वाणी कपूर का जीवन परिचय| Vaani Kapoor Biography In Hindi

वाणी कपूर का जीवन परिचय, जीवनी, जन्म, शिक्षा, उम्र, परिवार, बॉयफ्रेंड, शादी, पति, फिल्में, संपत्ति, विवाद (Vaani Kapoor Biography In Hindi, Wiki, Family, Education, Birthday, Career, Age, Marriage, Husband, Boyfriend, Net Worth, Latest News, Upcoming Movie, Hobbies, Favourite Things, Personal Life, Lifestyle, Photos, Sister, Controversy)

वाणी कपूर एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री है जो हिंदी और तमिल सिनेमा में कार्य करती हैं एवं उन्होंने वर्ष 2013 में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म शुद्ध देसी रोमांस से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

उनकी पहली ही फिल्म हिट रही और उन्होंने अपनी पहली फिल्म के लिए ही बेस्ट फीमेल डेब्यू का फिल्म फेयर अवार्ड प्राप्त किया।

इसके साथ ही वह एक मॉडल के रूप में भी कार्य कर चुकी हैं और उन्होंने सैलेक्स नायरंगबम और पायल सिंघल के लिए रैंप वॉक भी किया है।

वाणी कपूर सोशल मीडिया में भी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के साथ फोटो और वीडियो शेयर करती रहती है व उनके हर लुक्स उनके फैंस को ज्यादा पसंद आते हैं।

तो दोस्तों आज के अपने लेख वाणी कपूर का जीवन परिचय (Vaani Kapoor Biography In Hindi) में हम आपको उनके बारे में बहुत सी जानकारियां देंगे तो यह जानते हैं उनके बारे में-

वाणी कपूर का जीवन परिचय| Vaani Kapoor Biography In Hindi

वाणी कपूर कौन है? (Who Is Vaani Kapoor?)

वाणी कपूर एक लोकप्रिय भारतीय अभिनेत्री और मॉडल है जो मुख्यता हिंदी और तमिल सिनेमा में कार्य करती है एवं उन्होंने वर्ष 2013 में फिल्म शुद्ध देसी रोमांस से अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी।

अभिनेत्री वाणी कपूर का जन्म 23 अगस्त 1988 को मंगलवार के दिन दिल्ली के एक हिंदू परिवार में हुआ था और उनके पिता का नाम शिव कपूर है जो कि एक व्यवसाई है वह इसके साथ ही एक एनजीओ भी चलाते हैं।

उनकी माता जी का नाम डिंपी कपूर है जो कि एक शिक्षक और मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव है और उनके परिवार में उनके माता-पिता के अलावा उनकी एक बड़ी बहन है जिनका नाम नूपुर चोपड़ा है और उनके कोई भाई नहीं है।

वाणी कपूर का जीवन परिचय-

नाम (Name)वाणी कपूर
पेशा (Profession)अभिनेत्री मॉडल
जन्म (Date Of Birth)मंगलवार 23 अगस्त 1988
जन्म स्थान (Birth Place)दिल्ली भारत
धर्म (Religion)हिंदू
उम्र (Age)35 वर्ष (2023 के अनुसार)
नागरिकता (Nationality)भारतीय
गृह नगर (Home Town)दिल्ली भारत
लंबाई (Height)(लगभग) 5 फीट 5 इंच
आंखों का रंग (Eyes Colour)गहरा भूरा
शारीरिक माप (Figure Size)34-26-34
शैक्षिक योग्यता (Education)पर्यटन में स्नातक
शौक (Hobbies)पालतू जानवरों के साथ खेलना, डांसिंग और संगीत सुनना
बॉयफ्रेंड (Boyfriend)आदित्य चोपड़ा (अफवाह)
निखिल थंपी (अफवाह)
वैवाहिक स्थिति (Marrital Status)अविवाहित
कुल संपत्ति (Net Worth)$3 मिलियन

वाणी कपूर की शिक्षा (Vaani Kapoor Education)

अभिनेत्री वाणी कपूर ने अपनी स्कूली शिक्षा को दिल्ली के अशोक विहार के माता जय कौर पब्लिक स्कूल से हासिल की है और इसके बाद उन्होंने अपनी आगे की शिक्षा के लिए दूरस्थ शिक्षा का माध्यम चुना।

उच्च शिक्षा के लिए दूरस्थ शिक्षा का माध्यम चुनने के बाद उन्होंने इग्नु यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया और वहां से पर्यटन के क्षेत्र में स्नातक की शिक्षा को ग्रहण किया है।

वाणी कपूर का परिवार (Vaani Kapoor Family)

पिता का नाम (Father’s Name)शिव कपूर
माता का नाम (Mother’s Name)डिंपी कपूर
भाई का नाम (Brother’s Name)कोई नहीं
बहन का नाम (Sister’s Name)नूपुर चोपड़ा
पति का नाम (Husband’s Name)अविवाहित

वाणी कपूर के पति, बॉयफ्रेंड (Vaani Kapoor Husband, Boyfriend)

अभिनेत्री वाणी कपूर ने जब आपने एक करियर की शुरुआत की थी उस समय उनके निर्देशक और निर्माता आदित्य चोपड़ा के साथ रिश्ते में होने की अफवाह सामने आई थी।

और फिर इसके कुछ समय बाद सोशल मीडिया में ऐसी अफवाहें सामने आई कि अभिनेत्री वाणी कपूर फैशन डिजाइनर निखिल थंपी को डेट कर रही है।

परंतु दोस्तों आपको बता दें कि अभिनेत्री वाणी कपूर का अभी तक विवाह नहीं हुआ है और ना ही उन्होंने उपरोक्त मामलों के बारे में कोई टिप्पणी की है और इसके साथ ही उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड के बारे में कोई जानकारी समझा नहीं कि।

वाणी कपूर का करियर (Vaani Kapoor Career, Latest News)

अभिनेत्री वाणी कपूर ने एक मॉडल के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी और उन्होंने पायल सिंघल एवं सैलेक्स नायरंगबम जैसे प्रसिद्ध फैशन डिजाइनरों के लिए बैंकों में भी काम किया है।

इसके बाद उन्होंने कैडबरी डेयरी मिल्क, ओप्पो मोबाइल्स और त्रिभुवनदास भीमजी ज्वेलरी सहित कई टीवी विज्ञापनों में कार्य किया है।

इसके बाद वर्ष 2013 में होने बॉलीवुड फिल्म शुद्ध देसी रोमांस से एक अभिनेत्री के रूप में अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने का मौका मिला जिसमें उनके साथ दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत भी अपने करते हुए नजर आए थे।

👉यह भी पढ़ें – टीना दत्ता का जीवन परिचय

इसके बाद वर्ष 2014 में उन्होंने एक फिल्म आहा कल्याणम से तमिल सिनेमा में डेब्यू किया और फिर वर्ष 2016 में फिल्म बेफिक्रे और 2019 में वॉर में अभिनय करते हुए नजर आ।

इसके अगले वर्ष 2020 में अभिनेत्री वाणी कपूर अभिनेता रणवीर कपूर और संजय दत्त स्टारर बॉलीवुड फिल्में शमशेरा में अभिनय करते हुए नजर आए और इसमें उनके अभिनय की दर्शकों द्वारा काफी प्रशंसा की गई।

वाणी कपूर की फिल्में (Vaani Kapoor Movies, Upcoming Movie)

वर्षफिल्म का नामभूमिका
2013शुद्ध देसी रोमांसतारा
2014अहा कल्याणमश्रुति सुब्रमण्यम
2016बेफिक्रेशायरा खेल
2019वारनैना वर्मा
2021चंडीगढ़ करे आशिकीमानवी बराड़
2022शमशेरासोना

वाणी कपूर से जुड़े विवाद (Vaani Kapoor Controversy)

  • जानकारी के अनुसार अभिनेत्री वाणी कपूर ने बॉलीवुड फिल्में बेफिक्रे की रिलीज से पहले अपने लुक को बेहतर बनाने के लिए होंठ और ठुड्डी की सर्जरी करवाई थी, परंतु उनकी यह सर्जरी एक आपदा साबित हुई और इसके लिए उन्हें इंटरनेट पर बुरी तरह सैट्रोल किया गया।

वाणी कपूर की कुल संपत्ति (Vaani Kapoor Net Worth)

सोशल मीडिया में उपलब्ध जानकारी के अनुसार वर्ष 2023 में भारतीय अभिनेत्री वाणी कपूर की कुल संपत्ति $3 मिलियन है जो भारतीय रुपयों में ₹25 करोड़ होती है।

कुल संपत्ति (Net Worth – 2023)$3 मिलीयन
कुल संपत्ति भारतीय रुपयों में (Net Worth In Indian Rupees)₹25 करोड़
वार्षिक आय (Yearly Income)₹2 करोड़ +
मासिक आय (Monthly Income)₹15 लाख +
आय के स्रोत (Income Source)अभिनय, मॉडलिंग, ब्रांड एंडोर्समेंट आदि

वाणी कपूर से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण रोचक तथ्य-

  • वाणी कपूर का जन्म एवं पालन पोषण दिल्ली के एक मध्यमवर्गीय हिंदू परिवार में हुआ है।
  • वाणी कपूर ने एक मॉडल के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी।
  • उन्होंने कैडबरी डेयरी मिल्क, ओप्पो मोबाइल्स और त्रिभोवनदास भीमजी ज्वेलरी सहित कई टीवी विज्ञापनों में कार्य किया है।
  • वर्ष 2013 में फिल्म शुद्ध देशी रोमांस सेक्स बॉलीवुड जगत में अपने कदम रखे थे।
  • उन्होंने तमिल रोमांटिक फिल्म आहा कल्याणम तमिल सिनेमा में डेब्यू किया था।
  • वर्ष 2017 में वह यशराज रीमिक्स म्यूजिक वीडियोस मैं यार मनाना नी में दिखाई दी थी।
  • वह एक पशु प्रेमी हैं और उनका पसंदीदा जानवर एक बिल्ली है।
  • अभिनेत्री राशि खन्ना उनकी लंबे समय से अच्छी दोस्त हैं।

FAQ:

वाणी कपूर का जन्म कब और कहां हुआ?

अभिनेत्री वाणी कपूर का जन्म 23 अगस्त 1988 को दिल्ली के एक हिंदू परिवार में हुआ था।

वाणी कपूर की उम्र कितनी है?

वर्ष 2023 के अनुसार अभिनेत्री वाणी कपूर की उम्र 35 वर्ष है।

वाणी कपूर की बहन कौन है?

अभिनेत्री वाणी कपूर की एक बड़ी बहन है जिनका नाम नूपुर चोपड़ा है।

वाणी कपूर की हाइट कितनी है?

अभिनेत्री वाणी कपूर की लंबाई लगभग 5 फीट 5 इंच है।

वाणी कपूर के पिता कौन है?

अभिनेत्री वाणी कपूर के पिता का नाम शिव कपूर है जो कि एक व्यवसाई है और साथ में एक एनजीओ भी चलाते हैं।

वाणी कपूर के पति कौन हैं?

दोस्तों अभिनेत्री वाणी कपूर का अभी तक विवाह नहीं हुआ है हालांकि उनका नाम आदित्य चोपड़ा और निखिल थंपी के साथ जुड़ चुका है परंतु उन्होंने इस बारे में कभी कोई टिप्पणी नहीं की।

इन्हें भी पढ़ें :-

निष्‍कर्ष

मैं आशा करता हूं की आपको वाणी कपूर का जीवन परिचय (Vaani Kapoor Biography In Hindi)पसंद आया होगा। अगर आपको यह पोस्ट पसंद आया है तो कमेंट करके अपनी राय दे, और इसे अपने दोस्तो और सोशल मीडिया में भी शेयर करे।

Leave a Comment