहां हुआ था?

भारत के महान मोटिवेशनल स्पीकर डॉक्टर विवेक बिंद्रा का जन्म 5 अप्रैल 1978 में दिल्ली में हुआ था।

इन्‍हें भी पढ़ें

निष्‍कर्ष

मैं आशा करता हूं की आपको “ विवेक बिंद्रा का जीवन परिचय | Vivek Bindra Biography In Hindi” पसंद आया होगा। अगर आपको यह पोस्ट पसंद आया है तो कमेंट करके अपनी राय दे, और इसे अपने दोस्तो और सोशल मीडिया में भी शेयर करे।

3 thoughts on “विवेक बिंद्रा का जीवन परिचय | Vivek Bindra Biography In Hindi”

  1. This property has stopped processing data. To continue measuring website performance, set up a Google Analytics 4 (GA4) property.
    Complete GA4 setup

    Sir mera anayletics kam nhi kar rha h aur na hi hm apni user ka data trek kr pa rhe h
    Plase gide me sir 7273823217

    Reply
  2. Apka article padha bohot acha laga. Me bhi Vivek Bindra ji ki videos dekhta hu youtube pr. Mene bhi article likhe hai kaafi saare inhi se similar. ek baar jaroor check kare.

    Reply

Leave a Comment