रिधि डोगरा का जीवन परिचय | Ridhi Dogra Biography In Hindi

रिधि डोगरा का जीवन परिचय, जीवनी, जन्म, शिक्षा, परिवार, शादी, पति, तलाक (Ridhi Dogra Biography In Hindi, Wiki, Family Education, Birthday, Career, Marriage, Husband, Boyfriend, Devorce, Age, Children’s, Tv Shows, Beb Series, Controversy, Awards, Net Worth)

रिधि डोगरा एक भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री है उन्हें विभिन्न धारावाहिकों जैसे मर्यादा: लेकिन कब तक में प्रिया, सावित्री में सावित्री और वो अपना सा में निशा की भूमिका के लिए जानी जाती हैं।

रिधि इन शोज के अलावा वह नच बलिए और फीयर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी जैसे रियलिटी शो मे एक प्रतियोगी के रूप में हिस्सा ले चुकी हैं।

वह भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और भारत सरकार के ‘पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली’ की भतीजी है। और उन्होंने अपने पति के साथ नच बलिए- 6 में भाग लिया था।

दोस्तों आज के इस लेख Ridhi Dogra Biography In Hindi में हम आपको उनके जीवन से जुड़ी विभिन्न बातों को विस्तार पूर्वक साझा करेंगे तो आइए जानते हैं उनके बारे मे-

रिधि डोगरा का जीवन परिचय | Ridhi Dogra Biography In Hindi

रिधि डोगरा का जीवन परिचय

नाम(Name)रिधि डोगरा
जन्म (Date Of Birth)22 सितंबर 1984
जन्म स्थान (Birth Place)नई दिल्ली
राशि (Zodiac Sine)कन्या
धर्म (Religion)हिंदू
उम्र (Age)39 वर्ष (2023 के अनुसार)
नागरिकता (Nationality)भारतीय
गृह नगर (Home Town)नई दिल्ली
लंबाई (Height)5 फुट 4 इंच (लगभग)
वजन (Weight)55 किलोग्राम (लगभग)
शारीरिक माप (Body Measurement)ज्ञात नहीं
आंखों का रंग (Eyes Colour)गहरा भूरा
बालों का रंग (Hair Colour)काला
शैक्षिक योग्यता (Education)मनोविज्ञान में स्नातक
स्कूल (School)एपीजे स्कूल, शेख सराय नई दिल्ली
कॉलेज (College)कमला नेहरू कॉलेज, दिल्ली
पेशा (Profession)अभिनेत्री एवं मॉडल
बॉयफ्रेंड (Boyfriend)राकेश वशिष्ठ
वैवाहिक स्थिति (Marrital Status)तलाकशुदा
कुल संपत्ति (Net Worth)$1 मिलियन

रिधि डोगरा कौन है? (Who Is Ridhi Dogra?)

रिधि डोगरा एक भारतीय फिल्म और टेलीविजन अभिनेत्री है जो मुख्य रूप से टीवी सीरियलों में अपने अभिनय के लिए जानी जाती हैं।

वह मुख्य रूप से धारावाहिकों मर्यादा: लेकिन कब तक, सावित्री और “वो अपना सा” में अभिनय के लिए जानी जाती है।

इनके अलावा वेब सीरीज असुर में नुसरत, द मैरिड वूमेन में आस्था के किरदार को निभाते हुए एवं रियलिटी शो नच बलिए- 6 और फीयर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी में भी पार्टिसिपेंट रह चुकी हैं।

रिधि डोगरा का जन्म एवं शुरुआती जीवन

रिधि डोंगरा का जन्म 22 सितंबर 1984 को दिल्ली के एक हिंदू परिवार में हुआ था, उनके पिता का नाम अशोक डोगरा था।

उनकी माता का नाम रेणु डोंगरा है, उनके परिवार में उनके माता-पिता के अलावा एक भाई हैं जिनका नाम अक्षय डोंगरा है।

रिधि का बचपन दिल्ली में रहकर ही व्यतीत हुआ है एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता वा पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली उनके चाचा थे।

रिधि डोगरा की शिक्षा (Ridhi Dogra Education)

रिधि डोगरा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली के एपीजे स्कूल से प्राप्त की है इसके पश्चात उन्होंने आगे की शिक्षा प्राप्त करने के लिए दिल्ली के कमला नेहरू कॉलेज में दाखिला लिया और यहां से उन्होंने मनोविज्ञान विषय में अपनी स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है।

रिधि डोगरा का परिवार (Ridhi Dogra Family)

पिता का नाम (Father’s Name)अशोक डोगरा
माता का नाम (Mother’s Name)रेणु डोगरा
बहन का नाम (Sister’s Name)ज्ञात नहीं
भाई का नाम (Brother’s Name)अक्षय डोगरा
पति का नाम (Husband’s Name)राकेश वशिष्ठ(2011-2019)
बच्चों के नाम (Children’s Name)ज्ञात नहीं

रिधि डोगरा की शादी (Ridhi Dogra Husband)

रिधि अपने पति राकेश वशिष्ठ से पहली बार यशराज की फिल्मों के लिए एक टीवी श्रंखला की शूटिंग के दौरान मिली थी यह उनकी एक संक्षिप्त मुलाकात थी।

इसके पश्चात जब वह दोनों एक टीवी धारावाहिक मर्यादा: लेकिन कब तक में एक साथ कार्य करने के दौरान मिले, तब कुछ ही समय के अंतराल में वह एक दूसरे के अच्छे दोस्त बन गए।

इसके पश्चात धीरे-धीरे उन्हें एक दूसरे से प्यार होने लगा और कुछ समय पश्चात उन्होंने यह महसूस किया कि वह एक दूसरे के लिए बने हैं।

इस प्रकार अपने कबूलनामें के बाद यह जोड़ी 29 मई 2012 को एक निजी समारोह में अपने परिवार और दोस्तों की उपस्थिति के साथ शादी के बंधन में बंध गए।

हालांकि आगे चलकर वर्ष 2019 के दौरान दोनों आपसी सहमति के साथ एक दूसरे से अलग हो गए और आज भी एक दूसरे को अच्छा दोस्त मानते हैं।

रिधि डोगरा का जीवन परिचय | Ridhi Dogra Biography In Hindi

रिधि डोगरा का करियर (Ridhi Dogra Career)

रिधि डोगरा ने वर्ष 2007 में अपने करियर की शुरुआत की थी वह अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद मुंबई आ गई और ‘झूमे जिया रे’ सीरियल में काम करना है स्टार्ट किया।

इसके बाद वह ‘राधा की बेटियां कुछ कर दिखाएंगी’ में वर्ष 2017 में अभिनय करते हुए दिखाई दी, इसके बाद वह वर्ष 2009 में सीरियल हिंदी है हम मैं काम करते हुए नजर आई।

इसी प्रकार विभिन्न धारावाहिकों में कार्य करने के पश्चात ने वर्ष 2010 में आई सीरियल ‘मर्यादा: लेकिन कब तक’ में उन्हें अभिनय का मौका मिला।

इस सीरियल को लोगों द्वारा बहुत पसंद किया गया और वह एक सफल टेलीविजन धारावाहिक रहा और इस सीरियल ने उन्हें उनकी अपनी पहचान दी।

इसके बाद वह सावित्री, यह है आशिकी, दीया और बाती हम ,डर सबको लगता है, कयामत की रात, वो अपना सा जैसे तमाम टीवी सीरियलों का हिस्सा बनी और अपने अभिनय से लोगों को मनोरंजित किया।

इनके अलावा पर रियलिटी बेस्ड शोज ‘नच बलिए- 6’ और फीयर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी सीजन- 6 का हिस्सा भी बनी थी।

इनके बाद रिधि वर्ष 2020 में वेब सीरीज असुर: वेलकम टू योर डार्कसाइड और वर्ष 2021 में द मैरिड विमेन में अभिनय करते हुए नजर आई थी।

रिधि डोगरा की पसंदीदा वस्तुएं (Ridhi Dogra Favourite Things)

पसंदीदा अभिनेता (Favourite Actor)सलमान खान
पसंदीदा अभिनेत्री (Favourite Actoris)माधुरी दीक्षित, कंगना रनौत और अनुष्का शर्मा
पसंदीदा रंग (Favourite Colour)पीला, लाल और काला
पसंदीदा खेल (Favourite Game)तैराकी और फुटबॉल
पसंदीदा भोजन (Favourite Food)बेसन के लड्डू, आम का अचार
पसंदीदा फिल्म (Favourite Movie)अंदाज अपना अपना, सोशल नेटवर्क

रिधि डोगरा की कुल संपत्ति (Ridhi Dogra Net Worth)

सोशल मीडिया में उपलब्ध जानकारी के अनुसार रिधि डोंगरा की कुल संपत्ति $1 मिलियन है जो कि भारतीय उपयोग में लगभग₹ 8 करोड रुपए होती है।

कुल संपत्ति (Net Worth -2023)$1 मिलियन
कुल संपत्ति भारतीय रुपयों में (Net Worth In Indian Rupees)₹8 करोड़

रिधि डोगरा से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण रोचक तथ्य

  • वह एक प्रसिद्ध भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री है।
  • दिवंगत भाजपा नेता अरुण जेटली उनके चाचा थे।
  • उन्होंने पेशेवर रूप से नृत्य सीखने के लिए श्यामक डावर नृत्य संस्थान में प्रवेश लिया था।
  • वह अपने पूर्व पति राकेश से पहली बार एक वेब सीरीज के सेट पर मिली थी।
  • उन्होंने अपने पूर्व पति राकेश वशिष्ट के साथ रियलिटी डांस शो नच बलिए- 6 में भाग लिया था।
  • वर्ष 2015 में उन्होंने फीयर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी सीजन: 6 में हिस्सा लिया था।
  • वह निचिरेन बौद्ध धर्म का पालन करती है जो महायान बौद्ध धर्म की एक शाखा है।
  • सूत्रों के अनुसार उन्होंने टीवी सीरीज ‘वो अपना सा’ छोड़ दी थी क्योंकि वह एक बूढ़ी औरत की भूमिका नहीं निभाना चाहती थी।

FAQ:

रिधि डोगरा कौन है?

रिधि डोगरा एक भारतीय फिल्म और टेलीविजन अभिनेत्री है जो मुख्य रूप से टीवी सीरियलों में अपने अभिनय के लिए जानी जाती हैं।

रिधि डोगरा का जन्म कब और कहां हुआ?

रिधि डोंगरा का जन्म 22 सितंबर 1984 को दिल्ली के एक हिंदू परिवार में हुआ था, उनके पिता का नाम अशोक डोगरा था।

रिधि डोगरा की उम्र कितनी है

39 वर्ष (2023 के अनुसार)।

रिधि डोंगरा के पति कौन है?

राकेश वशिष्ठ(2011-2019)।

इन्हें भी पढ़ें :-

अंतिम शब्‍द

दोस्‍तों में आशा करता हूँ आपको “रिधि डोगरा का जीवन परिचय | Ridhi Dogra Biography In Hindi” वाला आर्टिकल/ब्‍लॉग पसंद आया होगा अगर आपको मेरा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो अपने दोस्‍तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करे लोगों को भी इसकी जानकारी दे।

Leave a Comment