द्रौपदी मुर्मू का जीवन परिचय | Draupadi Murmu Biography in Hindi

द्रौपदी मुर्मू का जीवन परिचय (जीवनी, जाति, उम्र, पति, सैलरी, बेटी, बेटा, तारीख, परिवार, पेशा, धर्म, पार्टी, करियर, राजनीति, अवार्डस, इंटरव्‍यू) Draupadi Murmu Biography in Hindi (Caste, age, husband, income, daughter, rss, president, sons, qualification, date of birth, family, profession politician party, religion, education, career, politics career, awards, interview, speech)

आदिवासी समुदाय से संबंध रखने वाली और उड़ीसा राज्‍य में पैदा हुई द्रौपदी मुर्मू को हाल ही में भारतीय जनता पार्टी के द्धारा भारत के अगले राष्‍ट्रपति के पद के उम्‍मीदवार के तौर पर सिलेक्‍ट किया गया है और यही वजह है कि इंटरनेट पर आजकल द्रौपदी मुर्मू के बारे में जानना चाहते हैं इस प्रकार आइए इस आर्टिकल में द्रौपदी मुर्मू के बारे में जानने का प्रयास करते हैं। इस आर्टिकल में हम आपके साथ द्रौपदी मुर्मू की जीवनी शेयर कर रहे हैं।

द्रौपदी मुर्मू का जीवन परिचय | Draupadi Murmu Biography in Hindi

Table of Contents

द्रौपदी मुर्मू का जीवन परिचय

नाम (Full Name)द्रौपदी मुर्मू
जन्‍म तारीख (Date of Birth)20 जून 1958
उम्र (age)64 साल (2022 में)
जन्‍म स्‍थान (Birth Place)मयूरभंज, उड़ीसा, भारत
शिक्षा (Education)कला स्‍नातक
स्‍कूल (School)ज्ञात नहीं
कॉलेज (College)रमा देवी महिला कॉलेज, भुवनेश्‍वर, ओडिशा
राशि (Zodiac sign)मिथुन राशि
गृहनगर (Home town)मयूरभंज, उड़ीसा
कद (Height)5 फीट 4 इंच
वजन (Weight)74 किग्रा.
ऑखों का रंग (Eye’s Colour)काला
बालो का रंग (Hair Colour)काला
नागरिकता (Nationality)भारतीय
धर्म (Religion)हिन्‍दू
जाति (Cast)अनुसूचित जनजाति
पेशा (Profession)राजनीतिज्ञ
राजनीतिक दल (Political Party)भारतीय जनता पार्टी
वैवाहिक स्थिति (Metrial Status)विधवा
संपत्ति (Net worth)रू 9.5 लाख

द्रौपदी मुर्मू का प्रारंभिक जीवन

हाल ही में एनडीए के द्धारा द्रौपदी मुर्मू को भारत के राष्‍ट्रपति के उम्‍मीदवार के तौर पर प्रस्‍तुत किया गया है। द्रौपदी मुर्मू का जन्‍म साल 1958 में एक आदिवासी परिवार में भारत देश के उड़ीसा राज्‍य के मयूरभंज इलाके में 20 जून को हुआ था।

इस प्रकार से यह एक आदिवासी समुदाय से ताल्‍लुक रखने वाली महिला है और एनडीए के द्धारा इन्‍हें भारत के अगले राष्‍ट्रपति के उम्‍मीदवार के तौर पर प्रस्‍तुत किया गया है और यही वजह हैं कि आजकल इंटरनेट पर द्रौपदी मुर्मू की काफी चर्चा हो रही है।

द्रौपदी मुर्मू की शिक्षा (Draupadi Murmu Education)

जब इन्‍हें थोड़ी समझ प्राप्‍त हुई, तभी इनके माता-पिता के द्धारा इनका एडमिशन इनके इलाके के ही एक विद्यालय में करवा दिया गया, जहॉं पर इन्‍होंने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई को पूरा किया। इसके पश्‍चात ग्रेजुएशन की पढ़ाई करने के लिए यह भुवनेश्‍वर शहर चली गई। भुवनेश्‍वर शहर में जाने के पश्‍चात इन्‍होंने रामा देवी महिला कॉलेज में एडमिशन प्राप्‍त किया और रामा देवी महिला कॉलेज से ही इन्‍होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई कंप्‍लीट की।

ग्रेजुएशन की एजुकेशन पूरी करने के पश्‍चात ओडिशा गवर्नमेंट में बिजली डिपार्टमेंट मे जूनियर असिस्‍टेंट के तौर पर इन्‍हें नौकरी प्राप्‍त हुई। इन्‍होने यह नौकरी साल 1979 से लेकर के साल 1983 तक पूरी की. इसके बाद इन्‍होंने साल 1994 में रायरंगपुर में मौजूद अरबिंदो इंटीग्रल एजुकेशन सेंटर में टीचर के तौर पर काम करना चालू किया और यह काम इन्‍होंने 1997 तक किया।

द्रौपदी मुर्मू का परिवार (Draupadi Murmu Family)

पिता का नाम (Father Name)स्‍वर्गीय बिरंची नारायण टुडू
माता का नाम (Mother Name)ज्ञात नहीं
पति (Husband)श्‍याम चरण मुर्मू
बच्‍चे (Children)पुत्र- 2 (अब जीवित नहीं) पुत्री- इतिश्री मुर्मू

द्रौपदी मुर्मू का करियर (Draupadi Murmu Career)

  • उन्‍होंने रायरंगपुर में श्री अरबिंदो इंटीग्रल एजुकेशन सेंटर में एक सहायक शिक्षक के रूप में अपना करियर शुरू किया। इसके बाद, उन्‍होंने सिंचाई और बिजली विभाग के हिस्‍से के रूप में ओडिशा सरकार के साथ काम किया।
  • मुर्मू के राजनीतिक करियर की शुरूआत 1997 में हुई जब उन्‍होंने पार्षद के रूप में स्‍थानीय चुनाव जीतिे।
  • भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़कर मुर्मू ने रायरंगपुर सीट से दो बार जीत हासिल की, 2000 में ओडिशा सरकार में राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) बनी।
  • ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी और बीजू जनता दल गठबंधन सरकार के दौरान, वह 6 मार्च 2000 से 6 अगस्‍त 2002 तक वाणिज्‍य और परिवहन के लिए स्‍वतंत्र प्रभार मंत्री रही।
  • साल 2007 में मुर्मू को संयोग से ओडिशा विधानसभा द्धारा वर्ष का सर्वश्रेष्‍ठ विधायक होने के लिए सम्‍मानित किया गया था।
  • अगले एक दशक में उन्‍होंने भाजपा के भीतर कई प्रमुख भूमिकाऍं निभाई, एसटी मोर्चा के राजय अध्‍यक्ष और मयूरभान के भाजपा जिलाध्‍यक्ष के रूप में कार्य किया।
  • 6 अगस्‍त 2002 से मई 16, 2004 तक मत्‍स्‍य पालन और पशु संसाधन विकास राज्‍य मंत्री थीं।
  • ओडिशा की विधान सभा ने उन्‍हें वर्ष 2007 के सर्वश्रेष्‍ठ विधायक के लिए ‘नीलकंठ पुरस्‍कार’ से सम्‍मानित किया।
  • उन्‍हें 2013 में मयूरभंज जिले के लिए पार्टी के जिला अध्‍यक्ष पद के लिए पदोन्‍नत किया गया था।
  • मई 2015 में, भारतीय जनता पार्टी ने उन्‍हें झारखंड के राज्‍यपाल के रूप में चुना। वह झारखंड की पहली महिला राज्‍यपाल हैं। वह ओडिशा की पहली महिला और आदिवासी नेता हैं जिन्‍हें भारतीय राज्‍य में राज्‍यपाल नियुक्‍त किया गया है।
  • राष्‍ट्रपति चुनाव के लिए मतदान 18 जुलाई को होना है और मतगणना 21 जुलाई को होनी है। 29 जून नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख है।

1997 में चुनी गई थी जिला पार्षद

साल 1997 का वह समय था, जब ओडिशा के रायरंगपुर जिले से पहली बार इन्‍हें जिला पार्षद चुना गया, साथ ही यह रायरंगपुर की उपाध्‍यक्ष भी बनी। इसके अलावा इन्‍हें साल 2002 से लेकर के साल 2009 तक मयूरभंज जिला भाजपा का अध्‍यक्ष बनने का मौका भी मिला।

साल 2004 में यह रायरंगपुर विधानसभा से विधायक बनने मे भी कामयाब हुई और आगे बढ़ते बढ़ते साल 2015 में इन्‍हें झारखंड जैसे आदिवासी बहुल राज्‍य के राज्‍यपाल के पद को संभालने का भी मौका मिला।

द्रौपदी मुर्मू का राजनीतिक जीवन

  • उड़ीसा गवर्नमेंट में राज्‍य मंत्री स्‍वतंत्र के तौर पर द्रौपदी मुर्मू को साल 2000 से लेकर के साल 2004 तक ट्रांसपोर्ट और वाणिज्‍य डिपार्टमेंट संभालने का मौका मिला।
  • इन्‍होंने साल 2002 से लेकर के साल 2004 तक उड़ीसा गवर्नमेंट के राज्‍य मंत्री के तोर पर पशुपालन और मत्‍स्‍य पालन डिपार्टमेंट को भी संभाला।
  • साल 2002 से लेकर के साल 2009 तक यह भारतीय जनता पार्टी केअनुसूचित जाति मोर्चा के राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी के मेंबर भी रही।
  • भारतीय जनता पार्टी के एसटी मोर्चा के प्रदेश अध्‍यक्ष के पद को इन्‍होंने साल 2006 से लेकर के साल 2009 तक संभाला।
  • एसटी मोर्चा के साथ ही साथ भारतीय जनता पार्टी की राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी के मेंबर के पद पर यह साल 2013 से लेकर के साल 2015 तक रही।
  • झारखंड के राज्‍यपाल के पद को उन्‍होंने साल 2015 में प्राप्‍त किया और यह इस पद पर साल 2021 तक विराजमान रही।

द्रौपदी मुर्मू की संपत्ति (Draupadi Murmu Net Worth)

द्रौपदी मुर्मू एक महिला राजनेता होने के बाद भी ज्‍यादा संपत्ति की मालकिन नहीं है उनके मात्र मुश्किल से बुरी परिस्थितयों में अपने घर को सँभालने लायक संपत्ति है जो कि है मात्र रू 9.5 लाख। इसके अलावा ना कोई आभूषण, ना जमीन और ना ही कोई चल और अचल संपत्ति।

द्रौपदी मुर्मू का राष्‍ट्रपति उम्‍मीदवार घोषित होना

अभी तक काफी लोग द्रौपदी मुर्मू के बारे में नहीं जानते थे परंतु हाल ही में चार-पांच दिनों से यह काफी चर्चा में हैं। लोग इंटरनेट पर यह सच्र कर रहे हैं कि द्रौपदी मुर्मू कौन है तो बता दे कि द्रौपदी मुर्मू झारखंड की राज्‍यपाल रह चुकी है. इसके अलावा यह एक आदिवासी महिला है। इन्‍हें एनडीए के द्धारा हाल ही में भारत के अगले राष्‍ट्रपति के उम्‍मीदवार के तौर पर घोषित किया गया है।

इस प्रकार अगर द्रौपदी मुर्मू भारत की राष्‍ट्रपति बनने में कामयाब हो जाती हैं, तो यह पहली ऐसी आदिवासी महिला होगी, जो भारत देश की राष्‍ट्रपति बनेगी, साथ ही यह दूसरी ऐसी महिला होंगी, जो भारत देश के राष्‍ट्रपति के पद को संभालेंगी। इसके पहले भारत देश के राष्‍ट्रपति के पद पर महिला के तौर पर प्रतिभा पाटिल विराजमान हो चुकी है।

पति और दो बेटों का छूट चुका है साथ

श्‍याम चरण मुर्मू के साथ द्रौपदी मुर्मू की शादी हुई थी, जिनसे इन्‍हें संतान के तौर पर टोटल 3 बच्‍चे प्राप्‍त हुए थे, जिनमें दो बेटे थे और एक बेटी थी। हालांकि इनका व्‍यक्तिगत जीवन ज्‍यादा सुखमय नहीं था, क्‍योंकि इनके पति और इनके दोनों बेटे अब इस दुनिया में नहीं है। इनकी बेटी ही अब जिंदा है जिसका नाम इतिश्री है, जिसकी शादी द्रौपदी मुर्मू ने गणेश हेम्‍ब्रम के साथ की है।

द्रौपदी मुर्मू को प्राप्‍त पुरस्‍कार

द्रौपदी मुर्मू को नीलकंठ पुरस्‍कार सर्वश्रेष्‍ठ विधायक के लिए साल 2007 में प्राप्‍त हुआ था। यह पुरस्‍कार इन्‍हें ओडिशा विधानसभा के द्धारा दिया गया था।

FAQs:

द्रौपदी मुर्मू कौन है?

द्रौपदी मुर्मू, एक आदिवासी महिला नेता, राष्‍ट्रपति पद की दौड़ के लिए मोदी सरकार की पहली पसंद हैं। वह पूर्व केंद्रीय मंत्री, यशवंत सिन्‍हा के खिलाफ हैं, जो जुलाई के चुनावों के लिए संयुक्‍त विपक्षी उम्‍मीदवार हैं।

झारखंड की पहली महिला राज्‍यपाल कौन है?

झारखंड की पहली महिला राज्‍यपाल द्रौपदी मुर्मू है।

द्रौपदी मुर्मू के पति का नाम क्‍या है?

श्‍याम चरण मुर्मू

द्रौपदी मुर्मू किस समुदाय से ताल्‍लुक रखती हैं?

आदिवासी समुदाय

द्रौपदी मुर्मू की संपत्ति कितनी है?

मात्र रू 9.5 लाख

द्रौपदी मुर्मू जाति क्‍या है?

अनुसूचित जनजाति

इन्‍हें भी पढ़े

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment