पूजा हेगड़े का जीवन परिचय | Pooja Hegde Biography In Hindi

पूजा हेगड़े का जीवन परिचय, जीवनी, जन्म, शिक्षा, परिवार, करियर, उपलब्धियां (Pooja Hegde Biography In Hindi, Wiki, Family, Education, Birthday, Career, Awards, Husband, Boyfriend, Net Worth, Children’s, Age, Controversy, Pooja Hegde Latest Movie)

मिस यूनिवर्स और फेमिना इंडिया की रनर अप पूजा हेगड़े बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई वर्षों से काम कर रही हैं।

इन्होंने हिंदी के अलावा कई अन्य भाषाओं जैसे तमिल, तेलुगू, कन्नड़ एवं दक्षिण भारत की अन्य स्थानीय भाषाओं की फिल्मों में कार्य किया है।

उन्हें अपने कॉलेज के दिनों से ही अभिनय और मॉडलिंग का शौक था, इस कारण से वह हाई स्कूल और कॉलेज के दिनों से ही प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने लगी थी।

आज के अपने लेख Pooja Hegde Biography In Hindi में हम उनके जीवन के अब तक के सफर को जानेंगे, तो आइए जानते हैं उनके बारे में-

पूजा हेगड़े का जीवन परिचय | Pooja Hegde Biography In Hindi

Table of Contents

पूजा हेगड़े का जीवन परिचय

नाम (Name)पूजा हेगड़े
जन्म (Date Of Birth)11 अक्टूबर 1990
जन्म स्थान (Birth Place)मैंगलोर, कर्नाटक, भारत
राशि (Zodiac Sine)तुला
उम्र (Age)33 वर्ष 2023 के अनुसार
धर्म (Religion)हिंदू
गृह नगर (Home Town)उडुपी ,कर्नाटक
नागरिकता (Nationality)भारतीय
लंबाई (Height)5 फीट 9 इंच (लगभग)
वजन (Weight)65 किलोग्राम (लगभग)
शारीरिक माप (Body Measurement)34 -25 -34
आंखों का रंग (Eyes Colour)भूरा
बालों का रंग (Hair Colour)काला
शैक्षिक योग्यता (Education)मास्टर ऑफ कॉमर्स
स्कूल (School)ज्ञात नहीं
कॉलेज (College)श्रीमती मीठीबाई मोतीराम कुंदनानी कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स
पेशा (Profession)अभिनेत्री एवं मॉडल
बॉयफ्रेंड (Boyfriend)ज्ञात नहीं
वैवाहिक स्थिति (Marrital Status)अविवाहित
कुल संपत्ति (Net Worth)$8 मिलीयन

पूजा हेगड़े कौन हैं ? (Who Is Pooja Hegde?)

पूजा हेगड़े एक भारतीय अभिनेत्री और मॉडल है जो मुख्य रूप से तेलुगु और हिंदी फिल्मों में कार्य करती हैं। उन्हें हिंदी भाषा के अलावा अंग्रेजी, तुलु, कन्नड़, तमिल का भी पूर्ण ज्ञान है।

पूजा वर्ष 2009 में मिस फेमिना इंडिया के आधे पायदान तक पहुंची थी, इसके साथ ही वह 2010 में मिस यूनिवर्स इंडिया की प्रतियोगिता के लिए आवेदन दिया था एवं इस प्रतियोगिता में वह दूसरे स्थान पर रही थी।

पूजा हेगड़े का जन्म एवं शुरुआती जीवन

पूजा हेगड़े का जन्म महाराष्ट्र के मुंबई शहर में शनिवार के दिन 11 अक्टूबर 1990 को एक हिंदू परिवार में हुआ था। उनका परिवार मूलतः कर्नाटक के उडुपी से ताल्लुक रखता है।

उनके पिता का नाम मंजूनाथ हेगडे है जो कि पेशे से एक वकील है, वही पूजा की माता का नाम लता हेगड़े है जो कि एक इम्यूनोलॉजिस्ट और जेनिटेक्स प्रोफेशनल है।

पूजा हेगड़े के परिवार में उनके माता-पिता के अलावा उनके एक बड़े भाई हैं जिनका नाम ऋषभ हेगड़े हैं और वह एक डॉक्टर हैं।

पूजा हेगड़े की शिक्षा (Pooja Hegde Education)

पूजा हेगड़े ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा को पूर्ण करने के पश्चात आगे की शिक्षा के लिए श्रीमती मीठीबाई मोतीराम कुंदनानी कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स में दाखिला लिया इस कॉलेज से उन्होंने मास्टर ऑफ कॉमर्स की शिक्षा प्राप्त की है।

पूजा हेगड़े का परिवार (Pooja Hegde Family)

पिता का नाम (Father’s Name)मंजूनाथ हेगडे
माता का नाम (Mother’s Name)लता हेगड़े
भाई का नाम (Brother’s Name)ऋषभ हेगडे

पूजा हेगड़े का पति, बॉयफ्रेंड (Pooja Hegde Husband)

दोस्तों अगर बात की जाए पूजा हेगडे के दांपत्य जीवन या लव लाइफ की तो अभी तक उन्होंने अपनी शादी नहीं की है। और ना ही उनके किसी बॉयफ्रेंड के बारे में कोई जानकारी प्राप्त हुई है।

पूजा हेगड़े का करियर (Pooja Hegde Career)

अभिनय की दुनिया में प्रवेश करने से पहले पूजा ने मिस इंडिया प्रतियोगिता 2009 में भाग लिया था, लेकिन मिस इंडिया टैलेंट -2009 सम्‍मान जीतने के बावजूद शुरुआती दौर में वह बाहर हो गई।

इसके अगले वर्ष उन्होंने मिस यूनिवर्स इंडिया 2010 में आवेदन दिया और सेकंड रनर अप के रूप में उभरी, उन्हें सहायक प्रतियोगिता में मिस इंडिया साउथ ग्लैमर 2010 का ताज भी पहनाया गया था।

इसके पश्चात पूजा हेगड़े ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत वर्ष 2012 में एक तमिल सुपरहीरो फिल्म मूंगामुदी से की जिसमें उन्होंने शक्ति की मुख्य भूमिका निभाई थी।

👉यह भी पढ़ें – संयुक्ता मेनन का जीवन परिचय

इसमें पूजा एक मस्ती करने वाली लड़की के रूप में थी जो पुरुष नेतृत्व के समाज के प्रति अपना दृष्टिकोण बदलने के लिए प्रेरित करती है।

इसके बाद वर्ष 2014 में उन्होंने एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ओका लैला कसम से तेलुगू फिल्म उद्योग में कदम रखें।

इसके बाद पूजा हेगड़े ने बॉलीवुड में करियर की शुरुआत वर्ष 2016 में रितिक रोशन के साथ फिल्म ‘मोहन जोदारो’ से की थी, हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह फ्लॉप रही थी।

इसके बाद वर्ष 2019 में उन्होंने अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, बॉबी देवल ,कृति सेनन और कृति खरबंदा के साथ हिंदी कॉमेडी फिल्म हाउसफुल-4 में राजकुमारी माला और पूजा की दोहरी भूमिका निभाई जो कि दर्शकों द्वारा बहुत ही पसंद की गई।

इसके बाद वर्ष 2021 में उन्होंने अखिल अक्कीनेनी के साथ रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘मोस्ट एलिजिबल बैचलर’ में अपने अभिनय दिया है।

पूजा हेगड़े की फिल्में (Pooja Hegde Movies List)

वर्षफिल्म का नामकिरदार
2012मुगामुदीशक्ति
2014ओका लैला कसमनंदना
2016मोहन जोदारोचानी
2017दुवदा जगन्नाथमपूजा
2018अरविंदा समीथा वीरा राघवाअरविंद
2019हाउसफुल-4राजकुमारी माला
2020अला वैकुंठपुरमलोअमूल्या
2021मोस्ट एलिजिबल बैचलरविभा
2022बीस्टप्रीति

पूजा हेगड़े की पसंदीदा वस्तुएं (Pooja Hegde Favourite Things)

पसंदीदा अभिनेता (Favourite Actor)ऋतिक रोशन, फरहान अख्तर आमिर खान, लियोनार्डो डि कैप्रियो
पसंदीदा अभिनेत्री (Favourite Actoris)माधुरी दीक्षित, मेरिल स्ट्रीप जेनिफर लॉरेंस
पसंदीदा गायक (Favourite Singer)ए आर रहमान ,जेनिफर लोपेज, रिहाना, जस्टिन टिंबरलेक
पसंदीदा भोजन (Favourite Food)बिरयानी और पिज्जा

पूजा हेगड़े की उपलब्धियां / पुरस्कार (Pooja Hegde Achivement / Awards)

  • वर्ष 2013 में पूजा को दूसरे साउथ इंडियन अंतरराष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से नवाजा गया था।
  • वर्ष 2015 में उन्हें 62वें फिल्मफेयर अवार्ड से सम्मानित किया गया था।
  • वर्ष 2016 में पूजा हेगड़े को स्टारडस्ट पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • पूजा हेगड़े को 2017 में तेलुगु फिल्म दुवदा जगन्नाथम में बेस्ट अभिनेत्री के लिए ज़ी तेलुगू गोल्डन अवार्ड से सम्मानित किया गया था।
  • वर्ष 2019 में उन्हें तेलुगु फिल्म अरविंदा समीथा वीरा राघवा में बेस्ट अभिनेत्री के लिए 66वें फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
  • वर्ष 2019 में उन्हें 9वें दक्षिण भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से नवाजा गया।

पूजा हेगड़े की कुल संपत्ति (Pooja Hegde Net Worth)

सोशल मीडिया में उपलब्ध जानकारी के अनुसार पूजा हेगड़े की कुल संपत्ति $8 मिलियन है जो कि भारतीय रुपयों में लगभग ₹65 करोड़ होती है।

पूजा हेगड़े की आय के प्रमुख स्रोतों में अभिनय, मॉडलिंग के साथ-साथ विज्ञापन और अन्य व्यावसायिक स्रोत भी शामिल हैं, वह एक फिल्म के लिए लगभग ₹4 करोड चार्ज करती हैं।

कुल संपत्ति(Net Worth -2023)$8 मिलीयन
कुल संपत्ति भारतीय रुपयों में (Net Worth In Indian Rupees)₹65 करोड़
वार्षिक आय (Yearly Income)₹7.5 करोड़ +
मासिक आय (Monthly Income)₹50 लाख+
फीस पर फिल्म (Fees Per Movie)₹4 करोड़ +

पूजा हेगड़े से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण रोचक तथ्य

  • पूजा हेगड़े का जन्म और पालन-पोषण कर्नाटक के मैंगलोर में एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ।
  • उन्होंने 2009 में मिस इंडिया प्रतियोगिता में भाग लिया लेकिन वह शुरुआती दौर से ही बाहर हो गई थी।
  • पूजा हेगड़े ने वर्ष 2010 में मिस यूनिवर्स इंडिया और मिसेज इंडिया साउथ की उपविजेता रही।
  • अपनी शिक्षा के दौरान वह नृत्य और फैशन शो में हिस्सा लिया करती थी।
  • वह एक प्रशिक्षित भरतनाट्यम डांसर हैं।
  • वह रोजर फेडरर और भारतीय क्रिकेटर राहुल द्रविड़ की बहुत बड़ी प्रशंसक हैं।
  • पूजा हेगड़े को तेलुगु अंग्रेजी कन्नड़ तमिल और हिंदी भाषाओं का बखूबी ज्ञान है।
  • वर्ष 2018 में उन्हें फेमिना मैगजीन कवर पेज पर चित्रित किया गया था।
  • उन्हें जानवरों से काफी लगाव है और उनके पास भी एक पालतू कुत्ता है जिसका नाम उन्होंने ‘पेड्रो’ रखा है।
  • वह एक फिटनेस फ्रीक भी है, और नियमित रूप से योगा करती है।

FAQ:

पूजा हेगड़े कौन है?

पूजा हेगड़े एक भारतीय अभिनेत्री और मॉडल है जो मुख्य रूप से तेलुगु और हिंदी फिल्मों में कार्य करती हैं। उन्हें हिंदी भाषा के अलावा अंग्रेजी, तुलु, कन्नड़, तमिल का भी पूर्ण ज्ञान है।

पूजा हेगड़े का जन्म कब और कहां हुआ?

पूजा हेगड़े का जन्म महाराष्ट्र के मुंबई शहर में शनिवार के दिन 11 अक्टूबर 1990 को एक हिंदू परिवार में हुआ था। उनका परिवार मूलतः कर्नाटक के उडुपी से ताल्लुक रखता है।

पूजा हेगड़े की उम्र कितनी है?

33 वर्ष 2023 के अनुसार।

पूजा हेगड़े की हाइट कितनी है?

पूजा हेगड़े की हाइट लगभग 5 फीट 9 इंच है।

पूजा हेगड़े की नेटवर्थ कितनी है?

$8 मिलियन 2023 के अनुसार।

पूजा हेगड़े के पति का क्या नाम है?

दोस्तों अगर बात की जाए पूजा हेगडे के दांपत्य जीवन या लव लाइफ की तो अभी तक उन्होंने अपनी शादी नहीं की है। और ना ही उनके किसी बॉयफ्रेंड के बारे में कोई जानकारी प्राप्त हुई है।

इन्हें भी पढ़ें :-

निष्‍कर्ष

मैं आशा करता हूं की आपको “पूजा हेगड़े का जीवन परिचय | Pooja Hegde Biography In Hindi” पसंद आया होगा। अगर आपको यह पोस्ट पसंद आया है तो कमेंट करके अपनी राय दे, और इसे अपने दोस्तो और सोशल मीडिया में भी शेयर करे।

Leave a Comment