यशवंत सिन्‍हा का जीवन परिचय | Yashwant Sinha Biography in Hindi

यशवंत सिन्‍हा का जीवन परिचय (राजनेता, जन्‍म, उम्र, परिवार, राजनीतिक करियर, राजनीतिक दल, बेटा, वाइफ, शिक्षा, ट्टिर, इंस्‍टाग्राम) Yashwant Sinha Biography In Hindi [Plitician, Birth, Age, Family, Political Career, Political Party, Son, Wife, Education, Book, Twitter, Instagram]

यशवंत सिन्‍हा का जन्‍म 6 नवंबर 1937 में बिहार के पटना जिले में हुआ था। इनके पिता का नाम विपिन बिहारी शरण, माता का नाम धन्‍ना देवी और पत्‍नी का नाम नीलिमा सिन्‍हा है। यशवंत सिन्‍हा की शैक्षिक योग्‍यता राजनीति विज्ञान में एमए पटना विश्‍वविद्यालय से ली है।

पढ़ाई में शुरू से ही काफी रूचि रखते हैं यशवंत सिन्‍हा वर्ष 1960 में बिहार केडर IAS बने। वर्ष 2022 में भारत में होने वाले राष्‍ट्रपति चुनाव के लिए उम्‍मीदवार के रूप में यशवंत सिन्‍हा खड़े हैं और द्रौपदी मुर्मू महिला प्रत्‍याशी के रूप में राष्‍ट्रपति पद के लिए दूसरी उम्‍मीदवार हैं।

यशवंत सिन्‍हा का जीवन परिचय | Yashwant Sinha Biography in Hindi

यशवंत सिन्‍हा का जीवन परिचय

पूरा नाम (Full Name)यशवंत सिन्‍हा
जन्‍म की तारीख (Date of Birth)6 नवम्‍बर 1937
जन्‍म स्‍थान (Birth Place)पटना, बिहार, भारत
पेशा (Profession)राजनेता
राजनीतिक पार्टी (Political Party)भारतीय जनता पार्टी (भूतपूर्व), तृणमूल कांग्रेस (वर्तमान)
कॉलेज का नाम (College Name)पटना विश्‍वविद्यालय
शैक्षिक योग्‍यता (राजनीति विज्ञान से (एमए)
यशवंत सिन्‍हा IAS1960-1984 (बिहार केडर)
धर्म (Religion)हिन्‍दू
जाति (Caste)कायस्‍थ:
नागरिकता (Nationality)भारतीय
वैवाहिक स्थिति (Marital Status)विवाहित      
कैडरबिहार
लंबाई (Height)5 फीट 8 इंच
वजन (Weight)75 किलो
आंखों का रंग (Eye Colour)काला
बालों का रंग (Hair Colour)स्‍लेटी
राशि (Zodiac Sign)वृश्चिक
शौक (Hobby)गार्डनिंग, ब्‍लॉगिंग, किताबें पढ़ना,  लिखना, घूमना

यशवंत सिन्‍हा की शैक्षिक योग्‍यता [Yashwant Sinha Education]

बचपन से ही यशवंत सिन्‍हा एक मेधावी छात्र थे उन्‍हें पढ़ाई लिखाई में काफी मन लगता था यशवंत सिन्‍हा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पटना में रहकर प्राप्‍त की। वर्ष 1958 में इन्‍होंने राजनीति शास्‍त्र में M.A की डिग्री पटना विश्‍वविद्यालय से प्राप्‍त की। शिक्षा ग्रहण करने के बाद इन्‍होने 1960 पटना विश्‍वविद्यालय में ही राजनीति शास्‍त्र विषय पर शिक्षा देना शुरू कर दिया।

यशवंत सिन्‍हा का प्रारंभिक जीवन [Yashwant Sinha Early Life]

संयुक्‍त विपक्ष की ओर से भारत देश के अगले राष्‍ट्रपति के उम्‍मीदवार के तौर पर यशवंत सिन्‍हा का नाम आगे किया गया है, जिनकी सीधी टक्‍कर एनडीए गठबंधन की आदिवासी महिला उम्‍मीदवार द्रौपदी मुर्मू से है। यशवंत सिन्‍हा का जन्‍म सन् 1937 में 6 नवंबर के दिन भारत देश के बिहार राज्‍य के पटना शहर में हुआ था। इनके पिता जी का नाम श्रीमान बिपिन बिहारी शरण था और इनकी माता जी का नाम धन्‍ना देवी था।

बड़े होने के पश्‍चात सिन्‍हा का विवाह नीलिमा नाम की महिला के साथ हुआ और विवाह के पश्‍चात इन्‍हें एक बेटा पैदा हुआ जिसका नाम इन्‍होंने जयंत सिन्‍हा रखा। सिन्‍हा जी को खेती करना, अलग-अलग किताबें पढ़ना और लोगों से मिलना काफी पसंद है।

इसके अलावा यह अन्‍य कई फील्‍ड में भी इंटरेस्‍ट रखते हैं। इन्‍होंने अपने जीवन काल के दरमियान कई देशों की यात्रा की हुई हैं, साथ ही विभिन्‍न सामाजिक मीटिंग में भी इन्‍होंने सक्रिय तौर पर भाग लिया है।

यशवंत सिन्‍हा का परिवार [Yashwant Sinha Family]

पिताजी का नाम (Father)विपिन बिहारी शरण
माता जी का नाम (Mother)धन्‍ना देवी
पत्‍नी (Wife)नीलिमा सिन्‍हा (लेखक)
बेटा (Son)जयंत सिन्‍हा (राजनीतिज्ञ) सुमंत सिन्‍हा (व्‍यवसाई)
बेटी (Daughter)शर्मिला (लेखक)

राष्‍ट्रपति चुनाव 2022 के उम्‍मीदवार के रूप में

भारत में राष्‍ट्रपति चुनाव 2022 में होने वाले हैं। राष्‍ट्रपति चुनाव 2022 के लिए मतदान 18 जुलाई को किया जाएगा। 21 जुलाई को किए गए मतदान की गण मतगणना की जाएगी। राष्‍ट्रपति पद के लिए नामांकन 29 जून तक किया जाना था।

इसके लिए यशवंत सिन्‍हा ने अपना नाम उम्‍मीदवार के रूप में दिया है। द्रौपदी मुर्मू राष्‍ट्रपति चुनाव के लिए दूसरी उम्‍मीदवार के रूप मे खड़ी हुई हैं। द्रौपदी मुर्मू आदिवासी महिला के रूप में भारत की पहली ऐसी महिला हैं जो राष्‍ट्रपति पद की उम्‍मीदवार हैं।

यशवंत सिन्‍हा का करियर [Yashwant Sinha Career]

यशवंत सिन्‍हा 1960 में भारतीय प्रशासनिक सेवा में शामिल हुए और अपने कार्यकाल के दौरान कई महत्‍वपूर्ण पदों पर रहते हुए सेवा में 24 से अधिक वर्ष तक रहे। 4 वर्षों तक उन्‍होंने सब-डिवीजनल मजिस्‍ट्रेट और जिला मजिस्‍ट्रट के रूप में सेवा की। बिहार सरकार के वित्‍त मंत्रालय में 2 वर्षों तक अवर सचिव तथा उप सचिव रहने के बाद उन्‍होंने भारत सरकार के वाणिज्‍य मंत्रालय में उप सचिव के रूप में कार्य किया।

1971 से 1973 के बीच उन्‍होंने (बॉन) जर्मनी के भारतीय दूतावास में प्रथम सचिव (वाणिज्यिक) के रूप में कार्य किया था। इसके बाद उन्‍होंने 1973 से 1974 के बीच फ्रैंकफर्ट में भारत के कौंसुल जनरल के रूप में काम किया। इस क्षेत्र में लगभग 7 वर्ष काम करने के बाद उन्‍होंने विदेशी व्‍यापार और यूरोपीय आर्थिक समुदाय के साथ भारत के संबंधों के क्षेत्र में अनुभव प्राप्‍त किया।

उन्‍होंने बिहार सरकार के औद्योगिक आधारभूत सुविधाओं के विभाग (डिपार्टमेंट ऑफ इंडस्ट्रियल इन्‍फ्रास्‍ट्रक्‍चर) तथा भारत सरकार के उद्योग मंत्रालय में काम किया। जहां वे विदेशी औद्योगिक सहयोग, प्रौद्योगिकी के आयात, बौद्धिक संपदा अधिकारों और औद्योगिक स्‍वीकृति के मामलों के लिए जिम्‍मेदार थे। 1980 से 1984 के बीच भारत सरकार के थल परिवहन मंत्रालय में संयुक्‍त सचिव के रूप में सड़क परिवहन, बंदरगाह और जहाजरानी उनके प्रमुख दायित्‍वों में शामिल थे।

यशवंत सिन्‍हा का राजनीतिक करियर [Yashwant Sinha Political Career]

यशवंत सिन्‍हा का राजनीतिक कैरियर 1984 के बाद से शुरू हुआ उन्‍होंने जनता पार्टी नामक पार्टी की सदस्‍यता लेकर राजनीतिक कैरियर को शुरू किया। वर्ष 1986 में जनता पार्टी के अखिल भारतीय महासचिव नियुक्‍त किए गए। यशवंत सिन्‍हा को वर्ष 1988 में राज्‍यसभा का सदस्‍य चुना गया। 1989 में जनता दल नामक पार्टी के गठन होने के बाद उन्‍हें राष्‍ट्रीय महासचिव के रूप में नियुक्‍त किया गया।

जब चंद्रशेखर प्रधानमंत्री बने तो उनके मंत्रीमंडल में इन्‍होंने वर्ष 1990 से 1991 तक वित्‍त मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला। यशवंत सिन्‍हा ने वर्ष 1996 में भारतीय जनता पार्टी की सदस्‍यता ली और उन्‍हें भारतीय जनता पार्टी का राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता बनाया गया।

वर्ष 1998 में यशवंत सिन्‍हा को वित्‍त मंत्री के रूप में नियुक्‍त किया गया। उसके बाद वर्ष 2004 तक उन्‍होंने विदेश मंत्री के रूप में कार्य संभाला था। वर्ष 2004 में चुनाव हार गए थे परंतु वर्ष 2005 में फिर से उन्‍हें संसद में प्रवेश किया। यशवंत सिन्‍हा ने 13 जून 2009 को भाजपा के अध्‍यक्ष पद से इस्‍तीफा दे दिया और अब टीएमसी में शामिल हो चुके हैं।

यशवंत सिन्‍हा “ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस” [Yashwant Sinha TMC]

13 मार्च 2021 को सिन्‍हा “ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस” में शामिल होकर दोबारा राजनीति में आ गए। TMC में शामिल होने के बाद पार्टी ने उन्‍हें राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष बना दिया। TMC में शामिल होने की वजह बताते हुए सिन्‍हा कहते हैं “देश दोराहे पर खड़ा है, हम जिन मूल्‍यों पर भरोसा करते हैं, वे खतरे में हैं, न्‍यायपालिका समेत सभी संस्‍थानों को कमजोर किया जा रहा है, यह पूरे देश के लिए एक अहम लड़ाई है, यह कोई राजनीतिक लड़ाई नहीं हैं बल्कि लोकतंत्र बचाने की लड़ाई हैं।”

यशवंत सिन्‍हा वित्‍त मंत्री के रूप में [Yashwant Sinha As Finance Minister]

1 जुलाई 2002 तक यशवंत सिन्‍हा ने वित्‍त मंत्री पद पर कार्य किया इसके बाद विदेश मंत्री जसवंत सिंह के साथ उनके पद की अदला बदली कर दी गई इन्‍हें विदेश मंत्रालय सौंपा गया। वित्‍त मंत्री के रूप में यशवंत सिन्‍हा ने लगभग 7 बार बजट पेश किया था। इन्‍होंने वित्‍त मंत्री के रूप में भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था को सुदृढ़ बनाने के लिए कई ऐसे कदम उठाए हैं जिससे भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था को काफी मजबूती प्रधान हुई है।

यशवंत सिन्‍हा की कुल संपत्ति [Yashwant Sinha Net Worth]

यशवंत सिन्‍हा महीने में तकरीबन रू 70,000 की सैलरी प्राप्‍त होती है और साल 2014 की प्राप्‍त रिपोर्ट के अनुसार इनके पास टोटल 100000000 रूपए की संपत्ति है। हालांकि अब साल 2022 चल रहा है।

इस प्रकार इनकी टोटल संपत्ति में बढ़ोतरी भी हो सकती है या फिर कमी भी हो सकती है। यशवंत जी को गवर्नमेंट के द्धारा कई सुविधाऍं दी जाती हैं साथ ही कई भत्‍ते भी इन्‍हें प्राप्‍त होते हैं।

यशवंत सिन्‍हा को मिले पुरस्‍कार [Yashwant Sinha Award’s]

यशवंत सिन्‍हा जी को 25 अप्रैल 2015 को फ्रांसीसी सरकार ने सर्वोच्‍च फ्रांसीसी नागरिक पुरस्‍कार “ऑफिसियर डे ला लेगियन डी होनूर” (ऑफसर ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर) से सम्‍मानित किया गया था।

यशवंत सिन्‍हा के द्धारा लिखे गई किताब [Yashwant Sinha Book]

यशवंत सिन्‍हा ने “कन्‍फेशंस आफ ए स्‍वदेशी रिफॉर्मर (एक स्‍वदेशी सुधारक के विचार)” नामक पुस्‍तक में वित्‍त मंत्री के रूप में अपने द्धारा बिताए गए वर्षों का विस्‍तृत ब्‍योरा दिया हैं।

FAQ:

Q. यशवंत सिन्‍हा कौन हैं?

Ans. एक भारतीय राजनीतिज्ञ और भारतीय जनता पार्टी के पूर्व वरिष्‍ठ नेता और तृणमूल कांग्रेस TMC के नेता हैं।

Q. यशवंत सिन्‍हा की उम्र कितनी हैं?

Ans. 84 वर्ष (2022)

Q. यशवंत सिन्‍हा चर्चा में क्‍यों हैं?

Ans. राष्‍ट्रपति पद के उम्‍मीदवार बनाए जाने की वजह से

Q. यशवंत सिन्‍हा की जाति क्‍या हैं?

Ans. कायस्‍थ

अन्‍य पढ़े:-

अंतिम शब्‍द

दोस्‍तों में आशा करता हूँ आपको “यशवंत सिन्‍हा का जीवन परिचय | Yashwant Sinha biography in Hindi” वाला आर्टिकल/ब्‍लॉग पसंद आया होगा अगर आपको मेरा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो अपने दोस्‍तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करे लोगों को भी इसकी जानकारी दे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment