Miss India -2023, नंदिनी गुप्ता का जीवन परिचय | Nandini Gupta Biography In Hindi

मिस इंडिया -2023 नंदिनी गुप्ता का जीवन परिचय, नंदिनी गुप्‍ता बायोग्राफी, जीवनी, जन्म, शिक्षा, परिवार, (Miss India-2023 Nandini Gupta Biography In Hindi, Wiki, Family, Education, Birthday, Career, Marriage, Husband, Boyfriend, Net Worth, Achievement, Awards, Instagram, Miss India-2023, Femina Miss India-2023, Cast, Figure, Height, Weight, Wikipedia)

दोस्तों अभी हाल ही में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भारत की सबसे प्रसिद्ध प्रतियोगिता मिस इंडिया प्रतियोगिता के 59वें सीजन को आयोजित किया गया था जिसका खिताब जीतना भारत की हर एक युवा लड़की का सपना होता है।

अपने इसी सपने को साकार करते हुए राजस्थान के कोटा से निकली 19 वर्षीय नंदिनी गुप्ता ने इस वर्ष मिस इंडिया खिताब को अपने नाम किया है।

नंदिनी गुप्ता ने अपनी बुद्धिमत्ता और सुंदरता से ही देश का दिल जीत लिया और उन्हें मणिपुर के इंडोर स्टेडियम इंफाल में एक ऐतिहासिक समारोह में फेमिना मिस इंडिया 2023 का ताज पहनाया गया।

दोस्तों आज के अपने लेख नंदिनी गुप्ता का जीवन परिचय (Miss India-2023, Nandini Gupta Biography In Hindi) में हम आपको उनके बारे में बहुत ही रोचक जानकारियां देंगे तो आइए जानते हैं उनके बारे में-

मिस इंडिया -2023, नंदिनी गुप्ता का जीवन परिचय |Miss India -2023, Nandini Gupta Biography In Hindi

नंदिनी गुप्ता (मिस इंडिया 2023) का जीवन परिचय

नाम (Name)नंदिनी गुप्ता
जन्म (Date Of Birth)वर्ष 2004
जन्म स्थान (Birth Place)कोटा, राजस्थान
राशि (Zodiac Sine)ज्ञात नहीं
धर्म (Religion)हिंदू
उम्र (Age)19 वर्ष 2023 के अनुसार
नागरिकता (Nationality)भारतीय
गृह नगर (Home Town)कोटा, राजस्थान
लंबाई (Height)(लगभग) 5 फुट 7 इंच
वजन (Weight)(लगभग) 55 किलोग्राम
आंखों का रंग (Eyes Colour)भूरा
बालों का रंग (Hair Colour)भूरा
शारीरिक माप (Body Measurement)34-26-34
शैक्षिक योग्यता (Education)स्नातक
पेशा (Profession)मॉडल
प्रसिद्ध (Profession)मिस इंडिया -2023 के रूप में
शौक (Hobbies)ज्ञात नहीं
बॉयफ्रेंड (Boyfriend)ज्ञात नहीं
वैवाहिक स्थिति (Marrital Status)अविवाहित
कुल संपत्ति (Net Worth)ज्ञात नहीं

नंदिनी गुप्ता कौन है? (Who Is Nandini Gupta?)

नंदनी गुप्ता भारतीय मॉडल है, जिन्होंने अपने सपने को पूरा करते हुए 15 अप्रैल 2023 को मिस इंडिया प्रतियोगिता में जीत हासिल की है और उन्हें मणिपुर के इंडोर स्टेडियम में भव्य कार्यक्रम के साथ मिस इंडिया का ताज पहनाया गया है।

नंदिनी गुप्ता का जन्म एवं शुरुआती जीवन-

नंदिनी गुप्ता का जन्म भारत में शिक्षा के हब के रूप में जाने जाने वाले राजस्थान के कोटा शहर में वर्ष 2004 में हुआ है उनके पिता का नाम सुमित गुप्ता है जो कि एक व्यवसाई हैं।

उनकी माता का नाम रेखा गुप्ता है जो कि एक कुशल ग्रहणी है और उनके परिवार में उनकी माता पिता के अलावा एक छोटी बहन है जिनका नाम अनन्या गुप्ता है, और वह अभी अपनी शिक्षा ग्रहण कर रही हैं।

नंदिनी गुप्ता की शिक्षा (Nandini Gupta Education)

नंदिनी गुप्ता शिक्षा में बहुत ही होशियार और मेधावी छात्रा रही है और उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा राजस्थान के ही सेंट पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल से प्राप्त की है।

उसके बाद उन्होंने व्यवसाय प्रबंधन में आगे की शिक्षा को प्राप्त करने के लिए राजस्थान के ही लाला लाजपत राय कॉलेज में दाखिला लिया है, और यहां से वह अपनी स्नातक की शिक्षा अर्जित कर रही हैं।

नंदिनी गुप्ता का परिवार (Nandini Gupta Family)

पिता का नाम (Father’s Name)सुमित गुप्ता
माता का नाम (Mother’s Name)रेखा गुप्ता
बहन का नाम (Sister’s Name)अनन्या गुप्ता
भाई का नाम (Brother’s Name)ज्ञात नहीं

नंदिनी गुप्ता का बॉयफ्रेंड, पति (Nandini Gupta Boyfriend)

भारतीय मॉडल और फेमिना मिस इंडिया -2023 की विजेता नंदिनी गुप्ता ने अभी तक विवाह नहीं किया है और अभी वह सिंगल हैं, इसके साथ ही आपको बता दें कि उन्होंने अभी तक अपने बॉयफ्रेंड के बारे में भी किसी प्रकार का कोई जिक्र नहीं किया है।

नंदिनी गुप्ता का करियर (Miss India-2023 Nandini Gupta, Nandini Gupta Career)

दोस्तों आपको बता दें कि नंदिनी गुप्ता को बचपन से ही मॉडलिंग और एक्टिंग का बहुत शौक रहा है और वह 10 वर्ष की उम्र से ही मिस इंडिया बनने के ख्वाब को सजा रही थी।

अपने इसी सपने को पूरा करने के लिए नंदिनी ने बहुत कम उम्र से ही मॉडलिंग की क्षेत्र में अपने करियर को आजमाना शुरू कर दिया था और विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं में समय-समय पर हिस्सा लेती रहती थी।

Miss India -2023, Nandini Gupta Biography In Hindi

अंततः उन्होंने हाल ही में वर्ष 2023 में भारत में हर वर्ष की तरह आयोजक फेमिना मिस इंडिया के 59वें संस्करण में अपने प्रतिनिधियों को पीछे छोड़ते हुए फेमिना मिस इंडिया 2023 का ताज अपने नाम किया है।

उन्होंने वर्ष 2023 में ही मिस राजस्थान का खिताब भी जीता है और इसके तुरंत बाद ही उन्होंने मिस इंडिया प्रतियोगिता में भाग लिया और उस में जीत हासिल की एवं उन्हें 15 अप्रैल 2023 को मणिपुर के एक इंदौर स्टेडियम में भव्य समारोह के साथ मिस इंडिया का ताज पहनाया गया।

उन्होंने अपने मॉडलिंग करियर के दौरान ऑरा ज्वेलरी के प्रिंट विज्ञापन के लिए भी काम किया है, और वह इसी वर्ष 2023 में संयुक्त अरब अमीरात में होने वाले मिस वर्ल्ड पेजेंट के 71 वें संस्करण में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

नंदिनी गुप्ता की कुल संपत्ति (Nandini Gupta Net Worth)

दोस्तों नंदिनी गुप्ता की कुल संपत्ति से जुड़ी अभी कोई पुख्ता जानकारी हमें प्राप्त नहीं हुई है हमें जैसे ही कोई जानकारी प्राप्त होगी हम जल्द से जल्द उसे आपके लिए अपडेट करने का प्रयास करेंगे।

नंदिनी गुप्ता से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण रोचक तथ्य-

  • नंदिनी गुप्ता का जन्म भारत के राजस्थान के एक हिंदू परिवार में हुआ है।
  • वह भारतीय व्यवसाई रतन टाटा के काम की बहुत प्रशंसा करती हैं।
  • उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि वह भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को अपना आदर्श मानती हैं।
  • उन्हें बचपन से ही मॉडलिंग और अभिनय का बहुत शौक रहा है।
  • वह अपनी 10 वर्ष की उम्र से ही मिस इंडिया बनने के सपने को सजा रही थी।
  • वह एक अच्छी छात्रा भी है और स्कूल के समय में विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेती थी।
  • वह एक फिटनेस फ्रीक भी है एवं अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखती हैं।
  • उन्होंने 2023 में ही मिस राजस्थान का खिताब भी अपने नाम किया है।
  • उन्हें अपने खाली समय में फिल्में देखना और विभिन्न स्थानों की यात्राएं करना बहुत पसंद है।
  • उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पाक केटो नाम के क्राउडफंडिंग एनजीओ को सपोर्ट किया है।

FAQ:

नंदिनी गुप्ता कौन है?

नंदनी गुप्ता भारतीय मॉडल है, जिन्होंने अपने सपने को पूरा करते हुए 15 अप्रैल 2023 को मिस इंडिया प्रतियोगिता में जीत हासिल की है और उन्हें मणिपुर के इंडोर स्टेडियम में भव्य कार्यक्रम के साथ मिस इंडिया का ताज पहनाया गया है।

नंदिनी गुप्ता का जन्म कब और कहां हुआ?

नंदिनी गुप्ता का जन्म भारत में शिक्षा के हब के रूप में जाने जाने वाले राजस्थान के कोटा शहर में वर्ष 2004 में हुआ है उनके पिता का नाम सुमित गुप्ता है जो कि एक व्यवसाई हैं।

नंदिनी गुप्ता की उम्र कितनी है?

वर्ष 2023 के अनुसार फेमिना मिस इंडिया 2023 की विजेता नंदिनी गुप्ता की उम्र 19 वर्ष है।

फेमिना मिस इंडिया 2023 की विजेता कौन है?

अभी हाल ही में 15 अप्रैल 2023 को नंदिनी गुप्ता को इन फेमिना मिस इंडिया 2023 का ताज पहनाया गया है।

इन्हें भी पढ़ें :-

निष्‍कर्ष

मैं आशा करता हूं की आपको “नंदिनी गुप्ता का जीवन परिचय (Miss India-2023, Nandini Gupta Biography In Hindi)” पसंद आया होगा। अगर आपको यह पोस्ट पसंद आया है तो कमेंट करके अपनी राय दे, और इसे अपने दोस्तो और सोशल मीडिया में भी शेयर करे।

Leave a Comment