सोनू निगम का जीवन परिचय | Sonu Nigam Biography In Hindi

सोनू निगम का जीवन परिचय, जीवनी, जन्म, परिवार, शिक्षा, गाने, करियर (Sonu Nigam Biography In Hindi, Wiki, Family, Education, Birthday, Career, Awards, Wife, Children’s, Sonu Nigam Songs, Sonu Nigam Letest News, Conspiracy, Net Worth, Girlfriend, Marriage, Achivement)

आज हम उनके बारे में बात करने जा रहे हैं जिन्होंने गायन के क्षेत्र में “उदित नारायण” जी के बाद एक लंबे समय तक हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में राज किया है वह है ‘सोनू निगम’ जिन्होंने हिंदी और कन्नड़ फिल्मों के अलावा और भी कई भाषाओं में अपनी आवाज से लोगों को मनोरंजन किया है गायन के साथ ही उन्होंने कई फिल्मों में अभिनय का कार्य भी किया है।

उन्होंने विभिन्न भारतीय भाषाओं में पॉप एल्बम बो को भी निकाला है और उनमें गाया है, वह मशहूर गायक मोहम्मद रफी को अपनी प्रेरणा मानते है एवं भारतीय फिल्मों में अधिकतम वेतन पाने वाले गायकों की सूची में शामिल है, उन्होंने अभी तक दस अलग भाषाओं में अपनी गानों को गाया है उन्होंने अपने हर तरह के गानों को गाकर यह प्रमाणित किया है कि कठिन परिश्रम सफलता का मार्ग प्रशस्त करता है।

आज के अपने इस लेख में सोनू निगम का जीवन परिचय (Sonu Nigam Biography In Hindi) हम सोनू निगम जी के जीवन से जुड़े विभिन्न पहलुओं के बारे में विस्तार से जानकारी देने जा रहे हैं-

सोनू निगम का जीवन परिचय | Sonu Nigam Biography In Hindi

Table of Contents

सोनू निगम का जीवन परिचय

नाम (Name)सोनू निगम
पूरा नाम (Full Name)सोनू कुमार निगम
उपनाम (Nick Name)एल्विस प्रेस्ली ऑफ इंडिया
जन्म (Date Of Birth)30 जुलाई 1973
जन्म स्थान (Birth Place)फरीदाबाद, हरियाणा (भारत)
उम्र (Age)49 वर्ष (2023)
राशि (Zodiac Sine)सिंह
धर्म (Religion)हिंदू
नागरिकता (Nationality)भारतीय
गृह नगर (Home Town)दिल्ली ,भारत
शिक्षा (Education) स्नातक
स्कूल (School)जे.डी. टाइटलर स्कूल, दिल्ली
कॉलेज (College)दिल्ली विश्वविद्यालय, नई दिल्ली
लंबाई (Height)5 फीट 7 इंच
वजन (Weight)65 किलोग्राम
आंखों का रंग (Eyes Colour)गहरा भूरा
बालों का रंग (Hair Colour)काला
शौक (Hobbies)पढ़ना , जिम करना
पेशा (Profession)संगीतकार संगीत निर्देश
डेब्यू (Debut)बैकग्राउंड सिंगिंग: बेवफा सनम (1995)
एल्बम: रफी की यादें (1993)
संगीत निर्देशन: सुपर से ऊपर (2013)
अभिनय: जानी दुश्मन; एक अनोखी कहानी (2002)
गर्लफ्रेंड (Girlfriend)ज्ञात नहीं
वैवाहिक स्थिति (Marrital Status)विवाहित
विवाह (Marriage Date)15 फरवरी 2002
पत्नी (Wife)मधुरिमा निगम
बच्चे (Children)एक बेटा: निवान
कुल संपत्ति (2023) (Net Worth)$43.70 मिलियन

सोनू निगम कौन है? (Who Is Sonu Nigam?)

सोनू निगम एक भारतीय पार्श्वगायक संगीत निर्देशक और अभिनेता हैं उन्होंने लगभग 10 भाषाओं में अपने गाने गाए हैं, इसके अलावा उन्हें कई टीवी शोज में जज के रूप में देखा गया है।

सोनू निगम का जन्म एवं शुरुआती जीवन

सोनू निगम का जन्म 30 जुलाई 1973 को हरियाणा के फरीदाबाद शहर में हुआ उनके पिता का नाम अगम कुमार निगम है जो कि भारतीय सिनेमा में एक बोरिंग आ रही है उनकी माता का नाम शोभा निगम है जो कि एक ग्रहणी है।उनके परिवार में उनके और उनकी दो छोटी बहनें निकिता निगम और मीनल निगम है।

उनकी ट्रेनिंग घर पर ही शुरू हो गई थी और मैं अपने पिता के साथ संगीत की बारीकियां सीखते हुए बड़े हुए हैं संगीत के प्रति अपने जुनून के कारण उन्होंने अपनी हर दूसरी सूची को पीछे छोड़ दिया और इसी पर ध्यान केंद्रित कर के आगे बढ़ाया उन्होंने कई क्षेत्रीय और शास्त्रीय संगीत प्रतियोगिताओं में भाग लिया है और उनमें से अधिकांश में जीत हासिल की है।

सोनू निगम की शिक्षा (Sonu Nigam Education)

सोनू निगम जी ने अपनी शुरुआती शिक्षा जे.डी. टायटलर स्कूल, दिल्ली से प्राप्त की है इसके बाद उन्होंने अपनी आगे की शिक्षा प्राप्त करने के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय, नई दिल्ली में दाखिला लिया जहां से उन्होंने स्नातक की डिग्री प्राप्त की है।

सोनू निगम का परिवार (Sonu Nigam Family)

पिता का नाम (Father Name)अगम कुमार निगम
माता का नाम (Mother Name)शोभा निगम
बहन का नाम (Sister Name)मीनल निगम और निकिता निगम
पत्नी का नाम (Wife Name)मधुरिमा निगम
बेटे का नाम (Son Name)निवान निगम

सोनू निगम की शादी (Sonu Nigam Wife’s Name)

भारतीय गायक सोनू निगम ने 15 फरवरी 2002 को मधुरिमा निगम से शादी की और उन्हें अपने जीवन साथी के रूप में स्वीकार किया, सोनू और मधुरिमा निगम दोनों का एक बेटा है जिसका नाम निवान निगम है।

सोनू निगम का करियर (Sonu Nigam Career)

सोनू निगम ने अपने करियर की शुरुआत मात्र 4 साल की उम्र से ही कर दी थी क्योंकि वह अपने पिताजी के साथ बचपन से ही मंच पर गाया करते थे जब उन्होंने अपने पिताजी के साथ “मोहम्मद रफी” के गाने ‘क्या हुआ तेरा वादा’ में अपनी आवाज दी, तब से उनके गायन से प्रसन्न होकर अगम जी उन्हें अपने साथ शादी समारोह में गाने के लिए ले जाने लगे एवं उन्होंने 17 साल की उम्र में अपने पिता के साथ बॉलीवुड का रुख किया।

हालांकि करियर के शुरुआती दिनों में मुंबई में उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा इस बाद में टीवी सीरीज के प्रमोटर गुलशन कुमार ने उन्हें बड़ी ऑडियंस तक पहुंचने का मौका दिया और प्लेबैक सिंगिंग के तौर पर उनका पहला फिल्मी गाना जानम फिल्म के लिए था जो कि आधिकारिक तौर पर रिलीज ही नहीं हुई फिर भी रेडियो कमर्शियल्स बनाने लगे और उसमें से कुछ में उन्होंने अभिनय भी किया।

इसके बाद सोनू निगम 1995 में पॉपुलर टीवी शो सारेगामापा होस्ट करने लगे। इसके बाद उन्होंने फिल्म बेवफा सनम का गाना अच्छा सिला दिया गया इसके बाद उन्होंने बॉर्डर फिल्म में अनु मलिक द्वारा कंपोज किए गए गाने संदेशे आते हैं को भी गाया जो कि काफी हिट हुआ और लोगों की जुबान पर चढ़ गया।

इसके बाद उनके द्वारा फिल्म परदेस में गाए गए गाने ‘ये दिल’ गाने ने भी लोगों का दिल जीत लिया और सन 1999 में टी सीरीज ने सोनू निगम का एल्बम दीवाना रिलीज किया इसमें साजिद-वाजिद ने अपना संगीत दिया था। सोनू निगम जी ने विभिन्न भाषाओं की फिल्मों में भी गाने गाए हैं और कई पुरस्कार जीते हैं, उन्हें फिल्म कल हो ना हो के टाइटल सॉन्ग और फिल्म अग्निपथ के गाने ‘अभी मुझमें कहीं’ के लिए बहुत सराहना प्राप्त हुई। उन्होंने रोमांटिक, रॉक, सैड, देशभक्ति जैसे हर तरह की शैलियों में गाने गाए हैं।

निगम जी बहुत से टीवी शोज में होस्ट के तौर पर एवं जज के रूप में कार्य किया है जिनमें से स्टार प्लस के टीवी शो ‘किसमें कितना है दम’, ‘अमूल स्टार वॉइस ऑफ इंडिया’ एवं ‘छोटे उस्तादों देश की एक आवाज’ और सोनी टीवी पर प्रसारित हुए शो ‘एक्स फैक्टर’ आदि शामिल है।

सोनू निगम जी का अभिनय कैरियर बाल कलाकार के तौर पर फिल्में बेताब से शुरू हुआ था बाद में वे ‘जानी दुश्मन: एक अनोखी कहानी’, ‘काश आप हमारे होते’ और ‘लव इन नेपाल’ जैसी फिल्मों में अभिनय करते हुए दिखाई दिए हैं इन सभी फिल्मों को ठीक-ठाक ही रिस्पांस मिला है, किंतु वह अपने अभिनय कैरियर में उतने सफल नहीं हो पाए जितना कि वह अपने गायन करियर में हुए हैं।

सोनू निगम जी से जुड़ी ताजा खबर (Sonu Nigam Letest News)

बीती रात चेंबूर में एक रूम म्यूजिक इवेंट का फिनाले था जिसमें सिंगर सोनू निगम को आमंत्रित किया गया था सोनू निगम मंच पर अपनी परफॉर्मेंस देकर वापस आ रहे थे तभी बैकस्टेज की सीढ़ियों के पास उन पर एक आदमी ने सेल्फी लेने के बहाने धक्का-मुक्की कर दी।

इसी बीच सोनू निगम जी के एक आदमी जो कि उनकी सुरक्षा में लगे हुए थे वह सीढ़ियों से नीचे गिर गए और उन्हें चोटें आई उन्हें तुरंत अस्पताल भेजा गया और सोनू निगम जी को वहां से उनके घर भेज दिया गया कहा जा रहा है कि सोनू निगम जी पर हमला करने वाला व्यक्ति वहां का विधायक था।

उसने पहले सोनू निगम जी की मैनेजर सायरा के साथ बदतमीजी की और फिर उसके बाद यह हादसा हुआ सोनू निगम ने चेंबूर के पुलिस थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई है और इसके बाद आज सुबह वह अपने पिता के साथ शहर छोड़ कर चले गए हैं उन्होंने मीडिया के द्वारा पूछे जाने पर रात की पूरी घटना बताई और साथ ही यह भी कहा कि आप सब ठीक है।

सोनू निगम के कुछ खूबसूरत गाने (Sonu Nigam Songs )

  • संदेशे आते हैं
  • कल हो ना हो।
  • प्यार की कहानी
  • अगर मैं कहूं
  • मेरे हाथ में तेरा हाथ हो
  • तेरे बिन
  • आशिक बनाया
  • और तुम आए
  • साथिया
  • सुन जरा
  • अभी मुझमें कहीं

सोनू निगम की उपलब्धियां/पुरस्कार (Sonu Nigam Awards)

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार

  • सोनू निगम जी को साल 2003 में फिल्म ‘कल हो ना हो’ के गीत ‘कल हो ना हो’ के लिए बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर का “राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार” प्राप्त हुआ।

फिल्म फेयर पुरस्कार

  • साल 2002 में उन्हें फिल्म साथिया के गीत साथिया के लिए ‘सर्वश्रेष्ठ पार्श्व पुरस्कार’ मिला। (पुरुष वर्ग में)
  • साल 2003 में फिल्म ‘कल हो ना हो’ के गीत ‘कल हो ना हो’ में सर्वश्रेष्ठ पुरुष पार्श्वगायक के लिए फिल्मफेयर अवार्ड प्राप्त हुआ।

अन्य पुरस्कार

  • सोनू निगम जी को हरियाणा सरकार द्वारा हरियाणा गौरव सम्मान प्राप्त हुआ है।

सोनू निगम की पसंदीदा वस्तुएं (Sonu Nigam Favourite Things)

पसंदीदा स्थान (Favourite Place)मिस्र, न्यूजीलैंड एवं ग्रीस
पसंदीदा अभिनेता (Favourite Actor)आमिर खान एवं शाहरुख खान
पसंदीदा अभिनेत्री (Favourite Actoris)माधुरी दीक्षित, मर्लिन मुनरो
पसंदीदा भोजन (Favourite Food)पनीर बटर, गुलाब जामुन
पसंदीदा संगीतकार (Favourite Musician)मोहम्मद रफी, लता मंगेशकर एवं माइकल जैकसन
पसंदीदा गीत (Favourite Song)“दुनिया रंग रंगीली बाबा” (के. एल. सहगल)

सोनू निगम जी से जुड़े कुछ विवाद (Sonu Nigam Controversy)

  • वर्ष 2015 में राधे मां का समर्थन करते हुए सोनू निगम जी ने राधे मां की तुलना काली मां से की जिसके कारण वह काफी सुर्खियों में आ गए।
  • जुहू स्थित सन एंड सैंड होटल में गाने की रॉयल्टी को लेकर उनकी बाबुल सुप्रीयो के साथ तीखी नोकझोंक हुई थी जिसके कारण वह सुर्खियों में आ गए थे।
  • अप्रैल 2017 में उन्होंने ‘अजान’ की आवाज के बारे में ट्वीट किया और इस ट्वीट में उन्होंने इसे “जबरदस्ती की धार्मिकता” कहा जिसके कारण वह काफी विवादों में घिर गए।

सोनू निगम की कुल संपत्ति (Sonu Nigam Net Worth)

सोनू निगम जी की कुल संपत्ति $51 मिलियन डॉलर रख गई है जो कि भारतीय रुपया में लगभग ₹403 करोड रुपए होती है, उनकी आय के विभिन्न स्रोत हैं जिनमें से गायन, संगीत निर्देशन, टीवी शोस, ब्रांड विज्ञापन, डबिंग आदि है।

कुल संपत्ति (Net Worth 2023)$51 मिलियन
कुल संपत्ति भारतीय रुपयों में (Net Worth In Indian Rupees)₹403 करोड़
सालाना आय (Yearly Income)₹25 करोड़ +
मासिक आय (Monthly Income)₹2 करोड़ +
फीस (Fess Per Song)₹10 लाख+

सोनू निगम जी से जुड़े कुछ रोचक तथ्य

  • सोनू निगम जी ने मात्र 3 वर्ष की उम्र में अपना पहला रंगमंच प्रदर्शन एक लोकप्रिय गीत ‘क्या हुआ तेरा वादा’ से किया था।
  • उन्हें शुरुआत में शास्त्रीय गायक उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान द्वारा प्रशिक्षित किया गया है।
  • 10 वर्ष की उम्र में उन्होंने फिल्म ‘तकदीर’ में अभिनेता ‘शत्रुघ्न सिन्हा’ की भूमिका निभा कर अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी।
  • उनका पहला सुपर हिट गीत बेवफा सनम फिल्म का गाना ‘अच्छा सिला दिया तूने मेरे प्यार का’ था।
  • अपने शुरुआती दिनों के दौरान वह मोहम्मद रफी के गीतों को गाया करते थे।
  • मोहम्मद रफी की तरह उनकी गायन शैली के कारण उन्हें ‘रफी क्लोन’ भी कहा जाता है।
  • उन्हें कॉकरोच से डर लगता है।
  • उन्हें एक गायको और बॉलीवुड अभिनेताओं की नकल उतारने में काफी आनंद आता है।
  • वर्ष 2016 में उन्होंने जुहू की सड़कों पर भिखारी के रूप में गाना गाया और उसे ‘दा रोडसाइड उस्ताद’ नामक शीर्षक दिया।
  • वह फिटनेस में काफी विश्वास रखते हैं और तायकोंडो में प्रशिक्षित हैं।
  • यदि आज वह गायक नहीं होते तो एक वैज्ञानिक किया अंतरिक्ष यात्री होते।
  • 90 के दशक में उनकी एल्बम ‘किस्मत’ और ‘दीवाना’ सुपरहिट रही हैं।

FAQ:

सोनू निगम कौन है?

सोनू निगम एक भारतीय पार्श्वगायक, संगीत निर्देशक और अभिनेता हैं।

सोनू निगम का जन्म कब और कहां हुआ था?

सोनू निगम का जन्म 30 जुलाई 1973 को फरीदाबाद में हुआ था।

सोनू निगम की पत्नी का क्या नाम है?

मधुरिमा निगम।

सोनू निगम ने कितने गाने गाए हैं?

सोनू निगम में अभी तक दस अलग-अलग भाषाओं में लगभग 2000 से भी अधिक गाने गाए हैं।

सोनू निगम का धर्म क्या है?

सोनू निगम हिंदू धर्म से ताल्लुक रखते हैं।

सोनू निगम के पिता का क्या नाम है?

अगम कुमार निगम।

निष्‍कर्ष

मैं आशा करता हूं की आपको “सोनू निगम का जीवन परिचय | Sonu Nigam Biography In Hindi” पसंद आया होगा। अगर आपको यह पोस्ट पसंद आया है तो कमेंट करके अपनी राय दे, और इसे अपने दोस्तो और सोशल मीडिया में भी शेयर करे।

1 thought on “सोनू निगम का जीवन परिचय | Sonu Nigam Biography In Hindi”

Leave a Comment